एक्सप्लोरर

UP News: ऑपरेशन सिंदूर के बाद विदेश जाने वाले प्रतिनिधियों को लेकर सपा सांसद नाखुश, भारत सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर की शौर्य गाथा दुनिया के पटल पर रखने के लिए सरकार ने अलग-अलग प्रतिनिधिमंडल बनाए हैं. अब इसको लेकर सपा के सांसद वीरेंद्र सिंह ने बयान देते हुए सरकार पर निशाना साधा है.

UP Politics News: ऑपरेशन सिंदूर के शौर्य गाथा को दुनिया के पटल पर रखने के लिए भारत सरकार की तरफ से अलग-अलग प्रतिनिधिमंडल विदेश जाएगा. इसको लेकर देश में सियासत जारी है. जहां कांग्रेस पार्टी ने शशि थरूर को भेजने के विषय पर भारतीय जनता पार्टी पर राजनीति करने का आरोप लगाया है.

वहीं समाजवादी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा बयान देते हुए कहा है की, भारतीय सेना के बहादुरी और वीरता से पूरी दुनिया परिचित है. लेकिन भारत सरकार को अपनी विदेश नीति पर विचार करना चाहिए. भारतीय सेना ने शौर्य और पराक्रम का परिचय दिया. दूसरी तरफ सरकार द्वारा अपने कार्यों की समीक्षा करने के बजाय राजनीति किया जा रहा है.

भारत के साथ कोई पड़ोसी मुल्क नहीं रहा- सपा सांसद
दूसरे देशों में भेजे जाने वाले प्रतिनिधिमंडल पर असंतुष्ट होकर सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा की, 'पहले बीजेपी समीक्षा करें कि कौन सा पड़ोसी देश उनके साथ हैं. ऑपरेशन सिंदूर के बाद नेपाल, बांग्लादेश, मालदीव कोई साथ नहीं रहा. हमें अपनी सेना के शौर्य और पराक्रम को बताने के लिए दूसरे देश जाने की जरूरत नहीं. सरकार को अपनी नीति पर समीक्षा करनी चाहिए. अटल बिहारी वाजपेई का पूरे देश ने स्वागत किया था. क्योंकि वह संयुक्त राष्ट्र के मंच पर अपनी बात रखने गए थे.'

राहुल गांधी के बाद सपा की तरफ से भी एस जयशंकर वाले बयान पर निशाना साधा गया. उन्होंने कहा कि, 'विदेश मंत्री ने पाकिस्तान को हमले की जानकारी क्यों दी. इस पर उन्हें जवाब देना पड़ेगा. क्या कहीं भी कोई दुश्मन देश पर हमला करने से पहले उसे सतर्क करता है कि हम उस जगह पर हमला करने वाले हैं.'

दिल्ली और लखनऊ की लड़ाई में बनारस पीस रहा है- सपा सांसद
डीएनए को लेकर ब्रजेश पाठक और सपा में छिड़े जंग पर सपा सांसद ने कहा की, पहले भारतीय जनता पार्टी अपने नेताओं द्वारा दिए गए बयान का आकलन करें. उनके द्वारा लगातार डीएनए की बात सबसे पहले कही जाती है. इसके अलावा महंत परिवार के घर पर हुई चोरी और अन्य घटनाओं को लेकर कहा की, दिल्ली और लखनऊ की लड़ाई में बनारस पीस रहा है. कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है.

यह भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर से गरमाई सियासत, डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य का राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा वार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget