एक्सप्लोरर

महाभारत काल जैसे संयोग वाला सूर्य ग्रहण देश में एक साल तक मचाएगा उथल -पुथल

26 दिसंबर को पड़नेवाला सूर्य ग्रहण के बड़े व्यापक प्रभाव देखने को मिलेंगे। आचार्य बृजेन्द्र मिश्र के अनुसार इसका असर अगले साल तक रहेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि कई प्राकृतिक आपदाएं भी आ सकती हैं।

प्रयागराज, एबीपी गंगा। छब्बीस दिसंबर को पड़ने वाले साल का आख़िरी सूर्यग्रहण देश में ज़बरदस्त उथल -पुथल मचाएगा। ग्रहण का प्रभाव पूरे एक साल तक रहेगा। इस दौरान युद्ध के हालात बनेंगे। प्राकृतिक आपदाएं आएंगीं और साथ ही सियासी उठापटक भी होगी, लेकिन विपरीत हालातों के बाद नये भारत का उदय होगा और समूची दुनिया में देश का नाम और बढ़ेगा। इस बार सूर्य ग्रहण पर वैसी ही ग्रहीय स्थितियां बन रही हैं, जो महाभारत काल के ग्रहण के दौरान बनीं थीं। ज्योतिष के जानकारों का दावा है कि ग्रहों का यह दुर्लभ संयोग तकरीबन साढ़े छह हज़ार साल बाद बन रहा है। इस बार का ग्रहण मिला जुला फल देने वाला है। अलग-अलग राशियों पर इसका अलग-अलग प्रभाव रहेगा।

प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य आचार्य बृजेन्द्र मिश्र के मुताबिक छब्बीस दिसंबर को पड़ने वाला साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में सुबह आठ बजे से शुरू होकर दोपहर एक बजकर छत्तीस मिनट तक रहेगा। दक्षिण भारत के तीन राज्यों आंध्र प्रदेश -तेलांगना और तमिलनाडु में पूर्ण सूर्य ग्रहण रहेगा, जबकि उत्तर भारत समेत देश के बाकी हिस्सों में यह आंशिक तौर पर रहेगा। प्रयागराज और आस-पास के दूसरे शहरों में सूर्य ग्रहण सुबह आठ बजकर उन्नीस मिनट पर शुरू होकर दिन में ग्यारह बजकर दस मिनट तक रहेगा। इस बार बृहस्पतिवार, शनि, सूर्य, बुध, केतु और शुक्र जैसे छह गृह एक साथ धनु राशि में रहेंगे और ग्रहण का इन पर ज़बरदस्त प्रभाव रहेगा। इस बार ग्रहण पर शनि और बृहस्पति का भी मिलन हो रहा है। इस बार सितारों का ऐसा दुर्लभ संयोग बन रहा है जो तकरीबन साढ़े छह हजार साल पहले महाभारत के युद्ध के दौरान के ग्रहण पर था। हालांकि उस वक्त भगवान श्रीकृष्ण ने छद्म ग्रहण कराया था। आचार्य बृजेन्द्र मिश्र के मुताबिक़ ग्रहण के बारह घंटे पहले सूतक लग जाएगा जो ग्रहण के मोक्ष के बारह घंटे बाद तक जारी रहेगा। उनके मुताबिक़ सूतक के दौरान मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे और मूर्ति पूजा पर रोक रहेगी। बच्चों -बुजुर्गों - रोगियों और गर्भवती महिलाओं के लिए सूतक की अवधि तीन घंटे की रहेगी। ग्रहण के दौरान मन्त्रों का जाप और नदियों के तट पर ईश्वर की आराधना करनी चाहिए।

आचार्य बृजेन्द्र मिश्र के मुताबिक़ इस बार के सूर्य ग्रहण का प्रभाव पूरे एक साल तक रहेगा। इस दौरान देश में ज़बरदस्त उथल पुथल रहेगी। दुश्मन देशों के साथ युद्ध के हालात बन सकते हैं। आंतरिक और बाहरी संघर्ष हो सकता है तो भूकंप - सूखा और ओलावृष्टि जैसी प्राकृतिक आपदाएं आ सकती हैं। सियासी उठापटक होती रहेगी। किसी बड़े राजनेता का अंत हो सकता है तो साथ ही कुछ प्रभावशाली नेताओं को कुर्सी छोड़नी पड़ सकती है या फिर उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई हो सकती है। वायु व अप्राकृतिक दुर्घटनाएं भी हो सकती हैं। हालांकि साल भर बाद ग्रहण का प्रभाव खत्म होने पर देश का भाग्योदय होगा। उनका दावा है कि कुंभ - मीन और तुला राशियों को यह ग्रहण लाभ पहुंचाएगा, जबकि कन्या -धनु और मेष राशियों को नुकसान हो सकता है। वृष -मिथुन और कर्क वालों के लिए यह ग्रहण औसत होगा, जबकि सिंह -मकर और वृश्चिक राशियों पर इसका अनुकूल और प्रतिकूल दोनों ही प्रभाव पडेगा। प्रयागराज के मंदिर आज रात से ही बंद हो जाएंगे और कल पूरे दिन बंद रहेंगे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ayodhya News: इंजीनियरों की लापरवाही से सैकड़ों बीघा फसल जलकर खाक, फूटा किसानों का गुस्सा
अयोध्या: इंजीनियरों की लापरवाही से सैकड़ों बीघा फसल जलकर खाक, फूटा किसानों का गुस्सा
UP Weather: यूपी में अभी से भीषण गर्मी का कहर, कई जिलों में 45 डिग्री के करीब तापमान, लू का अलर्ट जारी
यूपी में अभी से भीषण गर्मी का कहर, कई जिलों में 45 डिग्री के करीब तापमान, लू का अलर्ट जारी
Greater Noida News: शराब के ठेके के खिलाफ सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, महिलाओं का फूटा गुस्सा
ग्रेटर नोएडा में शराब के ठेके के खिलाफ सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, महिलाओं का फूटा गुस्सा
Hardoi News: रुपये मांगने पर भाई ने छोटे भाई की पत्नी को मारी गोली, हालत नाजुक, पुलिस पर लापरवाही के आरोप
हरदोई में रुपये मांगने पर भाई ने छोटे भाई की पत्नी को मारी गोली, हालत नाजुक, पुलिस पर लापरवाही के आरोप

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: जहाजों पर हमला..भारत क्या देगा जवाब? | Iran Attack | Hormuz | Trump
Saas Bahu Aur Saazish: Vasudha की बेबसी! Karishma के इशारों पर Dev कर रहा torture, घर बना नर्क
Iran-US War: होर्मुज संकट पर अमेरिका का कड़ा रुख ! | Strait Of Hormuz | Trump
Iran US War Update: भारत को जंग में घसीटना..ईरान की चाल ? | Hormuz | Trump | Breaking | Khamenei
Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में PM Modi का धुंआधार प्रचार | Mamata Banerjee | TMC | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
युद्ध या शांति... दोबारा पाकिस्तान जाने के लिए तैयार US डेलीगेशन, जेडी वेंस की जगह किसे भेज रहे ट्रंप?
युद्ध या शांति.. दोबारा पाक जाने के लिए तैयार US डेलीगेशन, जेडी वेंस की जगह किसे भेज रहे ट्रंप?
अप्रैल में ही आसमान से बरसने लगी आग! MP, झारखंड समेत छत्तीसगढ़ में तापमान 45 डिग्री के पार
अप्रैल में ही आसमान से बरसने लगी आग! MP, झारखंड समेत छत्तीसगढ़ में तापमान 45 डिग्री के पार
KKR Playoff Scenario: 7 मैच में एक जीत, फिर भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है कोलकाता नाइट राइडर्स? जानें समीकरण
7 मैच में एक जीत, फिर भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है कोलकाता नाइट राइडर्स? जानें समीकरण
Vaazha 2 Worldwide Box Office: 200 करोड़ के क्लब में एंट्री करने वाली 5वीं मलयालम फिल्म बनी 'वाझा 2'
200 करोड़ के क्लब में एंट्री करने वाली 5वीं मलयालम फिल्म बनी 'वाझा 2'
'किलिंग मशीन ईरान को खत्म करने का टाइम..', ट्रंप की आखिरी चेतावनी! पाकिस्तान जा रहा US डेलीगेशन
'किलिंग मशीन ईरान को खत्म करने का टाइम..', ट्रंप की आखिरी चेतावनी! पाकिस्तान जा रहा US डेलीगेशन
फिर पाकिस्तान पहुंचे अमेरिकी विमान, इस्लामाबाद में हलचल तेज, ईरान से जल्द होगी दूसरे दौर की बातचीत
फिर पाकिस्तान पहुंचे अमेरिकी विमान, इस्लामाबाद में हलचल तेज, ईरान से जल्द होगी दूसरे दौर की बात
'उनके जैसा कोई नहीं था...', 'गैगस्टर' में कैसे हुई थी कंगना रनौत की कास्टिंग? अनुराग बसु ने किया खुलासा
'उनके जैसा कोई नहीं था...', 'गैगस्टर' में कैसे हुई थी कंगना रनौत की कास्टिंग? अनुराग बसु ने किया खुलासा
Video: पठानों का स्वैग, बारात में पहुंचे बच्चों ने मेहमानों के बीच चलाई AK-47, वीडियो वायरल
पठानों का स्वैग, बारात में पहुंचे बच्चों ने मेहमानों के बीच चलाई AK-47, वीडियो वायरल
Embed widget