एक्सप्लोरर

लूटपाट का विरोध करने पर स्कूल संचालक की चाकुओं से गोदकर हत्या, पिता को घायलकर फरार हुये बदमाश

मेरठ में बदमाशों ने लूटपाट के दौरान विरोध करने पर स्कूल संचालक की हत्या कर दी। यही नहीं बीच बचाव करने आये पिता को बदमाशों ने घायल कर दिया

मेरठ, एबीपी गंगा। टीपी नगर थाना क्षेत्र में एक दुस्साहसी घटना को अंजाम देते हुए देर रात बदमाशों ने एक स्कूल संचालक के घर पर धावा बोल दिया। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने स्कूल संचालक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और घटना के दौरान बचाने आये पिता पर भी हमलावरों ने चाकू से हमला किया और मौके से फरार हो गये। घटना के बाद क्षेत्रीय विधायक से लेकर एसपी सिटी तक मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिजनों से पूछताछ की। परिजन जहां लूटपाट की बात कह रहे हैं। वहीं पुलिस हत्या में किसी करीबी का हाथ मान कर चल रही है।

जानकारी के मुताबिक क्षेत्र की गगन विहार कॉलोनी में रहने वाले अजय मलिक उर्फ बिट्टू अपने घर में ही कमलेश पब्लिक स्कूल के नाम से किड्स स्कूल चलाता था। स्कूल की ऊपरी मंजिल पर अजय अपने पूरे परिवार के साथ रहता था। देर रात करीब दो बजे बदमाश मेन गेट का ताला तोड़कर घर में दाखिल हो गये। बदमाशों ने अजय के बेडरूम में रखी सेफ खोली तो अजय की आंख खुल गई। अजय ने बदमाशों का विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। अजय के पिता सेंसर पाल के मुताबिक शोर सुनकर वह अजय के कमरे में पहुंचे तो बदमाशों ने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया और सेफ में रखी ज्वेलरी व कैश लूट कर बाहर खड़ी बाइक पर बैठकर फरार हो गए। घटना के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया।

पड़ोस में रहनेवाले लोग आनन-फानन में घायल अजय और उसके पिता सेंसर पाल को लेकर एक अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने अजय को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने अजय के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए परिजनों से घटना की जानकारी ली। वहीं, निकट लगे सीसीटीवी कैमरो में भागते बदमाश दिखाई दिए। परिजनों ने किसी प्रकार की रंजिश से इंकार किया है। उधर, पुलिस हत्या के पीछे किसी करीबी का हाथ मानकर चल रही है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में 208 जर्जर इमारतें हादसे के मुहाने पर, नोटिस के बाद भी नहीं खाली हुए मकान
लखनऊ में 208 जर्जर इमारतें हादसे के मुहाने पर, नोटिस के बाद भी नहीं खाली हुए मकान
बाराबंकी में बाढ़ का तांडव, घाघरा नदी उफान पर; सैकड़ों गांव प्रभावित
बाराबंकी में बाढ़ का तांडव, घाघरा नदी उफान पर; सैकड़ों गांव प्रभावित
बाढ़ प्रभावितों के साथ योगी सरकार, अबतक 19454 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया
बाढ़ प्रभावितों के साथ योगी सरकार, अबतक 19454 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया
'एक रैली से बौखलाहट...', जयंत चौधरी ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना
'एक रैली से बौखलाहट...', जयंत चौधरी ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना

वीडियोज

Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: मलबा हटाने में जुटी JCB...हादसे से दहली दिल्ली!
Moti Bagh Building Collapse | Sansani: दिल्ली के 'कातिल सिस्टम' का कहर ! | Delhi Hostel
Delhi Building Collapse | Sandeep Chaudhary: दिल्ली हादसे ने खोली लापरवाह सिस्टम की पोल? | BJP
Moti Bagh Building Collapse: कैसे हुआ दिल्ली हादसा? चश्मदीदों ने खोले राज, कंपा देगी सच्चाई!
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: दिल्ली में 'मौत का हॉस्टल'..जिम्मेदार कौन? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हवा में विमान के इंजन से निकलने लगा तेल, मच गया हंगामा, जानें फिर क्या हुआ?
हवा में विमान के इंजन से निकलने लगा तेल, मच गया हंगामा, जानें फिर क्या हुआ?
अश्वनी मिश्रा बने पंजाब-हरियाणा HC के चीफ जस्टिस, मान सरकार के विरोध के बीच शपथ ग्रहण
अश्वनी मिश्रा बने पंजाब-हरियाणा HC के चीफ जस्टिस, मान सरकार के विरोध के बीच शपथ ग्रहण
'बाय-बाय पापा...' बोलकर चिनाब नदी में कूद गई लड़की, सुसाइड का वीडियो वायरल
'बाय-बाय पापा...' बोलकर चिनाब नदी में कूद गई लड़की, सुसाइड का वीडियो वायरल
पाकिस्तान बोर्ड PSL 2027 का शेड्यूल बदलने पर मजबूर, IPL नहीं है वजह
पाकिस्तान बोर्ड PSL 2027 का शेड्यूल बदलने पर मजबूर, IPL नहीं है वजह
'मेरे अंडरगारमेंट्स भी धो दो...' Bigg Boss 20 में चाय पर बवाल, माही विज पर भड़कीं बादशाह की एक्स-वाइफ
'मेरे अंडरगारमेंट्स भी धो दो...' माही विज पर भड़कीं बादशाह की एक्स-वाइफ
सत्य निकेतन हादसे पर शशि थरूर का सवाल- छात्रों की मौत का जिम्मेदार कौन?
सत्य निकेतन हादसे पर शशि थरूर नाराज, पूछा- छात्रों की मौत का जिम्मेदार कौन?
'एक रैली से बौखलाहट...', जयंत चौधरी ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना
'एक रैली से बौखलाहट...', जयंत चौधरी ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना
रात 2:30 बजे मुंबई में अकेले निकली महिला, सेफ्टी देख रह गई हैरान
रात 2:30 बजे मुंबई में अकेले निकली महिला, सेफ्टी देख रह गई हैरान
Embed widget