एक्सप्लोरर

Siddharthnagar News: सफाई कर्मचारी के साथ मरीज का ऑपरेशन करता दिखा फर्जी डॉक्टर, वीडियो हुआ वायरल

Siddharthnagar News: यूपी के सिद्धार्थनगर में एक अस्पताल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स मरीज का ऑपरेशन कर रहा है और उसकी सहायता एक सफाई कर्मचारी कर रहा है.

Siddharthnagar News: यूपी के सिद्धार्थनगर जिले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स मरीज का ऑपरेशन करते हुए दिखाई दे रहा है और उसके बगल में एक सफाई कर्मचारी बैठा है जो ऑपरेशन के दौरान उसकी मदद कर रहा है. इस वीडियो के बारे में जब जानने की कोशिश की गई तो पता चला कि ये बर्डपुर क्षेत्र में चलने वाले विद्या अस्पताल का है और वीडियो में जो ऑपरेशन कर रहा है वो खुद को बीयूएमएस डॉक्टर बताता है.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार जानकारी के अनुसार इस वीडियो में ऑपरेशन करने वाले शख्स का नाम अजय कुमार यादव है जो खुद को बीयूएमएस डॉक्टर बताता है. इस अस्पताल में कई मरीज भी भर्ती दिखाई दिए और ओपीडी में भी कई मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे थे. जब हमने इस वीडियो के बारे में सवाल किया तो ये वीडियो एकदम सही पाया गया और अजय यादव ने स्वीकार किया कि वीडियो में दिख रहा शख्स वो खुद हैं. अजय यादव ने बताया कि उनके पास ऐसी कोई डिग्री नहीं है जिससे वो ऑपरेशन करने के लिए ऑथराइज हों. हालांकि इस दौरान उन्होंने कहा कि ये वीडियो काफी पुराना है. 

सीएमओ ने दिए कार्रवाई के निर्देश

वहीं दूसरी तरफ इस मामले में जिले के सीएमओ डॉ अनिल कुमार चौधरी का कहना है कि वायरल वीडियो का मामला संज्ञान में है और इसकी विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. इसके साथ ही अस्पताल को भी नोटिस भेजा जा रहा है और अस्पताल को तत्काल बंद करवाकर सभी कागजात की डिटेल मंगाई जा रही है. उन्होंने कहा कि इन सभी को चेक करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

जिले में सक्रिय हैं कई फर्जी अस्पताल

आपको बताते दे कि सिद्धार्थनगर जिले में फर्जी अस्पताल और डॉक्टरों का ये पहला मामला नहीं है. कुछ दिन पहले ही फर्जी अस्पताल और डॉक्टर के मामले में दो लोगों को जेल भी भेजा गया है, लेकिन बड़ा सवाल ये है कि जिले में दर्जनों की संख्या में चल रहे अवैध अस्पतालों में बिना डिग्रियों के डॉक्टर प्रैक्टिस कर रहे हैं और मरीजों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं. इन पर लगाम कब और कैसे कसी जाएगी. 

ये भी पढ़ें-

 Coronavirus: क्या कोरोना की चौथी लहर आने वाली है? IIT कानपुर के प्रोफेसर ने किया बड़ा दावा

Noida: गौर सिटी में दोस्त से मिलने गई थी युवती, संदिग्ध हालत में 11वीं मंजिल से गिरकर मौत, अब आई ये खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget