एक्सप्लोरर

Azam Khan News: आजम खान के घर इनकम टैक्स रेड की किसे थी जानकारी, कैसे बना 'ऑपरेशन D', जानें पूरी कहानी

Azam Khan IT Raid: इस ऑपरेशन के लिए आगरा, लखनऊ और दिल्ली से आयकर विभाग ने भरोसेमंद अधिकारियों को चुना और उन्हें लखनऊ से दिल्ली को जाने वाले नेशनल हाइवे पर अलग-अलग रास्तों से चलाया गया.

Azam Khan Income Tax Raid: समाजवादी पार्टी के महासचिव और पूर्व मंत्री आजम खान के घर आयकर विभाग ने छापा मारने के लिए बहुत ही गोपनीय तरीके से तैयारी की थी. सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग के सिर्फ एक आला अधिकारी को यह मालूम था कि आजम खान के घर कब और किस समय आयकर विभाग को छापा मारना है. पूरे ऑपरेशन की गोपनीयता बनाये रखने के लिए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से आयकर विभाग के अधिकारियों की पांच टीमें बनाई गई थीं. पांचों को अलग अलग कोड दिया गया था और किसी को यह नहीं मालूम था कि कहां जाना है.

ऑपरेशन D में थे कुल 42 लोग

गोपनीयता बनी रहे इसके लिए आगरा, लखनऊ और दिल्ली से आयकर विभाग ने भरोसेमंद अधिकारियों को चुना और उन्हें लखनऊ से दिल्ली को जाने वाले नेशनल हाइवे पर अलग-अलग रास्तों से चलाया गया. आजम खान के घर आयकर विभाग की जिस टीम को छापा डालना था उस में 10 गाड़ियां रखी गईं और सभी गाड़ियों को D कोड दिया गया था. ऑपरेशन D में कुल 42 लोगों को रखा गया था, जिसमें सीमा शस्त्र बल के जवान भी साथ में थे. इस टीम के किसी व्यक्ति यह नहीं मालूम था कि कहां जाना है रात भर हाइवे पर बार-बार लोकेशन दी जाती और टीम को आगे बढ़ने को कहा जाता. जब सुबह के लगभग 6 बजे टीम रामपुर में जेल के पास पहुंची तो बताया गया की आपको आजम खान के घर पर रेड करनी है. बाकी की चार टीमों को रामपुर के अलग अलग ठिकानों पर भेज गया था लेकिन मुख्य ऑपरेशन D आजम खान के घर के लिए था. जिसकी गोपनीयता दिल्ली में बैठे आयकर विभाग  के एक सीनियर अधिकारी के हाथ में थी.

SSB के जवानों ने दीवार कूद कर खोला था गेट

वहीं 13 सितंबर सुबह 6:30 बजे जेल रोड स्थित टंकी नंबर 5 वार्ड 17 थाना गंज इलाके में आजम खान के घर जब अधिकारियों ने दस्तक दी और गेट खोलने को कहा तो उन्होंने गेट नहीं खोला. जिसके बाद उन्हें 15 मिनट का समय देते हुए चेतावनी दी लेकिन गेट नहीं खुला तो एसएसबी के जवानों ने दीवार कूद कर अंदर से गेट खोला और आयकर विभाग के अधिकारियों को अंदर लिया. उस समय शुरू में आजम खान ने रौब दिखाने की कोशिश की लेकिन जब अधिकारियो ने कहा कि हम यूपी से नहीं दिल्ली से आए हैं. हम आपके दबाव में नहीं आएंगे जांच में सहयोग कीजिए तो आजम खान शांत हो गए और जांच शुरू हो पाई. दो दिन से आयकर विभाग का ऑपरेशन D आजम खान के घर पर जारी है. इस टीम में D1 से D10 के स्टिकर कारों पर लगे हैं. यह गाड़ियां आजम खान के घर के बाहर अभी खड़ी हुई हैं. ऑपरेशन D की पूरी निगरानी दिल्ली और लखनऊ से आयकर विभाग के आला अधिकारी कर रहे हैं और पल पल की जानकारी हेड आफिस ले रहा है.

Watch: यूपी में महिला टीचर का डांस वीडियो वायरल, स्कूल के क्लास रूम में बनाती थी रील, अब हुआ ये एक्शन

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 'अब ये लड़ाई EVM तक...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 'अब ये लड़ाई EVM तक...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं- 'पहले फैसला होता तो...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं- 'पहले फैसला होता तो...'
जंतर-मंतर हुए लाठीचार्ज को लेकर महोबा में प्रोटेस्ट, भीम आर्मी ने दी ये चेतावनी
जंतर-मंतर हुए लाठीचार्ज को लेकर महोबा में प्रोटेस्ट, भीम आर्मी ने दी ये चेतावनी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
अब CM सम्राट चौधरी हटेंगे? पटना में जुटेंगे 'कॉकरोच', अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
अब CM सम्राट चौधरी हटेंगे? पटना में जुटेंगे 'कॉकरोच', अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
IND vs ZIM Highlights: भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
Embed widget