एक्सप्लोरर

बदायूं: आठवीं की छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में स्कूल मैनेजर गिरफ्तार

बदायूं में स्कूल मैनेजर को पुलिस ने उस वक्त गिरफ्तार किया जब उसके ऊपर स्कूल की ही एक छात्रा ने अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया। इससे पहले छात्रा के पिता ने पुलिस में तहरीर दी थी

बदायूं, एजेंसी। बदायूं में एक स्कूल मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मैनेजर पर स्कूल में पढ़नेवाली आठवीं की छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप है। यह मामला शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र का है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने जानकारी देते हुये कहा कि शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र के एक अभिभावक ने मंगलवार को कोतवाली सदर पुलिस को लिखित शिकायत दी। इसमें उन्होंने बताया कि उसका पुत्र कक्षा पांच में और आठ वर्षीय पुत्री कक्षा तीन में पढ़ते हैं।

तहरीर में उन्होंने बताया कि रोजाना की तरह वह सुबह आठ बजे अपने दोनों बच्चों को स्कूल पहुंचाकर अपनी दुकान चले गए। कुछ देर बाद सुबह करीब दस बजे पत्नी ने उन्हें फोन कर बताया कि उनकी पुत्री के साथ स्कूल में किसी ने गलत हरकत की है।

वह आनन फानन में घर पहुंचे तो उनके पुत्र ने बताया कि स्कूल में प्रबंधक ने उसकी बहन (छात्रा) के साथ अश्लील हरकत की है। पूछताछ में बेटी ने उन्हें यह भी बताया कि प्रबंधक स्कूल की अन्य छात्राओं के साथ भी अक्सर अश्लील हरकते करते हैं।

तहरीर में कहा गया है कि बच्ची की शिकायत पर वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ स्कूल गए और प्रबंधक से इस संबंध में पूछा तो उन्हें धक्के देकर स्कूल से बाहर निकाल दिया गया। उन्होंने बताया कि स्कूल के अन्य बच्चों ने भी अश्लील हरकत की शिकायत की है। एसपी ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर स्कूल के प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ में सामूहिक विवाह समारोह, 534 जोड़ों ने लिए सात फेरे
आजमगढ़ में सामूहिक विवाह समारोह, 534 जोड़ों ने लिए सात फेरे
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget