एक्सप्लोरर

Amethi News: अमेठी में सपा विधायक के खिलाफ केस दर्ज, थाने में की थी बीजेपी प्रत्याशी के पति की पिटाई

SP MLA Rakesh Pratap Singh News: अमेठी में सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है. गौरीगंज नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी रश्मि सिंह के पति दीपक सिंह ने थाने में तहरीर दी थी.

UP Nikay Chunav 2023: अमेठी (Amethi) में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के विधायक राकेश प्रताप सिंह (Rakesh Pratap Singh) बुरे फंस गए हैं. पुलिस ने मारपीट मामले में राकेश प्रताप सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. गौरीगंज नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी रश्मि सिंह के पति दीपक सिंह ने थाने में तहरीर दी थी. तहरीर पर गौरीगंज कोतवाली में विधायक समेत 12 नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा हुआ.

सपा विधायक को भारी पड़ी गुंडागर्दी

सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह का वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो में बीजेपी प्रत्याशी के पति की जमकर पिटाई करते हुए राकेश प्रताप सिंह दिखाई दे रहे थे. आरोप है कि आज दोपहर सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने थाने के अंदर दीपक सिंह को पीटा था. राकेश प्रताप सिंह से बचाने के लिए पुलिस दीपक सिंह को थाने लेकर पहुंची. सपा विधायक की गुंडई थाने में भी जारी रही. वीडियो में सपा विधायक बीजेपी प्रत्याशी के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं. थाने के अंदर पहले से मौजूद सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने दीपक सिंह को जमकर पीट दिया.

बीजेपी नेता की पिटाई मामले में केस

राकेश प्रताप सिंह ने सफाई देते हुए कहा था कि सपा नेताओं की पिटाई मामले में मुकदमा दर्ज कराने के लिए धरने पर बैठे थे. उन्होंने बताया कि पांच दिन पहले एक समर्थक की गाड़ी तोड़ी गई. आज तक एफआईआर नहीं लिखा गया. मेरे चार समर्थकों की भी पिटाई की गई. सपा विधायक के गुस्से का शिकार हुए बीजेपी प्रत्याशी ने कार्रवाई की मांग की थी. उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई थी. बता दें कि सपा विधायक की गुंडई का वीडियो वायरल होने के बाद हंगामा मच गया था. 

जानें क्या बोले सपा विधायक

वहीं इस मामले को लेकर सपा विधायक ने कहा कि बीजेपी के गुंडों ने थाने में घुसकर मेरे साथ अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी. मैं अनशन पर बैठा था वहां इस तरह आकर पुलिस के सामने बदतमीजी करने के पीछे BJP समर्थित गुंडों की क्या मंशा थी.

UP Nikay Chunav 2023: सपा को इटावा में आखिर क्यों सता रहा डर? मतदान से पहले रामगोपाल यादव कर रहे पैदल यात्रा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget