एक्सप्लोरर

संभल: जनेटा दरगाह में चल रहा था अवैध अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग ने की छापेमारी, एक्सपायर्ड दवाएं भी मिली

UP News: जनेटा दरगाह में अवैध अस्पताल का संचालन किया जा रहा था, जहां स्वास्थ्य विभाग ने छापेमारी करते हुए सील कर दिया है. स्वास्थ्य विभाग की टीम को एक्सपायर्ड दवाएं भी मिली है.

Sambhal News: संभल जिले के चंदौसी तहसील क्षेत्र के जनेटा दरगाह गांव में एक बड़ा खुलासा हुआ है. यहां दरगाह शरीफ के पास एक अवैध अस्पताल संचालित किया जा रहा था. बिना किसी लाइसेंस और मान्यता के चल रहे इस अस्पताल पर आखिरकार स्वास्थ्य विभाग ने शिकंजा कस दिया. मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी कर इस फर्जी अस्पताल को सीज कर दिया. जांच के दौरान अधिकारियों को अस्पताल के कमरे से बड़ी मात्रा में एक्सपायर्ड दवाइयां भी मिलीं. ये दवाइयां न सिर्फ मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ कर सकती थीं, बल्कि गंभीर बीमारियों को भी जन्म दे सकती थीं. टीम ने इन दवाओं को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है.

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें कई दिनों से इस अस्पताल की अवैध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थी. मौके पर मिली दवाएं, इलाज की पद्धति और अस्पताल की स्थिति देखकर स्वास्थ्य विभाग भी हैरान रह गया. अस्पताल में कोई प्रशिक्षित डॉक्टर या मेडिकल स्टाफ नहीं था. इलाज के नाम पर मरीजों से मोटी रकम वसूली जा रही थी.

दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह अस्पताल लंबे समय से चल रहा था और यहां आसपास के गांवों से मरीज आते थे. लोग इसे वैध अस्पताल समझकर इलाज कराने आते थे, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि यहां उनकी सेहत के साथ खिलवाड़ हो रहा है. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताया कि अब इस मामले में जांच आगे बढ़ेगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. स्थानीय प्रशासन और पुलिस को भी इस जांच में सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं.

गौरतलब है कि प्रदेश सरकार फर्जी और अवैध अस्पतालों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. हाल ही में कई जिलों में इसी तरह के अवैध अस्पतालों को सील किया गया है. संभल में हुई यह कार्रवाई एक बड़ा संकेत है कि फर्जी तरीके से चलाए जा रहे स्वास्थ्य केंद्र अब नहीं बच पाएंगे. आम जनता से भी अपील की जा रही है कि वे इलाज से पहले यह जरूर जांच लें कि अस्पताल या डॉक्टर के पास आवश्यक लाइसेंस है या नहीं.

ये भी पढ़ें: Bulandshahr News: प्रेमी संग पांच बच्चों की मां ने की खुदकुशी, आम के पेड़ पर लटका मिला दोनों का शव

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जौहर यूनिवर्सिटी पर मायावती का बयान, योगी सरकार को दी ये सलाह
जौहर यूनिवर्सिटी पर मायावती का बयान, योगी सरकार को दी ये सलाह
राम मंदिर चंदा मामले पर डैमेज कंट्रोल, संवाद से भ्रम दूर करेगा संघ
राम मंदिर चंदा मामले पर डैमेज कंट्रोल, संवाद से भ्रम दूर करेगा संघ
'INDIA अलायंस के लिए चेतावनी और...', ओवैसी के बयान पर यूपी AIMIM अध्यक्ष
'INDIA अलायंस के लिए चेतावनी और...', ओवैसी के बयान पर यूपी AIMIM अध्यक्ष
'नाम आरिफ और 'लक्ष्मीजी ढाबा' नहीं चलेगा', नेम प्लेट विवाद पर साध्वी प्राची
'नाम आरिफ और 'लक्ष्मीजी ढाबा' नहीं चलेगा', नेम प्लेट विवाद पर साध्वी प्राची

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
Box office: 'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
Explained: क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना- वीडियो वायरल
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना
Embed widget