एक्सप्लोरर

यूपी में फिर पत्नी के नाजायज संबंध की भेंट चढ़ा पति, युवक की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, 2 गिरफ्तार

UP News: शामली पुलिस ने कुछ ही घंटों में युवक की हत्या का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने बताया कि पत्नी ने ही प्रेम प्रसंग में बाधा बनने पर प्रेमी के साथ मिलकर हत्या करवाई थी.

शामली में बाइक से पत्नी के साथ जा रहे हरियाणा निवासी फर्नीचर के कारीगर शाहनवाज (28) की गुरुवार को बाइक सवार चार बदमाशों ने हत्या कर दी थी. पुलिस ने कुछ ही घंटो में हत्या का खुलासा करते हुए मृतक के मौसेरे भाई समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि पत्नी ने ही प्रेम प्रसंग में बाधा बनने पर प्रेमी के साथ मिलकर हत्या करवाई थी.

दरअसल, यह वारदात जनपद शामली की कैराना कोतवाली क्षेत्र में हुई थी. गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे हरियाणा के जिला सोनीपत के थाना गन्नौर के गांव झारागढ़ी निवासी शाहनवाज अपनी पत्नी मैफरीन के साथ बाइक से कस्बा कैराना होते हुए गांव खुरगान ममेरे साले इमलाक की शादी में शामिल होने जा रहे थे.

वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से भागे आरोपी

तभी खुरगान रोड पर नेशनल हाईवे पर पीछे से दो बाइक पर आए चार बदमाशों ने ओवरटेक कर शाहनवाज की बाइक रुकवा ली. इसके बाद बदमाशों ने चाकू से शाहनवाज पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस घटना में इस्तेमाल हथियार किया बरामद

परिवार वालों की तरफ से मिली शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की. पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपी तसव्वुर निवासी गांव भूरा हाल पता गांव सरूरपुर जनपद बागपत और सुऐब निवासी गांव भूरा थाना कैराना को गिरफ्तार कर लिया. उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू और तमंचा बरामद किया है.

पत्नी सहित तीन आरोपियों की तलाश जारी

एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि शाहनवाज के मौसेरे भाई तसव्वुर से उसकी पत्नी का प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसकी जानकारी शाहनवाज को हो गई थी, वह इसका विरोध कर रहा था. पत्नी ने अपने प्रेमी तसव्वुर के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई. तसव्वुर ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर शाहनवाज की योजनाबद्ध तरीके से हत्या कर दी. इस घटना में मृतक की पत्नी समेत तीन आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं.

ये भी पढ़ें: Uttarkashi Rescue Operation: धराली त्रासदी को लेकर उत्तराखंड सरकार ने उठाए बड़े कदम, पल-पल पर सीएम धामी की नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
UP: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
यूपी: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
Greater Noida News: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश
ग्रेटर नोएडा: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget