एक्सप्लोरर

गड्ढों को लेकर चर्चित राम पथ के निरीक्षण के लिए पहुंचे सपा सांसद अवधेश प्रसाद, जानें क्या कहा

UP News: अयोध्या में जलभराव की समस्या को देखकर पहले अधिकारी फिर भाजपा मेयर ने घटनास्थल का जायजा लिया. फिर नवनिर्वाचित सांसद अवधेश प्रसाद ने भी निरीक्षण किया.

Ayodhya News: इन दिनों अयोध्या के रामपथ और उसमे होने वाले गड्ढों की चर्चा जोरों पर है तो वही बरसात में होने वाले जलभराव की समस्या भी सुर्खियों में है. इसी को लेकर रविवार का दिन निरीक्षण का रहा अधिकारियों के बाद सत्ता पक्ष की तरफ से अयोध्या नगर निगम के मेयर नगर आयुक्त के साथ जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण और लोगों से बात करते नजर आए तो इसके ठीक बाद सपा सांसद अवधेश प्रसाद भी दल बल के साथ राम पथ का निरीक्षण करने अयोध्या पहुंच गए. उन्होंने राम पथ को लेकर अयोध्या की बदनामी होने और राम के नाम पर लूट होने की बात कहते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग कर डाली. 

रविवार की दोपहर बाद अयोध्या नगर निगम के मेयर गिरीश पति त्रिपाठी नगर आयुक्त के साथ जलभराव वाले क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे. कहीं पैदल तो कहीं मोटरसाइकिल से जाकर उन्होंने उन क्षेत्रों का निरीक्षण किया. जहां बरसात होने के साथ जलभराव हो जाता है. उन्होंने उन लोगों से भी बात की जो जलभराव की समस्या से लंबे समय से परेशान है. उन्होंने लोगों को शीघ्र ही इस समस्या से निजात दिलाने का वादा किया. 
 
क्या होले मेयर गिरीश पति त्रिपाठी
जहां भी जलभराव की समस्या है. वहां नगर निगम के मोटर यहां लगे हुए हैं. जो पानी खींच रहे है. यहां कि स्थिति कटोरा जैसी है. इसलिए यहां पर ड्रेनेज बनाकर या पंप लगाकर पानी नहीं निकाला जा सकता. इसीलिए अयोध्या विकास प्राधिकरण की मदद से एक बड़ी परियोजना पाइपलाइन की अमल में लाई गई है. जो पानी सक करेगी और सोतिया नाले में जाकर डालेगी. वह परियोजना लगभग पूर्ण होने के कगार पर है. जिला प्रशासन ने हमें आश्वस्त कर रखा है कि आने वाले 2 से 4 दिनों के बाद यहां पर पंप हाउस एस्टेब्लिश कर लिए जाएंगे. 

अयोध्या में राम के नाम पर लूट
इसके बाद नवनिर्वाचित सपा सांसद अवधेश प्रसाद भी लाव लश्कर के साथ रामपथ का निरीक्षण करने अयोध्या पहुंच गए. उन्होंने श्री राम अस्पताल जलवानपुरा और राम पथ का निरीक्षण किया. इसके बाद उन्होंने सीधे-सीधे कहा कि राम पथ को लेकर अयोध्या बदनाम हो रही है. राम के नाम पर लूट हो रही है. लिहाजा इस मामले की उच्चतम स्तर की जांच कराई जाए. जांच के दायरे में रामपथ की ड्राइंग से लेकर निर्माण तक में शामिल अधिकारियों को लाया जाए. उन्होंने यह भी कहा कि इस जांच के लिए एक नियत समय सीमा होनी चाहिए और दोषियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.

क्या बोले अवधेश प्रसाद
 यह बड़ा मामला है यह छोटा मामला नहीं है यह रामपथ है राम के नाम की बदनामी हो रही हैं राम के नाम पर कलंक हो रहा है राम के नाम पर लूट हो रही है तो यह छोटा-मोटा मामला नहीं है इस मामले की गंभीरता को देखते हुए इसमें बहुत उच्च स्तर की जांच कमेटी बैठाई जाए और एक सुनिश्चित टाइम दिया जाए फिक्स किए गए समय तक रिपोर्ट आ जाएगी तब यह दूध का दूध पानी का पानी अलग हो जाएगा कौन जिम्मेदार है कितने लोग जिम्मेदार हैं यह सारी बातें जांच के बाद सामने आ जाएंगी.  

ये भी पढ़ें: निरीक्षण करने पहुंचे BJP सांसद ने लापरवाह डॉक्टरों की कार्यशैली पर कहा- 'बर्दाश्त नहीं की जाएगी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पुलिस के एनकाउंटर में 50000 का इनामी बदमाश विपुल उर्फ 'खूनी' ढेर, 38 से अधिक मुकदमों का था आरोपी
यूपी पुलिस के एनकाउंटर में 50000 का इनामी बदमाश विपुल उर्फ 'खूनी' ढेर, 38 से अधिक मुकदमों का था आरोपी
CM योगी का सपा पर हमला, कहा- 'जनता का पैसा राष्ट्रनायकों के लिए, आक्रमणकारियों के लिए नहीं'
CM योगी का सपा पर हमला, कहा- 'जनता का पैसा राष्ट्रनायकों के लिए, आक्रमणकारियों के लिए नहीं'
ग्रेटर नोएडा में पानी से भरे गड्ढे में डूबा 6 साल का बच्चा, लोगों ने प्राधिकरण पर उठाए सवाल
ग्रेटर नोएडा में पानी से भरे गड्ढे में डूबा 6 साल का बच्चा, लोगों ने प्राधिकरण पर उठाए सवाल
'शिवभक्तों को न हो असुविधा', उत्तराखंड ADG ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा
'शिवभक्तों को न हो असुविधा', उत्तराखंड ADG ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget