एक्सप्लोरर

Earthquake in Pithoragarh: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके, दो दिन में कई बार डोली धरती

Earthquake in Pithoragarh उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में दो दिन के अंदर कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप का केंद्र भारत-चीन बॉर्डर से 10 किलोमीटर की गहराई में था.

Pithoragarh Earthquake: उत्तराखंड के सीमावर्ती पिथौरागढ़ जिले और इसके आसपास के इलाकों में शनिवार और रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए. हालांकि भूकंप के झटकों की तीव्रता कम रही. सबसे पहले रविवार रात को एक बजकर 34 मिनट पर 4.2 मैग्निट्यूड तीव्रता का झटका महसूस किया गया. इसके बाद दो बजकर 48 मिनट और तड़के छह बजकर 52 मिनट पर भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. इन भूकंप के झटकों का केंद्र चीन बॉर्डर सीमा पर 10 किलोमीटर की गहराई में था.

भूकंप के इन झटकों के बारे में पिथौरागढ़ के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र सिंह मेहर ने बताया कि पहली बार भूकंप का झटका देर रात डेढ़ बजे महसूस किया गया जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.2 मैग्निट्यूड थी. फिर दो बजकर 48 मिनट पर 2.7 मैग्निट्यूड और तड़के छह बजकर 52 मिनट पर 2.8 मैग्निट्यूड तीव्रता के झटके महसूस किए गए. उन्होंने बताया कि भूकंप के ये झटके जिले की व्यास घाटी क्षेत्र के रोंगकोंग, नाभी और बूंदी में भी महसूस किए गए जिससे इन इलाकों में रहने वाले लोग घबरा गए. भूपेंद्र सिंह मेहर के अनुसार भूकंप का केंद्र भारत-चीन सीमा पर मिलम में जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था. 

जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय ने चार बार भूकंप आने की पुष्टि की है. हालांकि रोंगकोंग इलाके में रहने वाले एक ग्रामीण भूपाल सिंह रोंकली ने बताया कि गांव वालों ने शनिवार रात डेढ़ बजे से रविवार सुबह पांच बजे तक सात बार भूकंप के झटके महसूस किए है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. बता दें कि इससे पहले 03 अगस्त को भी पिथौरागढ़ जिले में भूकंप के कई झटके महसूस किए गए थे. 03 अगस्त को भूकंप का केंद्र नेपाल बॉर्डर था. वहीं इससे पहले 23 जुलाई 2023 को भी पिथौरागढ़ में भूकंप आया था. उस समय भूकंप की तीव्रता 3.2 मैग्निट्यूड थी. 

पिथौरागढ़ जिले के आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र सिंह मेहर ने बताया कि भारत-चीन और भारत-नेपाल बॉर्डर पर स्थित पिथौरागढ़ जिला भूकंप के नजरिए से जोन फाइव में आता है. भूकंप के लिहाज से उत्तराखंड को बेहद संवेदनशील माना जाता है. पिथौरागढ़ के अलावा उत्तराखंड के तीन और जिले भूकंप की दृष्टि से अति संवेदनशील माने जाते हैं. इनमें बागेश्वर, चमोली और रुद्रप्रयाग जिले शामिल हैं.

यह भी पढ़ें:

UP Politics: योगी सरकार में ओम प्रकाश राजभर कब बनेंगे मंत्री? सुभासपा प्रमुख ने खुद दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा ने दी चेतावनी, '...तो मैं भी सुसाइड कर लूंगी'
शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा ने दी चेतावनी, '...तो मैं भी सुसाइड कर लूंगी'
UP में 19 लाख 'फर्जी वोटर'? चुनाव आयोग की वेबसाइट से अखिलेश यादव ने दिखाया डेटा
UP में 19 लाख 'फर्जी वोटर'? चुनाव आयोग की वेबसाइट से अखिलेश ने दिखाया डेटा
श्रावस्ती: DJ के शोर में नहीं पारंपरिक ढोल संग होगा दुर्गा विसर्जन, समिति ने की पहल
श्रावस्ती: DJ के शोर में नहीं पारंपरिक ढोल संग होगा दुर्गा विसर्जन, समिति ने की पहल
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'

वीडियोज

VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों की मौत
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों की मौत
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget