एक्सप्लोरर

UP Politics: सपा के कार्यकर्ता सम्मेलन का अंतिम दिन आज, अखिलेश यादव करेंगे संबोधित

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के दो दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन का शनिवार को अंतिम दिन है. इससे पहले शुक्रवार को इस प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन पार्टी प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव ने किया.

UP News: समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को हिंदुओं के प्रमुख तीर्थ स्थल नैमिषारण्य से पार्टी के दो दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत की, जिसमें अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति और नीतियों की जानकारी दी गयी. दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन करते हुए सपा के प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा कि असुरों के विनाश की शुरुआत नैमिषारण्य से हुई थी.

अपने उद्घाटन भाषण में रामगोपाल यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा, 'नैमिषारण्य में सपा के प्रशिक्षण शिविर का संदेश है-असुरों का विनाश होगा. बीजेपी असुर है और यह शिविर उसके विनाश के शस्त्र के रूप में काम करेगा.'' सीतापुर से सपा के पुराने नेताओं का स्मरण करते हुए रामगोपाल यादव ने उन्हें नमन किया और कहा, ‘‘समाजवादियों का इतिहास बहुत पुराना और शानदार रहा है. आज की पीढ़ी को अपने नेताओं के संघर्ष और स्वर्णिम अतीत को जानना चाहिए. तभी स्वर्णिम भविष्य बनेगा.’’

क्या बोले रामगोपाल यादव?
रामगोपाल यादव ने कहा, ‘‘आजादी की लड़ाई में समाजवादियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. एक समय देश में बड़े-बड़े समाजवादी नेता थे. महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, मध्य प्रदेश, बिहार और उत्तर प्रदेश से बड़े-बड़े समाजवादी नेता रहे.’ रामगोपाल यादव ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में कानून नाम की चीज नहीं बची है और अन्याय की पराकाष्ठा हो गयी है. राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने जोर देकर कहा कि बीजेपी तुष्टीकरण की राजनीति करती है और दोहरा मापदंड अपनाती है, लेकिन सपा एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी है.

शिवपाल यादव ने भी नैमिषारण्य के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि राक्षसों के विनाश के लिए नैमिषारण्य के एक पवित्र स्थान पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है. शिविर आयोजित करने के लिए सपा द्वारा नैमिषारण्य के चयन ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी द्वारा ‘‘नरम हिंदुत्व’’ का सहारा लेने की अटकलों को हवा दी है. नैमिषारण्य में आयोजित शिविर में करीब 5000 पार्टी कार्यकर्ता दो दिनों के दौरान राम गोपाल यादव, शिवपाल यादव, नरेश उत्तम, राम अचल राजभर और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं से प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे.

UP Politics: अमेठी दौरे पर मंत्री स्मृति ईरानी बोलीं- 'लोगों को नहीं मिली कांग्रेस से मदद'

क्या बोले शिवपाल यादव?
पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे, जिसके बाद प्रशिक्षण शिविर का समापन होगा. शिवपाल यादव ने पत्रकारों से कहा कि नैमिषारण्य के पवित्र स्थान पर चूंकि प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है, इसलिए असुरों का विनाश निश्चित रूप से होगा. सपा के नरम हिंदुत्व की ओर बढ़ने से जुड़े विशिष्ट सवालों पर शिवपाल यादव ने कहा, 'यह बीजेपी है जो तुष्टीकरण की राजनीति करती है, क्योंकि वह दोहरे मानकों वाली पार्टी है. सपा एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी है.'

शिवपाल ने कहा, ''बीजेपी का दोहरा चरित्र है ऐसे शिविर सभी जनपदों में होंगे. भाजपाई इस पर दुष्प्रचार करते हैं जबकि सपा धर्मनिरपेक्ष पार्टी है. हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं. उन्होंने एकजुट होकर 2024 के चुनाव तैयारी करने पर बल दिया.'' राष्ट्रीय महासचिव लालजी वर्मा ने प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार पिछड़ों और दलितों का हिस्सा हड़प रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्रस्ट को CEO के लिए आए 5,500 से ज्यादा आवेदन, जानें कब होगा नाम का ऐलान?
राम मंदिर ट्रस्ट को CEO के लिए आए 5,500 से ज्यादा आवेदन, जानें कब होगा नाम का ऐलान?
CM योगी के आरोपों पर सपा MLA फरीद महफूज किदवई का पलटवार, 'चार बार मिलने का समय मांगा लेकिन...'
CM योगी के आरोपों पर सपा MLA फरीद महफूज किदवई का पलटवार, 'चार बार मिलने का समय मांगा लेकिन...'
गोरखपुर में ढांचागत विकास की ऊंची उड़ान, CM योगी के नेतृत्व में बिछा फोरलेन का जाल
गोरखपुर में ढांचागत विकास की ऊंची उड़ान, CM योगी के नेतृत्व में बिछा फोरलेन का जाल
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
'प्रधानमंत्री छात्रों से क्षमा..', लाठीचार्ज-हिंसा पर राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार के सामने रखीं ये बड़ी मांगें
'प्रधानमंत्री छात्रों से क्षमा..', लाठीचार्ज-हिंसा पर राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार के सामने रखीं ये बड़ी मांगें
Embed widget