एक्सप्लोरर

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का आरोप- राहुल गांधी ने किया था 'भारत तेरे टुकड़े होंगे' नारे का समर्थन

Rahul Gandhi News: स्मृति ईरानी ने आरोप लगाया कि विपक्षी नेता राहुल गांधी ने 2016 में राष्ट्रीय राजधानी में एक विश्वविद्यालय का दौरा किया था और 'भारत तेरे टुकड़े होंगे' के नारे का समर्थन किया था.

Smriti Irani on Rahul Gandhi: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ब्रिटेन में की गई उनकी हालिया टिप्पणी की आलोचना की और कहा कि भारत का लोकतंत्र खतरे में नहीं है, लेकिन विदेशों में उन्होंने (Rahul Gandhi) जिस तरह का 'व्यवहार' किया, उससे उन्होंने विपक्षी पार्टी को 'राजनीतिक तबाही' की ओर धकेल दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए उनका द्वेष भारत के प्रति द्वेष में बदल चुका है. उन्होंने वायनाड के सांसद से इस प्रकरण पर संसद में माफी की भी मांग की.

ज्ञात हो कि हाल ही में लंदन में एक कार्यक्रम में राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि भारतीय लोकतंत्र के ढांचे पर 'बर्बर हमला' हो रहा है. उन्होंने अफसोस जताया कि अमेरिका और यूरोप समेत दुनिया के लोकतांत्रिक हिस्से इस पर ध्यान देने में नाकाम रहे हैं. राहुल ने व्याख्यान में यह आरोप भी लगाया था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को नष्ट कर रहे हैं. पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष की इन टिप्पणियों से देश में एक नया राजनीतिक विवाद पैदा हो गया है.

भाजपा जहां उन पर विदेशी धरती पर भारत को बदनाम करने और विदेशी हस्तक्षेप की मांग करने का आरोप लगा रही है, वहीं कांग्रेस प्रधानमंत्री मोदी द्वारा विदेशों में भारत की आंतरिक राजनीति का मुद्दा उठाने के उदाहरणों का हवाला देते हुए सत्तारूढ़ पार्टी पर पलटवार कर रही है. ईरानी ने आरोप लगाया कि ''भारत के औपनिवेशिक अतीत के चरणों में'' गांधी ने भारत के लोकतंत्र में ''विदेशी हस्तक्षेप की कमी'' पर अफसोस जताया. उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की मजबूत विकास गाथा को रोकने के लिए है. उन्होंने कहा कि इंग्लैंड में कांग्रेस नेता की बातचीत के आधार में कई 'झूठ' थे.

स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर बड़ा आरोप लगाया
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने दावा किया कि उन्हें भारतीय विश्वविद्यालयों में बोलने नहीं दिया जाता है और उनके लिए यह लोकतंत्र की मौत का संकेत है. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी नेता ने 2016 में राष्ट्रीय राजधानी में एक विश्वविद्यालय का दौरा किया था और 'भारत तेरे टुकड़े होंगे' के नारे का समर्थन किया था. ईरानी ने आरोप लगाया कि गांधी ने यह भी कहा कि भारत में लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है. उन्होंने कहा, ''हालांकि, जम्मू और कश्मीर में इसी सज्जन ने 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान कहा था कि भारत में सब ठीक है.'' उन्होंने पूछा, ''मिस्टर गांधी, आपकी कौन सी बात झूठी थी? भारत में आपका बयान या इंग्लैंड में आपका बयान?''

Watch: अतीक अहमद का धमकी देते हुए ऑडियो वायरल, जानिए- किसपर भड़का था माफिया

ईरानी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने ब्रिटेन में अपनी बातचीत के दौरान न केवल देश की संसद की भव्यता पर हमला किया, बल्कि भारत के सुप्रीम कोर्ट और भारत के निर्वाचन आयोग जैसे संस्थानों की सर्वोच्चता पर भी हमला किया. राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर उन पर निशाना साधते हुए ईरानी ने सवाल किया, ''जब गांधी परिवार कांग्रेस के सदस्यों को कागज फाड़कर लोकसभा अध्यक्ष की कुर्सी पर फेंकने का निर्देश देता है तो क्या यह लोकतंत्र है?''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जाट समाज से माफी मांगें अखिलेश', जयंत चौधरी के समर्थन में बोलीं मायावती
'जाट समाज से माफी मांगें अखिलेश', जयंत चौधरी के समर्थन में बोलीं मायावती
'बच्चों का भविष्य खराब कर रही PDA सरकार', मंत्री कृष्णा पासवान की फिसली जुबान
'बच्चों का भविष्य खराब कर रही PDA सरकार', मंत्री कृष्णा पासवान की फिसली जुबान
'जाट समाज को...', अखिलेश के 'चवन्नी' वाले बयान पर भड़के जयंत चौधरी
'जाट समाज को...', अखिलेश के 'चवन्नी' वाले बयान पर भड़के जयंत चौधरी
कन्नौज में कांवड़ियों का प्रदर्शन, पुलिस पर पिटाई का आरोप
कन्नौज में कांवड़ियों का प्रदर्शन, पुलिस पर पिटाई का आरोप

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget