एक्सप्लोरर

Azam Khan IT Raid: आयकर विभाग की छापेमारी खत्म होने पर आजम खान की पहली प्रतिक्रिया, कहा-'जुल्म अभी जारी है'

Azam Khan News: सपा नेता आजम खान ने कहा सभी अलमारियां सभी अटैचियां और जो कुछ भी आयकर विभाग के अधिकारी तलाशना चाहते थे, देखना चाहते थे वह उन्होंने किया. जो भी पेपर उन्हें दिखते थे वह उन्होंने देखे.

Azam Khan Income Tax Raid: तीन दिन चली आयकर विभाग की छापेमारी के बाद आजम खान ने कहा मेरा दामन आज भी बेदाग है. आयकर वालों को मेरे यहाँ कुछ नहीं मिला, इसलिए वह हमें पंचनामा भर कर दे गए. उन सब का शुक्रिया. इसके साथ ही आजम खान ने समर्थको से कहा अपनी दुआएं जारी रखें क्योंकि जुल्म अभी जारी है. जब तक सहनशक्ति है आने वाली नस्लों के लिए कोशिश करता रहूंगा, यूनिवर्सिटी कमजोर वर्ग के लिए बनाई है.

आयकर विभाग की टीम ने सपा नेता आजम खान के घर पर 60 घंटे तक छापा मारकर कार्रवाई की और आजम खान के मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े फाइनेंशियल मामलों की जांच करने के बाद आयकर विभाग के अधिकारियों ने तो मीडिया को कोई जानकारी ऐसी नहीं दी जिससे पता चल सके कि इस छापे में आजम खान के यहां से क्या कुछ बरामद हुआ है. हालांक आयकर विभाग के अधिकारियों के चले जाने के बाद आजम खान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बुधवार के दिन सुबह फौजी की वर्दी में कुछ लोग दीवार कूद कर हमारे घर के अंदर आए और उन्होंने बताया कि हम आयकर विभाग से हैं और जो उनका तरीका होता है वह उन्होंने अपनाया. तीन दिन तक हमारे यहां वह लोग रहे और जो सवाल उन्हें करने थे उन्होंने हमसे किए और हमारे घर में मेरे बेटे अब्दुल्ला आजम और बड़े बेटे के कमरों की और हमारे कमरों की तलाशी ली.

अभी जुल्म जारी है- आजम खान

आजम खान ने कहा सभी अलमारियां सभी अटैचियां और जो कुछ भी वह तलाशना चाहते थे देखना चाहते थे वह उन्होंने किया. जो भी पेपर उन्हें दिखते थे वह उन्होंने देखे, उसमें काफी समय लगा अब हमारे लिए तकलीफ की बात यह है कि अब से 2 महीने पहले जो बारिश हुई थी उसमें हमारा सारा घर डूब गया था, हमारा बेड भी डूब गया था और बहुत सारा सामान डूब गया था. अब दोबारा फिर बारिश हुई तो फिर हमारे घर में 3 फीट के करीब पानी आ गया था. अभी सबको समेटने में कितना समय लगेगा लेकिन सब की दुआएं काम आई और मैं जानता हूं कि देश भर में लोग मुझसे हमदर्दी रखते हैं और हमारे लिए दुआएं करते हैं. इसलिए मैं उन से कहना चाहूंगा कि वह दुआएं अपनी जारी रखें क्योंकि अभी जुल्म जारी है. 

मेरा दामन आज भी बेदाग

आजम खान ने कहा कि अचानक मेरे घर पर छापा मारने के बावजूद आयकर वालों को यहां कुछ नहीं मिला और ऐसा कुछ था ही नहीं जिसे वह जब्त करते. इसलिए वह पंचनामा भरकर हमें दे गए उनका शुक्रिया उन्होंने तो अपनी ड्यूटी को अंजाम दिया है. आजम खान ने कहा कि मेरी जिंदगी का जो सच है वही उनको यहां मिला. मेरा दामन आज भी बेदाग है, मेरे घर में आयकर वालों को सिर्फ 125 ग्राम ज्वेलरी पत्नी के पास और 10 हजार रुपये बेटे अब्दुल्ला आजम के पास थे और मेरे पास लगभग 3500 रुपये थे. इसलिए आयकर वालो ने कुछ भी जब्त नहीं किया. क्योंकि यह सब उनकी परिधि में आता ही नही है. इसलिए वह हमें पंचनामा भर कर दिए गए और उन सब का धन्यवाद क्योंकि उन्होंने जो कुछ भी किया अपने ऊपर के आदेश पर किया.

कमजोर वर्ग के लिए बनाया गया विश्वविद्यालय

वहीं सपा नेता ने कहा कि विश्वविद्यालय कमजोर वर्ग के लिए बनाया गया है और यह शैक्षिक संस्थान है और इसे शिक्षा का मंदिर भी कहते हैं. व्यक्ति के जीवन की एक हद होती है लेकिन इतिहास एक अनंत काल होता है जैसा मेरे साथ हो रहा है ऐसा ही कुछ मदन मोहन मालवीय जी के साथ हुआ था और ऐसा ही कुछ सर सैयद अहमद खान ने अपमान सहा था. मेरे साथ कुछ ज्यादा हो रहा है क्योंकि यह दौर तरक्की का दौर है और मानवता बहुत छोटी हो गई है जब तक मेरे अंदर सहनशक्ति है तब तक आने वालों नस्ल के लिए कोशिश करता रहूंगा.

Azam Khan News: 'वक्त नहीं लगता तख्त पलट जाने में...', आजम खान के ठिकानों पर पड़ी IT रेड तो बोले अखिलेश यादव

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
UP News: सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात
सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Embed widget