एक्सप्लोरर

लखनऊ में बढ़ेगी चहल-पहल, 26 मई से शर्तों के साथ खुल जाएंगे शॉपिंग कॉम्पलेक्स

लॉक डाउन के चौथे चरण में सामान्य जन जीवन को पटरी पर लाने की कवायद तेज कर दी गई है. इस सिलसिले में यूपी की राजधानी लखनऊ में जिला प्रशासन ने शॉपिंग कॉम्पलेक्स खोलने की तैयारी पूरी कर ली है.

लखनऊ, एजेंसी। उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन का चौथा चरण जारी है. इस दौर में रियायतों का दायरा बढ़ाया जा रहा है. इसी क्रम में लखनऊ जिला प्रशासन ने 26 मई से शॉपिंग कॉम्पलेक्स सशर्त खोले जाने का आदेश जारी किया है. जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने शनिवार को इस बारे में जानकारी देते हुये कहा कि कंटेनमेन्ट जोन या रेड जोन में आने वाले शॉपिंग कॉम्पलेक्स बंद रहेंगे. इसके अलावा परिसरों में सेंट्रलाइज्ड एसी चलाने की मनाही होगी.

ये शॉपिंग कॉम्पलेक्स सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक खुले रहेंगे. सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन करना होगा. जिलाधिकारी ने बताया कि 65 साल से अधिक उम्र के लोगों, दस साल से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं को शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. हर परिसर के प्रवेश द्वार पर थर्मल स्कैनर और सैनेटाइजरों की उपलब्धता अनिवार्य होगी.

उन्होंने कहा कि हर दुकान के स्टाफ के लिए दस्ताने और मास्क पहनना अनिवार्य होगा. दुकान पर आने वाले हर ग्राहक के बारे में सारी जानकारी दर्ज की जाएगी. शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में आने वाले किसी ग्राहक में अगर कोविड-19 से जुड़े लक्षण मिलते हैं तो दुकानदार को अनिवार्य रूप से मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सूचित करना होगा.

शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का सैनिटाइजेशन नियमित रूप से कराना अनिवार्य होगा. जिलाधिकारी ने कहा कि शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की लिफ्ट में केवल चार लोग ही एक साथ जा सकेंगे. लिफ्ट संचालक की मौजूदगी अनिवार्य रहेगा. लिफ्ट को हर घंटे संक्रमणमुक्त करना होगा. राजधानी के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तो खुलेंगे लेकिन शॉपिंग मॉल अभी बंद ही रहेंगे.

इन इलाकों में नहीं खुलेंगे बाजार

रेड जोन या निरुद्ध क्षेत्र में पड़ने की वजह से अमीनाबाद, नजीराबाद, लाटूश रोड, कैण्ट रोड की दुकानें, बीएन रोड से बापू भवन चौराहे तक की सभी दुकानें, बर्लिंगटन चौराहे से कैसरबाग चौराहे के बीच पड़ने वाली दुकानें, कैसरबाग चौराहे से कैसरबाग बस अडडे के बीच पड़ने वाली दुकानें, कैसरबाग बस अडडे से मौलवीगंज चौराहे तक की दुकानें, मौलवीगंज से रकाबगंज चौराहे तक की दुकानें, हीवेट रोड, लालबाग, जयहिंद मार्केट, नादान महल रोड, चरक चौराहे से मेडिकल चौराहा और मेडिकल चौराहे से कन्वेंशन सेंटर, नक्खास बाजार, कैण्ट में अली जान मस्जिद के आसपास के क्षेत्र, निशातगंज की गली नंबर-5 की दुकानें, निशातगंज सब्जी मंडी तथा आसपास की दुकानें नहीं खुलेंगी .

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: कल देहरादून आ रहे सिंगर मासूम शर्मा, कॉन्सर्ट से पहले विरोध
उत्तराखंड: कल देहरादून आ रहे सिंगर मासूम शर्मा, कॉन्सर्ट से पहले विरोध
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार
मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार
पुरकाजी: 50,000 के करीब पहुंची BSP, मुस्लिम वोट पर बदला चुनावी खेल, 2027 में क्या होंगे समीकरण?
पुरकाजी: 50,000 के करीब पहुंची BSP, मुस्लिम वोट पर बदला चुनावी खेल, 2027 में क्या होंगे समीकरण?

वीडियोज

ALIEN MYSTERY: चांद पर एलियंस का मलबा? सामने आया बड़ा रहस्य! |ABPLIVE
UP Rajya Sabha Election 2027: सपा की तैयारी तेज..दिलचस्प मुकाबला | Akhilesh Yadav | Samajwadi Party
Kathua CISF Camp Firing: CISF कैंप में जवान ने साथियों पर की फायरिंग | Jammu Kashmir | Breaking News
Shehzad Poonawalla: रिएलिटि शो में बड़ा ड्रामा..पीट गए पूनावाला | Rise And Fall 2
जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाकूबाजी हुई, हमें लगा जिंदा नहीं बचेंगे' फ्लाईदुबई की फ्लाइट में क्या क्या हुआ?
'चाकूबाजी हुई, हमें लगा जिंदा नहीं बचेंगे' फ्लाईदुबई की फ्लाइट में क्या क्या हुआ?
आशुतोष रांका बोले, 'ध्यान दें, CJP का 2 अक्टूबर का विरोध प्रदर्शन सिर्फ...'
आशुतोष रांका बोले, 'ध्यान दें, CJP का 2 अक्टूबर का विरोध प्रदर्शन सिर्फ...'
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
Asian Games: सुनील कुमार ने रचा इतिहास, कुश्ती में लगातार 2 मेडल जीतकर बनाया महारिकॉर्ड
सुनील कुमार ने रचा इतिहास, कुश्ती में लगातार 2 मेडल जीतकर बनाया महारिकॉर्ड
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'राहुल को नेता मानने को INDIA गठबंधन नहीं तैयार', शिवराज बोले- अखिलेश क्यों किया बैठक से किनारा
INDIA गठबंधन पर शिवराज ने उठाए सवाल, पूछा- अखिलेश क्यों किया बैठक से किनारा?
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
2027 में यूपी में किन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा जॉब देगी सरकार? जान लें जवाब
2027 में यूपी में किन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा जॉब देगी सरकार? जान लें जवाब
Embed widget