एक्सप्लोरर

एबीपी गंगा 'प्रवाह': राज्य बनने के बाद बदले हैं उत्तराखंड के हालात, पलायन रोकने में नाकाम रही है सरकार

'प्रवाह' के स्पेशल सेशन 'पहाड़ पर हांफता विकास' में चर्चा के दौरान मुख्य वक्ता के तौर पर राज्य के वन मंत्री हरक सिंह रावत, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, पर्यावरणविद अनिल जोशी, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना मौजूद रहे।

देहरादून, एबीपी गंगा। एबीपी गंगा के खास कार्यक्रम 'प्रवाह' के मंच विचारों का मंथन जारी है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 'प्रवाह' कार्यक्रम के जरिए एबीपी गांगा की टीम राज्य से जुड़े उन तमाम मु्द्दों पर नेताओं से उनका पक्ष जानने की कोशिश कर रही है जिनका सीधा सरोकार आम लोगों से हैं।

एबीपी गंगा के खास कार्यक्रम 'प्रवाह' के स्पेशल सेशन 'पहाड़ पर हांफता विकास' में राजनीति के दिग्गजों से चर्चा हुई। इस चर्चा में मुख्य वक्ता के तौर पर राज्य के वन मंत्री हरक सिंह रावत, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, पर्यावरणविद अनिल जोशी, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना मौजूद रहे।

एबीपी गंगा 'प्रवाह': राज्य बनने के बाद बदले हैं उत्तराखंड के हालात, पलायन रोकने में नाकाम रही है सरकार

चर्चा के दौरान विकास योजनाओं को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि राज्य बनने से पहले और आज के हालात में काफी कुछ बदला है। शिक्षा के क्षेत्र में बड़े बदलाव आए हैं और गांवों तक सड़कों का जाल बिछा है। लोगों तक बुनियादी सहूलियतें आसानी पहुंची हैं और उत्तराखंड ने कई क्षेत्रों में बेहतर विकास किया है। टूरिज्म सेक्टर पर विशेष ध्यान दिया गया है और पलायन रोकने के लिए विशेष कदम उठाए जा रहे हैं।

एबीपी गंगा 'प्रवाह': राज्य बनने के बाद बदले हैं उत्तराखंड के हालात, पलायन रोकने में नाकाम रही है सरकार

वन मंत्री हरक सिंह रावत ने आम लोगों से जुड़ी योजनाओं को लेकर कहा कि कई क्षेत्रों में सरकार ने बड़े स्तर पर काम किया है। बिजली, पानी और सड़कों को लेकर बहुत काम हुआ है। पलायन पर बोलते हुए रावत ने कहा कि यह बड़ी समस्या है और विकास कार्यों के बाद भी कुक्ष इलाकों से पलायन को लेकर चौकाने वाली रिपोर्ट आई है। रावत ने कहा कि क्षेत्र के हिसाब से विकास को लेकर प्लानिंग जरूरी है।

चर्चा के दौरान प्रवाह के मंच से कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड में सबसे बड़ी समस्या पॉलिसी पैरालाइसिस की है। स्वास्थय सेवाओं का हाल बेहाल है। सूर्यकांत ने कहा कि खेती को लेकर प्लानिंग नहीं हुई और किसानों की संस्याओं पर भी ध्यान नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि पहाड़ में विकास इतना हांफता है कि नेता भी नेता भी पलायन कर जाते हैं।

abpganga

पर्यावरणविद अनिल जोशी ने एबीपी गंगा के खास कार्यक्रम प्रवाह में कहा कि अलग राज्य बनने का लाभ लोगों को नहीं मिला और सरकारें भी इसका लाभ नहीं उठा पाईं। जोशी ने हिमाचल प्रदेश भी पहाड़ी राज्य है लेकिन उसकी स्थिति उत्तराखंड से बेहतर है। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए बाजार की व्यवस्था करना सरकार की जिम्मेदारी है। जोशी ने यह भी कहा कि उत्तराखंड में विकास का मापदंड अलग होना चाहिए और अनियोजित विकास के लिए हम सब दोषी हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget