एक्सप्लोरर

UP Politics: UP में सपा की सरकार बनी तो डिंपल यादव होंगी मुख्यमंत्री? लखनऊ में पोस्टर से मिले ये संकेत

UP Politics: समाजवादी पार्टी के दफ्तर के सामने डिंपल यादव को लेकर होर्डिंग्स लगे हैं, जिसमें उन्हें यूपी का भावी सीएम बनाया गया है, जिसे लेकर कई तरह के कयास लग रहे हैं.

Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी के लखनऊ दफ्तर के सामने एक ऐसा पोस्टर लगाया गया है जो इस वक़्त चर्चा का विषय बन गया है. इस पोस्टर में डिंपल यादव को यूपी के भावी मुख्यमंत्री के तौर पर दिखाया गया है, यही नहीं इस पोस्टर में डिंपल यादव की तस्वीर को अखिलेश यादव से भी बड़ा दिखाया गया है. ऐसे में कई इस पोस्टर के पीछे की कहानी को लेकर कई तरह के क़यास लगाए जा रहे हैं. 

लखनऊ में समाजवादी पार्टी के दफ़्तर के सामने अक्सर कई पोस्टर लगे होते हैं. कई बार ये पोस्टर ख़बरों की सुर्ख़ियां भी बन जाते हैं. लेकिन इस बार डिंपल यादव को लेकर जो पोस्टर लगा है वो सुर्खियों में आ गया है. ये होर्डिंग सपा नेता अब्दुल अजीम की ओर से लगवाया गया है, जिसमें कंबल वितरण समारोह की जानकारी के साथ डिंपल यादव को यूपी का भावी मुख्यमंत्री बताया गया है. 

डिंपल यादव को बताया भावी सीएम
15 जनवरी को डिंपल यादव का जन्मदिन हैं. उससे पहले पार्टी दफ़्तर के सामने ये होर्डिंग्स लगाए गए हैं. इस पोस्टर को लेकर अब कई तरह के मायने लगाए जा रहे हैं, जिसके ज़रिए ये कहने की कोशिश की गई है कि देश को अखिलेश यादव चलाएंगे और डिंपल यादव अब उनकी जगह यूपी की ज़िम्मेदारी को संभालेंगी. 

हालाँकि सपा कार्यकर्ताओं की ये सोच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के उस बयान को काउंटर करती हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि वो प्रधानमंत्री नहीं बनना चाहते हैं. वो खुद को यूपी में ही देखते हैं, शायद यही वजह है कि उन्होंने सांसदी छोड़कर विधायक रहने को मंज़ूर किया और विधानसभा में नेता विपक्ष की भूमिका में रहते हैं. इन तमाम बातों से अलग ये भी अहम है कि अखिलेश यादव इस बार फिर लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं.

जानें- क्या है इस पोस्टर के मायने
राजनीतिक गलियारों में चर्चा हैं कि अखिलेश यादव इस बार दो लोकसभा सीट कन्नौज और आज़मगढ़ से चुनाव लड़ सकते हैं. जबकि डिंपल यादव एक बार फिर मैनपुरी से हैं चुनाव लड़ सकती हैं. सपा का ये पोस्टर इसी संदेश को आगे बढ़ाने की ओर संकेत देता है कि अगर अखिलेश यादव देश की राजनीति में आगे बढ़ते हैं तो डिंपल यादव पर प्रदेश को संभालने की ज़िम्मेदारी होगी. 

Mayawati की गारंटी पर सवाल उठाने वाले अखिलेश यादव ने किया सरेंडर? जानें- इसके पीछे की कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget