एक्सप्लोरर

शिलांग से गाजीपुर तक 1,162 km का सफर, अकेले या कोई साथ? सोनम रघुवंशी से जुड़े ये 3 अनसुलझे सवाल

Sonam Raghuvanshi News: राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी मानी जा रहीं सोनम रघुवंशी को यूपी पुलिस ने रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात 3 बजे हिरासत में लिया.

Sonam Raghuvanshi News: मेघालय स्थित शिलांग में हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी हत्याकांड में उनकी पत्नी सोनम को उत्तर प्रदेश स्थित गाजीपुर से बरामद किया गया है. एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश के अनुसार रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात मध्य प्रदेश स्थित इंदौर अपने परिजनों को फोन किया. उसके बाद इंदौर पुलिस ने यूपी पुलिस से संपर्क किया.फिर गाजीपुर पुलिस ने एक ढाबे से सोनम को बरामद किया.

अब इस मामले में 3 अनसुलझे सवाल हैं, जिनका जवाब मिलना अभी बाकी है.

यह मामला 17 दिन पुराना है. दो राज्यों एमपी और मेघालय पुलिस इस मामले में लगातार जांच पड़ताल कर रही थी. अब 17वें दिन अचानक से सोनम का गाजीपुर पहुंचना कई सवाल खड़े करता है.

अगर शिलांग से गाजीपुर की दूरी देखें तो वह 1,162.3 किलोमीटर है. कोई सीधी ट्रेन नहीं है. अगर आप अपने साधन या लिफ्ट लेकर आते हैं तो लगातार सफर करने के बाद भी लगभग 25 घंटे लगेंगे. ऐसे में पहला सवाल तो यही उठता है कि आखिर सोनम शिलांग से गाजीपुर कैसे आई?

दूसरा सवाल कि जब आरोपी सोनम, एमपी स्थित इंदौर की निवासी है तो वह गाजीपुर ही क्यों आईं?

तीसरा सवाल- अगर यह मान लें कि सोनम अकेले ही आई तो क्या उसको यहां किसी से मदद का आश्वासन मिला था या अन्य सह अभियुक्तों का गाजीपुर में कोई कनेक्शन था?

यूपी, मेघालय या एमपी? सोनम रघुवंशी से कहां की पुलिस करेगी पूछताछ? ADG अमिताभ यश ने बताया

भाई गोविंद को सोनम ने किया वीडियो कॉल
इन सबके बीच सूत्रों से जानकारी के मुताबिक सोनम ने खुद गाजीपुर से ढाबे वाले से फोन लेकर अपने भाई गोविंद को वीडियो कॉल किया और अपनी लोकेशन की जानकारी दी.  गोविंद ने तुरंत ये सूचना राजा रघुवंशी के बड़े भाई विपिन रघुवंशी और शिलांग पुलिस को दी. 

वीडियो कॉल से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने फौरन हरकत में आई.  उत्तर प्रदेश पुलिस से संपर्क किया गया और उन्हें सोनम के बारे में बताया गया. गाजीपुर पुलिस ने आकर सोनम को हिरासत में लिया. उसका मेडिकल करवाया गया और अब शिलांग पुलिस के आने का इंतजार है.  पुलिस सोनम को अदालत में पेश करेगी और ट्रांजिट रिमांड पर मेघालय शिलांग लेकर जाएगी.

राहुल सांकृत्यायन एबीपी लाइव में डिप्टी न्यूज़ एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और स्टेट्स टीम का नेतृत्व कर रहे हैं. उन्हें राजनीति, शासन-प्रशासन, अपराध और राज्यों की समकालीन राजनीतिक गतिविधियों की कवरेज में एक दशक से अधिक का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और फीचर डेस्क से की और इसके बाद न्यूज़18 हिंदी, वनइंडिया हिंदी और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया.   राहुल ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की है. उन्होंने कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018, लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और महाकुंभ 2025 जैसे महत्वपूर्ण आयोजनों की कवरेज की है. पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें हिंदी साहित्य और वैचारिक लेखन में भी विशेष रुचि है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भाषा अनेक, भाव एक' के मंत्र के साथ गूंजा ‘सनातनी शंखनाद’
'भाषा अनेक, भाव एक' के मंत्र के साथ गूंजा ‘सनातनी शंखनाद’
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget