एक्सप्लोरर

UP Politics: अखिलेश यादव ने 'मिशन 24' के लिए दिया नारा, सपा अध्यक्ष बोले- '80 हराओ- BJP हटाओ'

UP News: बाराबंकी पहुंचे अखिलेश यादव ने यूपी पर सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश का लॉ एंड आर्ड बिगड़ा हुआ है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार UCC के जरिये मुद्दों से ध्यान भटकाना चाहती है.

Akhilesh Yadav Barabanki Visit: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) शनिवार को बाराबंकी (Barabanki) पहुंचें. यहां उन्होंने पूर्व एमएलसी एसपी सिंह लखनऊ पब्लिक स्कूल की नवनिर्मित शाखा का उद्घाटन करते हुए, खुद जन्मदिन पर बधाई देने वाले लोगों को धन्यवाद दिया. बाराबंकी पहुंचे सपा सुप्रीमों ने पीएम मोदी (Narendra Modi) और सीएम योगी (Yogi Adityanath) पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि सपाइयों ने इस बार तय किया है कि 80 हराओ और बीजेपी (BJP) को हटाओ. आज उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में अगर सबसे बड़ा कोई गुंडा है तो वह बीजेपी का ही है.

अखिलेश यादव ने बीजेपी के दागी नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी के जिन टॉप 3 लोगों ने इलेक्शन कमीशन में फॉर्म भरा था, उनके बारे में पता करिए कितनी धाराएं लगी थीं. बीजेपी के नेता ही आज सबसे बड़े भूमाफिया हैं. उन्होंने इशारों में सीएम योगी पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी मैजिक के साथ योगी मैजिक भी कम हो गया है. योग दिवस पर वह योगा कर रहे थे लेकिन कर नहीं पा रहे थे. महागठबंधन के नेताओं में एक राय ना बनने को लेकर भी अखिलेश यादव ने जवाब दिया. उन्होंने सवाल किया कि क्या भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में एक राय है. बीजेपी के इंजन एक दूसरे को टक्कर मार रहे हैं. बीजेपी में जो डिब्बे थे अब वह इंजन बनने की फिराक में हैं. महागठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि राजनीति में अलग-अलग लोगों के अलग-अलग विचार और सुझाव आते हैं.हम लोगों की पूरी कोशिश रहेगी कि महागठबंधन में ज्यादा से ज्यादा दल एक साथ आएं.

बीजेपी एक ही दूल्हे के चक्कर में है- अखिलेश यादव

महागठबंधन का दूल्हा कौन होगा, इस सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी के पास तो कोई दूसरा दूल्हा ही नहीं है. पूरी पार्टी एक ही दूल्हे के चक्कर में है. महागठबंधन का चेहरा हम लोग मिल बैठकर तय कर कर लेंगे. सवाल दूल्हे का नहीं दो हजार रुपए के नोट का है. बीजेपी ने पहले नोटबंदी करके देश को गुमराह किया और फिर अब दो हजार के नोट भी बंद कर दिया. नोटबंदी के बाद भ्रष्टाचार खत्म करने की बात हुई थी लेकिन आज तहसील और थाने स्तर तक भ्रष्टाचार फैला हुआ है. ऐसे में दो हजार के नोट किसके और कहां सबसे ज्यादा जमा हुए हैं इसकी जांच होनी चाहिए.

बीजेपी और मायावती पर अखिलेश यादव ने लगाए ये आरोप

मायावती पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि उनके ट्वीट कभी-कभी इस बात का एहसास दिलाते हैं कि वह भी बीजेपी के साथ मिली हैं. बीजेपी समाज को बांटने, भाईचारा खत्म करने और नफरत फैलाने का काम करती है. अखिलेश ने कहा कि मोदी जी ने यूपी में आकर कहा था कि सरकार छुट्टा जानवरों का इंतजाम करेगी, लेकिन आज सांड ट्रैफिक व्यवस्था को संभाल रहे हैं. इसके साथ ही जिन लोगों से इन्होंने ग्राउंटब्रेकिंग सेरिमनी में एमओयू किए थे, आज उन निवेशकों को ही ढूंढा जा रहा है. लगभग 10 साल से केंद्र में और प्रदेश में बीजेपी की सरकार है, लेकिन फिर भी महंगाई अपने पूरे चरम पर है. उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में बिजली की बड़ी समस्या है, लेकिन फिर भी सरकार ने बिजली का एक भी बड़ा प्लांट अब तक नहीं लगाया है. आज प्रदेश में जो बिजली है वह सपा सरकार में ही बने कारखानों में तैयार की गई बिजली आ रही है.

पीडीए को लेकर अखिलेश ने बीजेपी को घेरा

पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक यानी पीडीए को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि अगर यह बीजेपी को शिगूफा लगता है, तो वह इस बात का जवाब दे कि उनके मंत्रिमंडल में इनकी संख्या कितनी है. सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों में पीडीए की संख्या कितनी है. जो सरकारी भर्तियां हुई है बीजेपी उसमें पीडीए की संख्या बताए. उन्होंने ने कहा कि जिस पीडीए को बीजेपी नजरअंदाज कर रही है वही इस एनडीए को उड़ा देगी. सपा सुप्रीमों ने कहा कि बीजेपी सरकार आज हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की बात कर रही है, जबकि वह जिला अस्पताल तक दुरुस्त नहीं करवा पाई है. 

UCC की बात कर बाकी मुद्दो पर भटका रही सरकार- अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने प्रदेश की योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यूपी का लॉ एंड आर्डर पूरी तरह से बिगड़ा हुआ है. पुलिस खुद चोरियां और लूट कर रही है. पुलिस वाले रात में महिलाओं को मैसेज करके बुला रहे हैं. कस्टोरियल डेथ हो रही हैं. हत्याएं करवा कर सरकार लोगों को डरा रही है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार यूनिफॉर्म सिविल कोड पर बात इसलिए कर रही है क्योंकि बाकी मोर्चे पर वह फेल है. इसलिए वह जनता का ध्यान भटकना चाहती है. 

ये भी पढ़ें: Uttarakhand Politics: 'जिन्ना की संस्कृति को आगे बढ़ाते हैं ऐसे लोग', सीएम धामी का असदुद्दीन ओवैसी पर पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
एम्स ऋषिकेश चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के जेवर बरामद
एम्स ऋषिकेश चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के जेवर बरामद

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
Embed widget