एक्सप्लोरर

छुट्टी पर गये अफसर को पुलिस विभाग ने दिया गुड वर्क का श्रेय, प्रेस नोट से ऐसे खुला मामला

लखनऊ में पुलिस विभाग की एक छोटी सी लापरवाही ने किरकिरी करवा दी है। छुट्टी पर चल रहे पुलिस अफसर को प्रेस नोट में एनकाउंटर का श्रेय दे दिया गया। ये लापरवाही इसलिये सामने आ गई कि पहले से लिखे फॉर्मेट में कोई बदलाव किये बिना ही जारी कर दिया गया।

लखनऊ, संतोष कुमार। लखनऊ पुलिस भी गुड वर्क में अफसरों की चमचागिरी में गजब खेल करती है, और यह खेल जब उजागर होता है तो जगहंसाई का सबब बनता है। जो अफसर एक हफ्ते की छुट्टी पर हो लखनऊ पुलिस उस अफसर तक को अपने गुड वर्क का श्रेय देती है। छुट्टी पर गए अफसर से बिना संपर्क ही पुलिस टीम कुशल निर्देशन पाती है। यह अलग बात है कि छुट्टी पर गए अफसर फोन नहीं उठाते और उनकी जगह कोई दूसरा अधिकारी काम देखता है। लेकिन छुट्टी पर गए अफसर को तो श्रेय दिया जाता है लेकिन उसका काम कर रहे, पुलिसिंग की मॉनिटरिंग कर रहे अफसर का नाम तक नहीं होता।

लखनऊ पुलिस ने सोमवार को विकास नगर इलाके से 15000 के इनामी लुटेरे और उसके साथी को गिरफ्तार किया। इन लूटेरों की गिरफ्तारी वाला यह प्रेसनोट ही पुलिसिया लापरवाही और रटी रटाई स्क्रिप्टिंग की कहानी उजागर करता है।

छुट्टी पर गये अफसर को पुलिस विभाग ने दिया गुड वर्क का श्रेय, प्रेस नोट से ऐसे खुला मामला

प्रेस नोट के पहले पन्ने की शुरुआत से ही इस गुड वर्क का श्रेय जिन अफसरों को दिया गया उसमें एसएसपी लखनऊ के साथ एसपी ट्रांस गोमती अमित कुमार का नाम लिखा गया। लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि जिस एसपी ट्रांस गोमती के कुशल निर्देशन की विकास नगर पुलिस बात कर रही है वह अफसर तो एक हफ्ते की छुट्टी पर है। इन अपराधियों की गिरफ्तारी की शुरुआत से लेकर गिरफ्तारी होने तक की कहानी शायद छुट्टी पर गए अमित कुमार को भी पता नहीं। लेकिन श्रेय में उनका नाम आगे ही है।

जो पुलिस अफसर छुट्टी पर जाने के बाद किसी का फोन नहीं उठाते हों, उस अफसर के कुशल निर्देशन की बात कही जाए वही दूसरी ओर जिस पुलिस अधिकारी को उनका चार्ज दिया जाए उसका नाम तक शामिल ना हो, तो इसे क्या कहेंगे? चमचागिरी।

गौरतलब है कि ट्रेनी आईपीएस अमित कुमार लखनऊ में एसपी ट्रांस गोमती के पद पर हैं और एक हफ्ते की छुट्टी पर हैं वो 23 अगस्त को ही अपनी ड्यूटी ज्वाइन करेंगे। इस दौरान एसपी ट्रांस गोमती का चार्ज एसपी ट्रफिक पूर्णेन्दु सिंह के पास है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: भीषण आग और दमघोंटू धुआं...सामने थी मौत, मरने से पहले किसी ने मां तो किसी ने पिता को किया फोन
लखनऊ: भीषण आग और दमघोंटू धुआं...सामने थी मौत, मरने से पहले किसी ने मां तो किसी ने पिता को किया फोन
लखनऊ अग्निकांड Live: फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची, खौफनाक हादसे में 15 लोगों की हुई है मौत
लखनऊ अग्निकांड Live: फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची, खौफनाक हादसे में 15 लोगों की हुई है मौत
लखनऊ: 15 लोगों को निगल गई आग, किसी की थी शादी, कोई घर का इकलौता चिराग, कैसे हुआ यह दर्दनाक अग्निकांड
लखनऊ: 15 लोगों को निगल गई आग, किसी की थी शादी, कोई घर का इकलौता चिराग, कैसे हुआ यह दर्दनाक अग्निकांड
UP Weather Today: यूपी में गर्मी से राहत नहीं, आज लखनऊ-वाराणसी समेत 32 जिलों में लू का अलर्ट, मानसून भी हुआ लेट
यूपी में गर्मी से राहत नहीं, आज लखनऊ-वाराणसी समेत 32 जिलों में लू का अलर्ट, मानसून भी हुआ लेट

वीडियोज

Sansani | Crime News: लखनऊ अग्निकांड...15 बच्चों का कातिल कौन ? | Lucknow Coaching Fire
Lucknow Coaching Center Fire: लखनऊ अग्निकांड पर योगी का सबसे बड़ा फैसला | Yogi | Latest News
Lucknow Coaching Center Fire: दिल्ली से लखनऊ तक...आग का खेल कब रुकेगा? | Yogi | Aliganj News
Lucknow Coaching Fire Tragedy: परिजनों के आंसूओं' का हिसाब कौन देगा ? | CM Yogi | UP News | ABP News
Lucknow Coaching Center Fire | Sandeep Chaudhary: लखनऊ अग्निकांड...15 मासूमों का हत्याकांड? | Yogi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन में PM की रेस में शामिल नाइजेल फराज, पाकिस्तानियों पर आगबबूला, भारत को लेकर क्या रुख?
ब्रिटेन में PM की रेस में शामिल नाइजेल फराज, पाकिस्तानियों पर आगबबूला, भारत को लेकर क्या रुख?
तेज प्रताप यादव के घर में बड़ी चोरी! 20 लाख कैश, 30 ग्राम सोना, 2 लैपटॉप और 4 iPhone... सब गायब
तेज प्रताप यादव के घर में बड़ी चोरी! 20 लाख कैश, 30 ग्राम सोना, 2 लैपटॉप और 4 iPhone... सब गायब
ब्रिटेन के PM कीर स्टार्मर के इस्तीफे पर आया ट्रंप का रिएक्शन, कहा- 'पवनचक्कियों के चक्कर में...'
ब्रिटेन के PM कीर स्टार्मर के इस्तीफे पर आया ट्रंप का रिएक्शन, कहा- 'पवनचक्कियों के चक्कर में...'
Tilak Varma Century: श्रीलंका से लौटते ही तिलक वर्मा का धमाका, 98 तो बस छक्के-चौकों से बना दिए, टोटल स्कोर सुनकर नहीं होगा यकीन
श्रीलंका से लौटते ही तिलक वर्मा का धमाका, 98 तो बस छक्के-चौकों से बना दिए, टोटल स्कोर सुनकर नहीं होगा यकीन
Raja Shivaji OTT Release: थिएटर के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही 'राजा शिवाजी', जानें- कब और कहां देख सकेंगे से ब्लॉकबस्टर फिल्म
अब ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही 'राजा शिवाजी', जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म
लखनऊ: भीषण आग और दमघोंटू धुआं...सामने थी मौत, मरने से पहले किसी ने मां तो किसी ने पिता को किया फोन
लखनऊ: भीषण आग और दमघोंटू धुआं...सामने थी मौत, मरने से पहले किसी ने मां तो किसी ने पिता को किया फोन
सुबह 4 बजे फ्रांस की सड़कों पर नंगे पैर घूमी लड़की, बताया- कितनी है वहां सुरक्षा, वीडियो वायरल
सुबह 4 बजे फ्रांस की सड़कों पर नंगे पैर घूमी लड़की, बताया- कितनी है वहां सुरक्षा, वीडियो वायरल
AI Smart Glasses पहने तो लगेगा जुर्माना, यहां लागू होने वाला है बहुत कड़ा कानून
AI Smart Glasses पहने तो लगेगा जुर्माना, यहां लागू होने वाला है बहुत कड़ा कानून
Embed widget