एक्सप्लोरर

ज्योति मौर्य मामले में निलंबित मनीष दुबे की याचिका पर HC का फैसला, UP सरकार से मांगा जवाब

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मनीष दुबे की याचिका पर सुनवाई करते हुए यूपी सरकार से जानकारी मांगी है.गाजियाबाद में होमगार्ड कमांडेंट रहे मनीष दुबे को पिछले साल नवंबर महीने में सस्पेंड कर दिया गया था.

Prayagraj News: पति आलोक मौर्य से विवादों के चलते पिछले साल सुर्खियों में आई यूपी की चर्चित एसडीएम ज्योति मौर्या से नजदीकियों के मामले में निलंबित किए गए होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे ने अपनी बहाली को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. मनीष दुबे ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर अपने निलंबन को चुनौती दी है. होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे ने अपने निलंबन को गलत बताया है और इलाहाबाद हाईकोर्ट से खुद को बहाल किए जाने का आदेश जारी किए जाने की गुहार लगाई है.

प्रयागराज के रहने वाले आलोक मौर्य प्रतापगढ़ में पंचायती राज विभाग में सफाई कर्मचारी है. आलोक मौर्य ने आरोप लगाया था शादी के बाद उसने पत्नी ज्योति मौर्य को पढ़ा लिखा कर एसडीएम बनाया, लेकिन पीसीएस अफसर बनने के बाद उसका रवैया बदल गया और वह साथ रहने से इंकार करने लगी. पति आलोक मौर्य ने गाजियाबाद में तैनात होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे पर पत्नी को बहकाने का आरोप भी लगाया था. साथ ही दोनों पर भ्रष्टाचार में शामिल होने और अपने खिलाफ साजिश रचने का भी आरोप लगाया था.

पिछले साल मनीष दुबे को किया गया था सस्पेंड
 इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मनीष दुबे की याचिका पर सुनवाई करते हुए यूपी सरकार से जानकारी मांगी है. यूपी सरकार को तीन दिनों में जवाब दाखिल करने को कहा गया है. हाईकोर्ट इस मामले में 26 जुलाई को फिर से सुनवाई करेगा. मनीष दुबे की याचिका पर जस्टिस जेजे मुनीर की सिंगल बेंच में सुनवाई हुई. गाजियाबाद में होमगार्ड कमांडेंट रहे मनीष दुबे को पिछले साल नवंबर महीने में सस्पेंड कर दिया गया था.

 मनीष दुबे ने निलंबन के आदेश को दी चुनौती
पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य ने गाजियाबाद में तैनात होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के खिलाफ शिकायत की थी. इस शिकायत की जांच के आधार पर मनीष दुबे को निलंबित कर दिया गया और उसे लखनऊ से संबद्ध कर दिया गया. याची मनीष दुबे ने निलंबन के आदेश को याचिका के माध्यम से चुनौती दी है.याचिका में निलंबन आदेश को असंवैधानिक बताते हुए उसे निरस्त करने की मांग की गई है.

ये भी पढ़ें: Ghaziabad Suicide: एक्सिस बैंक की महिला रिलेशनशिप मैनेजर ने किया सुसाइड, इनपर लगाए आरोप, जांच जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम योगी का फोटो लेकर विरोध करना पड़ा भारी, विधानसभा से सस्पेंड किए गए MLA सचिन यादव
सीएम योगी का फोटो लेकर विरोध करना पड़ा भारी, विधानसभा से सस्पेंड किए गए MLA सचिन यादव
केशव प्रसाद मौर्य के मदरसे वाले बयान पर भड़की AIMIM, आजादी का किया जिक्र
केशव प्रसाद मौर्य के मदरसे वाले बयान पर भड़की AIMIM, आजादी का किया जिक्र
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
अखिलेश के साथ आएंगे चंद्रशेखर आजाद? गठबंधन पर खत्म किया सस्पेंस
अखिलेश के साथ आएंगे चंद्रशेखर आजाद? गठबंधन पर खत्म किया सस्पेंस

वीडियोज

Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget