एक्सप्लोरर

सुहागरात से पहले 20 हजार रुपये मांगने लगी दुल्हन, पुलिस को फोन कर बुलाया दूल्हे के घर

UP News: दुल्हन ने खुद को बंधक बनाने का आरोप दूल्हे और उस के घर वालों पर लगाने लगी. इधर शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए ग्रामीण ने पुलिस को अपने साथ हुई ठगी की पूरी बात बताई.

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल में पुलिस ने शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले गैंग का खुलासा करते हुए लुटेरी दुल्हन और उसके गैंग की सरगना महिला सहित दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है. इन्होंने राजपुरा के एक व्यक्ति से 50 हजार में शादी कराने का झांसा दिया और 30 हजार रुपये ले लिए और दुल्हन बनकर इनमें से एक उसके घर पहुंच गई.

यहां पर सुहागरात में ही 20 हजार रुपये और मांगने लगी और हंगामा कर दुल्हन ने ही पुलिस को 112 डायल कर बुलाया लेकिन इनके अपराधिक रिकॉर्ड की पोल खुलने पर ये भागने की कोशिश करने लगी तब पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया.

यह पूरा मामला संभल के रजपुरा थाना इलाके के गांव चंदू नगला का है. जहां के एक व्यक्ति को शादी का झांसा देकर एक शख्स ने दो महिलाओं से मिलवाया. शादी का झांसा देकर तीस हजार रुपये लिए और एक महिला भी उस व्यक्ति के घर दुल्हन बन कर आकर आ गई और सुहागरात में ही बीस हजार रुपये और मांगने लगी और रुपये न देने पर ये नई नवेली दुल्हन हंगामा करने लगी और रात में ही इस दुल्हन ने डायल 112 को कॉल कर पुलिस को बुला लिया.

पोल खुलती देख भागने लगी लुटेरी दुल्हन 

दुल्हन ने खुद को बंधक बनाने का आरोप दूल्हे और उस के घर वालों पर लगाने लगी. इधर शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए ग्रामीण ने पुलिस को अपने साथ हुई ठगी की पूरी बात बताई. पोल खुलती देख ये दौरान लुटेरी दुल्हन भागने की कोशिश करने लगी पुलिस ने इस लुटेरी दुल्हन और इसके गैंग की सरगना महिला समेत दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है.

शादी के लिए 30 हजार रुपये एडवांस दिए

एसपी संभल कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि दो दिन पहले मुकेश नाम के व्यक्ति ने थाने में शिकायत की थी कि मुझे शादी करनी थी मेरे दोस्त यशवीर ने मुझे पंडित नाम के एक व्यक्ति से मिलवाया था. पंडित ने मुझे 50 हजार रुपये में शादी करा देने का झांसा देते हुए मोना और मुस्कान नाम की दो महिलाओं से मिलवाया था. मैंने उसी समय मोना को 30 हजार रुपये एडवांस दिए और उसने मुस्कान से मिलवाया की यह दुल्हन है और 20 हजार रुपये बाद में देने हैं.

उन्होंने कहा कि मुकेश और मुस्कान दोनो साथ घर चले गए रात को 12 बजे मुस्कान ने पुलिस को 112 डायल कर बताया कि उसे बंधक बना लिया है. सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची तो मुस्कान वहां से भागने का प्रयास कर रही थी. इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, यह लुटेरी महिला अपने गैंग के साथ मिलकर लोगों को शादी कराने का झांसा देकर उनके साथ ठगी कर लेतीं हैं और फिर दुल्हन बनाकर ससुराल वालों को लूट कर फरार हो जाती हैं. 

कई जिलों में वारदातों को दिया अंजाम

इस गैंग की महिलाओं ने मुरादाबाद, रामपुर , संभल और अमरोहा जनपदों में इससे पहले भी कई इसी तरह वारदातों को अंजाम दिया है. पुलिस इनके आपराधिक रिकार्ड को खंगाल रही है और तथ्यों के आधार पर इनके खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

आसमान छू रहे सोने-चांदी के दाम! सराफा व्यापारी बोले- 'आभूषण उपहार में देना भूले लोग'

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
Embed widget