एक्सप्लोरर

Kanwar Yatra 2025: कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए मण्डलायुक्त ने लॉन्च किया क्यूआर कोड, एक क्लिक में मिलेंगी जरूरी सुविधाएं

Sawan Kanwar Yatra 2025: सहारनपुर मंडलायुक्त ने कंवर यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए क्यूआर कोड जारी किया जिस पर एक क्लिक करने पर समस्त आवश्यक सुविधाओं की जानकारी मिलेगी.

कांवड यात्रा 2025 को सकुशल एवं सुविधाजनक सम्पन्न कराने हेतु मण्डलायुक्त अटल कुमार राय ने जिलाधिकारी मनीष बंसल की उपस्थिति में कांवड यात्रियों की सुविधा के लिए क्यूआर कोड का लोकार्पण किया. इस दौरान मण्डलायुक्त ने जिलाधिकारी एवं उनकी टीम की सराहना की.

इस कदम से मोबाईल में क्यूआर कोड स्केन करने से स्थलों की मानचित्र के द्वारा सारी जानकारी मिलेगी. इस क्यूआर कोड से शौचालय, चिकित्सा शिविर, पैट्रोल स्टेशन, ढाबा, थाना, कांवड मार्ग, कांवड शिविर आदि गूगल मैप के द्वारा पता किए जा सकेंगे.

मंडलायुक्त ने दी ये जानकारी
मण्डलायुक्त अटल कुमार राय ने बताया कि जिलाधिकारी सहारनपुर एवं इनकी टीम द्वारा विकसित किया गया क्यूआर कोड कांवड़ यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत बहुत की सराहनीय कार्य है. उन्होने बताया कि इसके माध्यम से कांवडियों को अपने नजदीकी शौचालय, चिकित्सा शिविर, पानी एवं पैट्रोल स्टेशन, ढाबा एवं रेस्टोरेंट, थाना चौकी, कांवड मार्ग एवं कांवड शिविर सहित हेल्पलाईन नम्बरों की भी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी. 

उन्होने इस कार्य के लिए जिलाधिकारी सहारनपुर एवं उनकी पूरी टीम की सराहना की. उन्होने कहा कि यह क्यू आर कोड जनपद के मुख्य कांवड़ मार्ग, सभी शिविरों, सभी साईनजों एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित किए जाएंगे जिससे एक क्लिक या स्कैन करने पर कांवडियों को सभी सुविधाओं की जानकारी अपने मोबाईल पर प्राप्त हो जाएंगी.

जिलाधिकारी ने क्या बताया?
जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि कांवड यात्रा के दौरान अन्य जनपदों एवं राज्यों के श्रद्धालु जनपद सहारनपुर से होकर गुजरते है. उन सभी को आवश्यक मूलभूत सुविधाएं आसानी से उपलब्ध कराने हेतु यह पहल की गयी है. इसके माध्यम से कांवडियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही उनकी समस्याओं का समाधान भी आसानी एवं जल्दी से किया जाएगा.

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह, एसपी यातायात सिद्धार्थ वर्मा, उपजिलाधिकारी अंकुर वर्मा सहित उपस्थित रहे.

Input By : मुकेश गुप्ता
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ-वाराणसी में हार की समीक्षा में जुटी BJP, संगठन पर उठे गंभीर सवाल
लखनऊ-वाराणसी में हार की समीक्षा में जुटी BJP, संगठन पर उठे गंभीर सवाल
खराब मौसम के बीच लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता, बद्रीनाथ धाम और जोशीमठ के बीच खोज जारी
खराब मौसम के बीच लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता, बद्रीनाथ धाम और जोशीमठ के बीच खोज जारी
'हुजूर मत बुलवाओ' सपा मुख्यालय में अखिलेश ने अमित शाह के लिए क्यों कही ये बात?
'हुजूर मत बुलवाओ' सपा मुख्यालय में अखिलेश ने अमित शाह के लिए क्यों कही ये बात?
ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में बड़ा हादसा, 23वीं मंजिल से गिरे पिता-बेटा, दर्दनाक मौत
ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में बड़ा हादसा, 23वीं मंजिल से गिरे पिता-बेटा, दर्दनाक मौत

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
Water Tank Cleaning Tips: पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
Sainik School Admission: सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
Embed widget