एक्सप्लोरर

संभल में निकाह समारोह में बवाल, छुहारे लूटने के लिए भिड़े बाराती, जमकर चले लात-घूंसे

Sambhal News: संभल में निकाह समारोह में बारातियों के बीच चले लात घूंसों का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके लोग एक दूसरे को लाठी-डंडों से पीटते दिख रहे हैं.

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल में एक निकाह समारोह में उस वक्त बवाल मच गया, जब निकाह के दौरान छुहारे लुटाए जा रहे था. बाराती इन्हें लूटने के लिए ऐसे झपटे कि आपस में भिड़ गए. फिर तो दोनों तरफ से ऐसे लात-घूंसे चल कि हर कोई हैरान रह गया. मामला इतना बढ़ गया कि जिसके हाथ जो पड़ा बस उसे उठाकर फेंकने लगा. लाठी-डंडों से लेकर कुर्सियां तक चलने की नौबत आ गई. हालात को काबू करने के लिए पुलिस बुलाई पड़ी तब कहीं जाकर मामला शांत हो पाया, इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

दरअसल रविवार को संभल के हयात नगर थाना क्षेत्र के सराय तरीन इलाके में एक निकाह समारोह चल रहा था. ये कार्यक्रम एक मैरिज हॉल में रखा गया था. बारात भी आ गई थी और निकाह की सारी रस्में की जा रही थी. एक तरफ विवाह चल रहा था, दूसरी तरफ मेहमानों की ख़ातिरदारी हो रही थी इसी दौरान निकाह में छुहारे लुटाए जाने लगे. जिसे लूटने के लिए बारातियों में होड़ सी मच गई. 

छुहारे लूटने के लिए मची अफरा-तफरी
इसके बाद तो शादी में अफरा-तफरी का माहौल शुरू हो गया और बारातियों में छुहारे लूटने के लिए छीना-झपटी शुरू हो गई. फिर तो ऐसा बवाल शुरू हुआ कि हर कोई देखता रह गया. क्या बाराती और क्या घराती दोनों तरफ से लात-घूंसे चलने शुरू हो गए. लोगों के हाथ में जो लगा वो फेंकना शुरू कर दिया, तो कही लाठी डंडे चलने लगे. जब कुछ हाथ नहीं लगा तो लोगों ने मेहमानों के लिए लगाई गई कुर्सियां ही बरसानी शुरू दी. जिसके बाद घरातियों को पुलिस तक बुलानी पड़ गई. 

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौक़े पर पहुँची, जिसके बाद पुलिस ने स्थिति को संभालने की कोशिश की. इस बीच पुलिस को भी हल्की-फुल्की लाठियां भांजनी पड़ी तब कहीं जाकर मामला शांत हो पाया. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसमें बारात में हो रही मारपीट को साफ़ देखा जा सकता है. बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया. 

पुलिस ने इस मामले में सख्त रवैया अपनाया है. पुलिस ने कहा कि सार्वजनिक स्थल पर इस तरह घटनाएं ठीक नहीं है. ऐसे मामलों में सख़्त कार्रवाई की जाएगी. लोगों को अनुशासित रहने की ज़रूरत है. 

Mahakumbh 2025: महाकुंभ 2025 के लिए योगी सरकार एक्टिव, प्रयागराज के मंदिरों में हो रहा ये काम

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget