एक्सप्लोरर

संभल में सामने आया 100 करोड़ से अधिक का घोटाला, जांच में ईडी की भी एंट्री, मांगे गए दस्तावेज

अधिकारियों का कहना है कि एक अनुमान के मुताबिक संभल में चल रहा यह गोरखधंधा 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का है.

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बीमा राशि के दावे की रकम हड़पने के लिए बीमित व्यक्तियों की हत्या कराने से जुड़े मामले की जांच के लिये प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने स्थानीय पुलिस से सम्बन्धित दस्तावेज और दर्ज मुकदमों की प्रतियां मांगी है.

अधिकारियों का कहना है कि एक अनुमान के मुताबिक यह गोरखधंधा 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का है.

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी क्षेत्र) अनुकृति शर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि घोटाले में शामिल गिरोह पर जनवरी से ही नजर रखी जा रही थी और इस मामले के सिलसिले में अब तक 52 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि 50 से अधिक आरोपी अब भी फरार हैं तथा तीन आरोपियों ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है.

उन्होंने पुष्टि की कि ईडी ने पुलिस से इस मामले से जुड़े दस्तावेज, दर्ज मुकदमों की प्रतियां और अन्य जानकारी मांगी थी जो उसे दे दी गयी है.

शर्मा ने बताया कि गिरोह के सदस्य आमतौर पर नौजवानों को निशाना बनाते थे और कुछ मामलों में जीवन बीमा राशि का दावा करने के लिए उनकी हत्या कर देते थे.

बीमे की रकम ऐंठने की साजिश यूं रची
अधिकारी ने बताया कि वे कैंसर जैसी लाइलाज बीमारियों से पीड़ित लोगों और यहां तक कि मृत लोगों के नाम पर बीमा पॉलिसी लेते थे और दस्तावेजों में हेराफेरी एवं जालसाजी करके स्वास्थ्य और जीवन बीमा कंपनियों से बीमे की रकम ऐंठने की साजिश रचते थे.

शर्मा ने कहा कि इस घोटाले के तार कम से कम 12 अलग-अलग राज्यों से जुड़े हैं और इस मामले में अब तक 17 मुकदमे दर्ज किये गये हैं. इनमें हत्या के चार मामले शामिल हैं.

उन्होंने कहा, ''हत्या के मामलों में बीमा भुगतान प्राप्त करने के लिए मौतों को अज्ञात वाहनों की वजह से हुई सड़क दुर्घटना बताकर पेश किया जाता था. इन मामलों में दर्ज प्राथमिकियों पर पहले अंतिम रिपोर्ट लगा दी गई थी लेकिन गड़बड़ियां मिलने पर पुलिस ने उनकी फिर से जांच की.

उन्होंने बताया, “अब तक की पड़ताल में पता चला है कि गिरोह द्वारा इस्तेमाल किए गए 29 मृत्यु प्रमाण पत्र पूरी तरह से फर्जी थे, जबकि कुछ अन्य असली थे मगर बीमा दावों से मिलान कराने के लिए उनकी तारीखों में छेड़छाड़ की गई थी.''

शर्मा ने बताया कि गिरोह का संचालन केवल संभल जिले तक ही सीमित नहीं है और अमरोहा, बदायूं और मुरादाबाद जैसे आस-पास के जिलों में भी मामले सामने आए हैं.

अधिकारी के मुताबिक, अब तक की जांच से पता चला है कि यह 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का घोटाला है तथा जांच आगे बढ़ने पर यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है.

कंपनियों से विस्तृत आंकड़े मांगे 
उन्होंने बताया कि पुलिस ने विभिन्न बीमा कंपनियों से विस्तृत आंकड़े मांगे हैं और वर्तमान में अन्य संदिग्ध दावों की पहचान करने के लिए रिकॉर्ड की जांच की जा रही है.

सीमा हैदर ने धूमधाम से मनाया CM योगी का जन्मदिन, काटा केक और फोड़े गुब्बारे

अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध डेटा को आगे की जांच और कार्रवाई के लिए बीमा कंपनियों के साथ साझा किया जाएगा.

शर्मा के अनुसार, शुरुआती जांच के नतीजे आशा कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्य क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्तियों और बीमा फर्मों के कर्मचारियों की संलिप्तता की ओर इशारा करते हैं.

उन्होंने बताया कि जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और इस मामले में कई और गिरफ्तारियां होने की संभावना है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी: नमो घाट के आसपास मांस-मछली की बिक्री पर रोक, क्या है वजह?
वाराणसी: नमो घाट के आसपास मांस-मछली की बिक्री पर रोक, क्या है वजह?
CM योगी बोले- यूपी में 2017 के बाद कृषि विकास दर 8 से बढ़कर 18% हुई
CM योगी बोले- यूपी में 2017 के बाद कृषि विकास दर 8 से बढ़कर 18% हुई
राहुल गांधी पर केशव मौर्य का हमला, बोले- लोकतंत्र को शर्मिंदा कर रहीं ओछी हरकतें
राहुल गांधी पर केशव मौर्य का हमला, बोले- लोकतंत्र को शर्मिंदा कर रहीं ओछी हरकतें
मुलायम सिंह की चौथी पुण्यतिथि आज, CM योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
मुलायम सिंह की चौथी पुण्यतिथि आज, CM योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
Embed widget