एक्सप्लोरर

सीसामऊ उपचुनाव: वोटरों को रिझाने में जुटी सपा-BJP, दरगाह और मंदिर में मांगा जीत का आशीर्वाद

Sishamau By Election 2024: सीसामऊ सीट पर 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए सियासी दलों की सरगर्मियां बढ़ गई हैं. इस बीच कई प्रत्याशी अपनी आस्था के मुताबिक देवी-देवाताओं का आशीर्वाद भी ले रहे हैं.

Sishamau Bypoll Election 2024: कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी गहमागहमी तेज हो गई है. सभी दलों के प्रत्याशी और उनके कार्यकर्ता मतदाताओं को रिझाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं.

प्रत्याशी अब जीत दर्ज करने के लिए अपनी आस्था के अनुसार देवी-देवताओं और मुरीदों की चौखट पर हाजिरी लगा रहे है. सीसामऊ सीट पर सभी प्रत्याशियों ने अपनी शाख बचाने की कवायद तेज कर दी है. इस सीट पर सपा और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है. सपा और बीजेपी के मजबूत प्रत्याशियों के बीच बहुजन समाज पार्टी ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है. 

सपा-बीजेपी में कड़ी टक्कर
सपा और बीजेपी प्रत्याशी अब ऊपर वाले का आशीर्वाद हासिल करने के लिए प्रमुख धार्मिक स्थलों का भी रुख कर रहे हैं. सपा ने सीसामऊ सीट से वर्तमान विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी को प्रत्याशी बनाया है, जबकि बीजेपी ने यहां से सुरेश अवस्थी को अपना उम्मीदवार बनाया है.  

सियासी जानकार सही मायनों में सीसामऊ सीट पर सपा और बीजेपी के बीच ही मुख्य लड़ाई मानते हैं. अब इन दोनों दलों के प्रत्याशियों की सोशल मीडिया पर तस्वीर भी वायरल हो रही हैं. सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी ने अजमेर शरीफ में हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर चादर पोशी करने पहुंची.

हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर नसीम सोलंकी ने चादरपोशी के बाद सजदा किया और अपनी जीत की दुआ मांगी. सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने के बाद जब उनसे पूछा गया तो पता चला कि उनका परिवार लंबे समय से जियारत के लिए यहां जाता रहा है. खास बात यह है कि वर्तमान में सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी के पति और विधायक इरफान सोलंकी का जन्म अजमेर में हुआ था. 

बीजेपी प्रत्याशी ने की पूजा
इसी बीच टिकट मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुरेश अवस्थी भी भगवान के दरबार में हाजिरी लगाना नहीं भूले. मंदिर में दर्शन पूजन कर उन्होंने अपनी जीत की प्रार्थना की. सुरेश कानपुर के सिद्ध मंदिर आनंदेश्वर धाम के पास के ही रहने वाले हैं, उनकी तस्वीर भी बाला जी दरबार से सामने आई.

प्रत्याशियों जनता के वोट के साथ ईश्वर का आशीर्वाद और उनकी किस्मत का भी बड़ा योगदान होगा. सीसामऊ सहित प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 13 नवंबर को होगा, जबकि नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें: ABP Shikhar Sammelan में बोले सीएम योगी- 'कानून उसकी गर्दन वैसे पकड़ेगा जैसे वो धज्जियां उड़ाता था'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget