एक्सप्लोरर

यूपी: सोनभद्र और आगरा में सड़क हादसों में 7 लोगों की मौत, तीन घायल

यूपी के सोनभद्र और आगरा में हुए अलग-अलग हादसों में सात लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा हादसे में तीन लोग घायल भी हुए हैं.

सोनभद्र. उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दोपहर बाद लगभग तीन बजे ट्रक और हाइवा (छोटे ट्रक) की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये. इसके अलावा आगरा में एक अन्य सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी.

ट्रक और हाइवा की टक्कर
पिपरी के पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार लगभग तीन बजे वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर रिहंद बांध के वनदेवी मंदिर के पास अनपरा की ओर से कोयला लेकर आ रहे ट्रक के विपरीत दिशा से आ रही हाइवा से आमने सामने भीषण टक्कर हो गई. उन्होंने बताया कि टक्कर के बाद ट्रक गहरी खाई में गिर गया जिससे उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई. चार मृतकों में से तीन की शिनाख्त हो गई है. एक व्यक्ति के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है.

सीओ ने बताया कि हादसे में शिवर्ती देवी (50) पत्नी लालजी निवासी बेलवादह, राहुल कुमार (21) पुत्र सतीश चंद्र निवासी नगला ढक्कन जिला एटा, दिनेश कुमार (25) पुत्र ईश्वर निवासी बैरपान की मृत्यु हो गई जबकि एक अन्य की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है. वहीं हादसे में घायल आदेश यादव (25) निवासी बैरपान, बंगाली गुप्ता (55) व राजकुमार दोनों निवासी बेलवादह को हिंडाल्को, रेणुकूट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के बाद काफी देर तक घटनास्थल पर जाम लगा रहा.

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक में जा घुसी कार
वहीं, एक अन्य घटनाक्रम में प्रदेश के आगरा में एक अस्पताल में भर्ती मरीज को देखने आ रहे परिजनों की कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर ट्रक में जा घुसी जिससे हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी. पुलिस ने बताया कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर फतेहाबाद क्षेत्र में गुरुवार देर रात दो बजे कानपुर से आगरा की तरफ आ रही कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी. उन्होंने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई.

उन्होंने बताया कि मरने वालों की पहचान श्याम, सनी अवस्थी और विकास सैनी के रूप में की गयी है. तीनों कानपुर देहात जिले के रहने वाले हैं. पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजा गया है.

ये भी पढ़ें:

हमीरपुर: यमुना नदी में कई लाशों के मिलने से हड़कंप, कोरोना संक्रमण से मौत की आशंका

इटावा लायन सफारी में शेर के बाद दो शेरनी भी मिली कोरोना संक्रमित, आइसोलेशन में रखा गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
UP: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
यूपी: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
Greater Noida News: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश
ग्रेटर नोएडा: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget