एक्सप्लोरर

शामली: कैराना में यमुना उफान पर, बाढ़ का खतरा मंडराया, फसलें डूबीं, गांवों में दहशत

Shamli News:पहाड़ी और मैदानी इलाकों में पिछले कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने यमुना के उफान को और खतरनाक बना दिया है.हथिनीकुंड बैराज से 1.79 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से स्थिति गंभीर हो गई है.

उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना क्षेत्र में यमुना नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु 231 मीटर तक पहुंच गया है, जिससे एक दर्जन से अधिक गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।. सोमवार  सुबह तक नदी का जलस्तर खतरे के निशान 231.50 मीटर के करीब दर्ज किया गया, और यह तेजी से बढ़ रहा है.

पहाड़ी और मैदानी इलाकों में पिछले कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने यमुना के उफान को और खतरनाक बना दिया है. हथिनीकुंड बैराज से रविवार को 1.79 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद कैराना क्षेत्र में स्थिति गंभीर हो गई है.

फसलें हुईं चौपट-गांवों में दहशत

यमुना के बढ़ते जलस्तर का असर नदी किनारे बसे गांवों और किसानों की फसलों पर पड़ रहा है. कई जगहों पर नदी का कटाव शुरू हो गया है, जिससे खेतों की मिट्टी बह रही है और फसलें बर्बाद हो रही हैं. किसानों का कहना है कि उनकी मेहनत से उगाई गई धान, गन्ना, और सब्जियों की फसलें पानी में डूब गई हैं. वे सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं. नदी के किनारे बसे गांवों जैसे भूरा, मलिकपुर, और पंजेटा में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों को आशंका है कि अगले 24 घंटों में बाढ़ की स्थिति बन सकती है. लोग अपने घरों और मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की तैयारी में जुट गए हैं.

मौसम विभाग की चेतावनी

प्रशासन ने स्थिति पर नजर रखने के लिए बाढ़ खंड और राजस्व विभाग की टीमें तैनात की हैं. अधिकारियों ने लोगों से नदी किनारे न जाने और सतर्क रहने की अपील की है. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और स्थानीय प्रशासन JCB मशीनों के जरिए नदी किनारे की सड़कों को मजबूत करने में जुटा है, लेकिन लगातार बारिश राहत कार्यों में बाधा डाल रही है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी है, जिससे स्थिति और बिगड़ सकती है.

दो साल पहले भी खासा नुकसान हुआ था

2023 में भी यमुना का जलस्तर 497.9 फीट तक पहुंचा था, इस बार भी कैराना क्षेत्र में बाढ़ का खतरा गहराने से प्रशासन हाई अलर्ट पर है. लोग सरकार से समय पर राहत और बचाव कार्यों की मांग कर रहे हैं, ताकि जान-माल का नुकसान रोका जा सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget