एक्सप्लोरर

Shahi Masjid Survey: 'मुसलमानों को डराने की कोशिश' वाले बयान पर योगी की मंत्री का पलटवार, ओवैसी को कही ये बात

Shahi Idgah Mosque Survey: शाही ईदगाह मस्जिद के सर्वे को एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने मुस्लिमों को डराने वाला फैसला बताया, जिसका योगी की मंत्री ने जवाब दिया.

Shahi Idgah Mosque Survey: इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) ने मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह मस्जिद (Shahi Idgah Mosque) का सर्वे कराये जाने की मंजूरी दे दी है. ये सर्वे एडवोकेट कमिश्नर की निगरानी में कराया जाएगा, जिसे लेकर सियासत भी तेज हो गई है. एआईएमआईएम (AIMIM) नेता असदुद्दीन औवैसी (Asaduddin Owaisi) ने इसे मुसलमानों को डराने वाला फैसला बताया तो अब इसका जवाब यूपी सरकार में शिक्षा मंत्री गुलाब देवी (Gulab Devi) ने दिया है. 

शिक्षा मंत्री गुलाब देवी शुक्रवार को मुरादाबाद में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची थी. इस दौरान जब उनसे मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद के सर्वे और इस आदेश पर असदुद्दीन ओवैसी बयान पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ये प्रजातंत्र है और प्रजातंत्र में किसी के विचारों पर रोक नही लगाई जा सकती, जैसा वो कह रहे हैं उसपर हमारी कोई टीका टिप्पणी नही है. उन्हें प्रजातंत्र में बोलने की आज़ादी है. 

ओवैसी के बयान पर पलटवार

गुलाब देवी ने ईदगाह मस्जिद के सर्वे पर कहा कि ये अदालत का फैसला है जैसा अदालत सही समझती है वैसा निर्णय लेती है. गुलाब देवी ने अखिलेश यादव के उस बयान पर भी पलटवार किया जिसमें सपा प्रमुख ने कहा था की भाजपा 2014 में यूपी से आई थी और 2024 में यूपी से ही जाएगी. उन्होंने कहा की ये उनके अपने विचार हैं जो वह व्यक्त कर रहे हैं और विपक्ष के विचार होने भी चाहिए. उन्होंने कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा की पहले वह लोग खुद तो जुड़ जाएं बाद में भारत जोड़ेंगे. 

शिक्षा मंत्री ने कहा कि पिछले साल 56 लाख बच्चे परीक्षा में बैठे थे और इस परीक्षा में पिछले 30 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा था. इस बार भी परीक्षाएं अच्छे माहौल में होंगी. माध्यमिक परीक्षा और परिणाम भी बहुत जल्द आएंगे. छात्रों को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि जीवन एक परीक्षा की तरह ही है. जहां-जहां धैर्य हो, साहस हो, निरंतरता हो.. वहां बच्चे हमेशा सफल होते हैं. 

UP Weather Today: यूपी में सर्दी का सितम, बरेली से लखनऊ, बलिया तक गिरा पारा, जानें- मौसम का हाल

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छापा मारना चाहिए...', सपा के पूर्व विधायक के यहां ED रेड पर क्या बोले अखिलेश यादव?
'छापा मारना चाहिए...', सपा के पूर्व विधायक के यहां ED रेड पर क्या बोले अखिलेश यादव?
'जिसने भगवान के दानपात्र को नहीं छोड़ा...', अखिलेश यादव ने चढ़ावा चोरी को लेकर फिर बोला BJP पर हमला
'जिसने भगवान के दानपात्र को नहीं छोड़ा...', अखिलेश यादव ने चढ़ावा चोरी को लेकर फिर बोला BJP पर हमला
महोबा में बारिश के बाद घरों में घुसा पानी, कच्चे मकानों पर गिरने का खतरा, फावड़ा लेकर खुद उतरे ग्रामीण
महोबा में बारिश के बाद घरों में घुसा पानी, कच्चे मकानों पर गिरने का खतरा, फावड़ा लेकर खुद उतरे ग्रामीण
उत्तराखंड में मदरसा शिक्षा होगी बेहतर, नए नियम में मान्यता से लेकर प्रबंधन तक सख्त व्यवस्था
उत्तराखंड में मदरसा शिक्षा होगी बेहतर, नए नियम में मान्यता से लेकर प्रबंधन तक सख्त व्यवस्था

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Embed widget