एक्सप्लोरर

छलका अजीम का दर्द, बोला- कोतवाल साहब मेरी शादी कराओ, पत्नी के बगैर रात को नहीं आती है नींद

अजीम मंसूरी पिछले कई वर्षों से शादी की राह देख रहा है लेकिन कम हाइट होने की वजह से उसकी शादी नहीं हो पा रही है. अजीम का कहना है कि वो बहुत परेशान है. पत्नी के बगैर रात को नींद भी आती है. कई बार प्रार्थना पत्र दे चुका हूं लेकिन कोई सुनवाई नहीं करता.

शामली: उत्तर प्रदेश के शामली जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने शामली कोतवाल से अपनी शादी कराने की गुहार लगाई है. युवक ने डीएम, एसडीएम और मुख्यमंत्री तक शादी की गुहार लगा चुका है. युवक 6 भाई बहनों में तीसरे नंबर का है. शख्स ने अपने जीवनयापन के लिए कोतवाल के यहां प्रार्थना पत्र भेजकर पत्नी की इच्छा जाहिर की है. शादी की इच्छा रखने वाले शख्स का नाम अजीम है और हाइट कम होने की वजह से उसका शादी का सपना टूट गया है. शादी के लिए उसकी हाइट कम है, कई बार रिश्ते भी आए हैं लेकिन शादी तय नहीं पाई.

टूटता नजर आ रहा है सपना जिस देश में गंगा रहता है. इस फिल्म का एक गाना आपने सुना होगा कि 'मेरी शादी करवाओ...मेरी शादी करवाओ'. हम अपको एक ऐसे ही युवक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे. एक तरफ तो उत्तर प्रदेश सरकार ने गरीबों की शादी करने की योजना चलाई हुई है. वहीं, शामली के कैराना क्षेत्र का रहने वाला और दुकान पर बैठने वाला गरीब अजीम मंसूरी खुद शासन से अपनी शादी कराने की गुहार लगाता नजर आ रहा है. युवक को अब अपना जीवनयापन करने में समस्या नजर आने लगी है. अजीम चाहता है कि उसके जीवनयापन में अब उसका साथ निभाने वाली धर्मपत्नी साथ हो. लेकिन, युवक का ये सपना कम हाइट की वजह से टूटता हुआ नजर आ रहा है.

घर बसाने की ख्वाहिश दरअसल, हम जिस युवक की बात कर रहे हैं वो कैराना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जुड़वा कुआं का रहने वाला है. नाम अजीम मंसूरी है. अजीम मंसूरी पिछले कई वर्षों से शादी की राह देख रहा है लेकिन कम हाइट होने की वजह से उसकी शादी नहीं हो पा रही है. अजीम का कहना है कि वो कोतवाली पर आया था, पुलिस वालों ने कहा था हम देखेंगे आपके लिए लड़की और अगर लड़की मिल गई तो आपकी शादी करा देंगे. अजीम ने बताया कि उसने एसडीएम, एसपी और कोतवाल को प्रार्थना पत्र दिया था कि उसकी शादी कराओ. प्रार्थना पत्र पर गौर नहीं किया गया, ख्वाहिश है कि उसका भी घर बस जाए.

रात को नींद भी आती है अजीम का कहना है कि ''वो बहुत परेशान है. पत्नी के बगैर रात को नींद भी आती है. कई बार प्रार्थना पत्र दे चुका हूं लेकिन कोई सुनवाई नहीं करता. अजीम की ख्वाहिश है कि जब शादी हो जाएगी तब वो हनीमून के लिए गोवा, शिमला या फिर और मनाली जाएगा.'' अजीम का कहना है कि दो महीने पहले वो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने गया था. जब अजीम ने अपनी शादी करवाने की बात सीएम से कही तो उन्होंने कहा कि मेरी शादी तो खुद नहीं हुई, तो मैं आपकी कैसे करा दूं. इंशाअल्लाह जब अखिलेश यादव की सरकार आएगी तब मेरा ब्याह होगा. अजीम ने बताया कि वो अखिलेश यादव से मिलने भी गया था. अखिलेश ने कहा था मैं करूंगा तुम्हारी शादी बाद में. अजीम ने कहा अल्लाह ताला कराएगा और मेरी दुआ वही कबूल करेगा.

ये भी पढ़ें:

प्रयागराज: बेटी के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर दलित महिला की पीट-पीटकर हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं- 'पहले फैसला होता तो...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं- 'पहले फैसला होता तो...'
जंतर-मंतर हुए लाठीचार्ज को लेकर महोबा में प्रोटेस्ट, भीम आर्मी ने दी ये चेतावनी
जंतर-मंतर हुए लाठीचार्ज को लेकर महोबा में प्रोटेस्ट, भीम आर्मी ने दी ये चेतावनी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
Embed widget