एक्सप्लोरर

UP News: ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर पर भीड़ ने बोला हमला, गाड़ी को आग लगाने की कोशिश

Arvind Rajbhar in Kushinagar: कुशीनगर पहुंचे सुभासपा के महासचिव अरविंद राजभर के गाड़ी पर भीड़ ने ईंट पत्थरों से हमला कर दिया. इस मामले को लेकर ओपी राजभर ने गृह सचिव और डीजीपी से बात कर शिकायत की है.

Kushinagar: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के बेटे और सुभासपा के महासचिव अरविंद राजभर के साथ दुर्व्यवाहर करने का मामला सामने आया है. अरविंद राजभर जिले के पडरौना कोतवाली के ग्रामसभा चिरहियावा में एक हत्याकांड में मृतक के परिवारों से शोक संवेदना व्यक्त करने गए थे. 

सुभासपा के पदाधिकारियों ने अरविंद राजभर की सुरक्षा में भारी चूक आरोप लगाते हुए कहा कि, उनकी गाड़ी को चारों तरफ से घेर कर आग लगाने की कोशिश की गई. वहीं अरविंद राजभर ने एक वीडियो संदेश जारी कर बताया कि पुलिस को बार- बार सूचित करने के बाद भी सुरक्षा व्यवस्था का इंतेजाम नहीं किया गया था. उन्होंने कहा स्थानीय ग्राम प्रधान के साथ दो सौ से तीन सौ लोगों की भीड़ ने उनकी गाड़ी को घेर कर ईंट पत्थर फेंका और गा़ड़ियों को बुरी तरह से डैमेज कर दिया.

ग्राम प्रधान की अगुवाई में भीड़ ने किया हमला- अरविंद राजभर

अरविंद राजभर ने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि वह जिले के पडरौना कोतवाली के चिरहियवा थाना अतंर्गत एक गांव में विश्वनाथ राजभर के परिवार से मिल कर उन्हें सांत्वाना देने गया था, जिनकी गांव के ही चार लोगों ने हत्या कर दी थी. अरविंद राजभर के मुताबिक जब वो पीड़ित परिवार से मिल कर लौट रहे थे, उसी दौरान रास्ते में साजिश के तहत ग्राम प्रधान की अगुवाई में दो सौ से तीन सौ लोगों की भीड़ ने घेर लिया. उन्होंने बताया कि विश्वनाथ राजभर हत्या मामले में ग्राम प्रधान भी आरोपी हैं, हालांकि पता नहीं कैसे वो जेल से बाहर हैं.

इस हमले में अरविंद राजभर ने बताया कि उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. मौके पर 35 से 40 मिनट तक सुरक्षा कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद वे बाहर निकलने में कामयाब रहे. अरविंद राजभर ने आरोप लगाया कि भीड़ में कई ऐसे लोग थे जो कुछ भी कर सकते थे. उन्होंने बताया कि फिलहाल भीड़ से जान बचाकर वे पूर्व विधायक रामानंद बौद्ध के आवास पर जा रहा हूं.

ओपी राजभर ने प्रमुख गृह सचिव और डीजीपी से की बात

इस मामले को लेकर सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने उत्तर प्रदेश के प्रमुख गृह सचिव संजय प्रसाद और डीजीपी विजय कुमार से बात कर, स्थिति से अवगत कराया और जिले एसपी के खिलाफ शिकायत की है. बता दें कि अरविंद राजभर सुभासपा के प्रमुख महासचिव के वे पूर्व में प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री भी रह चुके हैं.

ये भी पढ़ें: Azam Khan News: दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में अब्दुल्ला आजम की मौसी ने दी कोर्ट में गवाही, 10 जुलाई को अगली सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: विपक्ष पर भड़के CM योगी, 'पूरे ट्रस्ट को बदनाम करने का औचित्य नहीं'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: विपक्ष पर भड़के CM योगी, 'पूरे ट्रस्ट को बदनाम करने का औचित्य नहीं'
Basti News: मुंबई में उजड़ गया पूरा परिवार, इमारत गिरने से मां समेत 4 मासूम बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम
मुंबई में उजड़ गया पूरा परिवार, इमारत गिरने से मां समेत 4 मासूम बच्चों की मौत, बस्ती में पसरा मातम
Explained: UP गवर्नर बोलीं- 'लड़कियां पढ़ाई के समय प्रेग्नेंट...', जबकि 15 साल में 9.2% घटी ग्रोथ, कैसे गलत साबित हुईं राज्यपाल?
UP गवर्नर बोलीं- लड़कियां पढ़ाई के समय प्रेग्नेंट! जबकि 15 साल में 9.2% घटी दर, कैसे गलत साबित?
Kashi Vishwanath Temple: CM योगी के निर्देश पर बदली व्यवस्था, स्थानीय श्रद्धालुओं को मिलेगी ये सुविधा
काशी विश्वनाथ मंदिर: CM योगी के निर्देश पर बदली व्यवस्था, स्थानीय श्रद्धालुओं को मिलेगी ये सुविधा

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
NIA Raid:देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Embed widget