एक्सप्लोरर

UP Politics: इसलिए PM नहीं बन पाए मुलायम सिंह यादव? रामगोपाल यादव बोले- 'जिस दिन फैसला होने वाला था...'

UP Politics: रामगोपाल यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव के पक्ष में 90 फीसद सांसद थे, फाइनल हो गया था कि उन्हें ही प्रधानमंत्री बनाया जाएगा, लेकिन फिर ऐसी तिकड़म लगाई कि गुजराल पीएम बन गए.

Mulayam Singh Yadav News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) ने बड़े-बड़े दिग्गजों को पछाड़ कर देश की राजनीति में ऊंचा मुकाम बनाया था, लेकिन वो दो बार प्रधानमंत्री बनने से चूक गए थे. जिसकी कसक हमेशा सपा को रहती है. उनकी जयंती पर सैफई में आयोजित कार्यक्रम में सपा सांसद रामगोपाल यादव ने इस बात का खुलासा किया कि आखिर क्यों मुलायम सिंह यादव प्रधानमंत्री बनते-बनते चूक गए थे.

उन्होंने कहा कि जिस दिन ये फैसला होने वाला था वो खुद वहां पर मौजूद थे. राम गोपाल यादव ने बताया कि मुलायम सिंह यादव साजिश के तहत प्रधानमंत्री नहीं बन पाए और उनकी जगह इंद्रकुमार गुजराल को बना दिया गया. उन्होंने कहा कि मैं सभी घटनाओं का चश्मदीद गवाह हूं. 

क्यों पीएम नहीं बन पाए मुलायम सिंह यादव?
सपा सांसद ने कहा कि, "जिस दिन प्रधानमंत्री का फैसला होने वाला था. सारी रात आंध्र प्रदेश भवन में मीटिंग चली, नेताजी वहां नहीं गए तो मैं ही वहां गया था. सवेरे चार बजे सुरजीत साहब ने कहा कि नब्बे फीसद लोग मुलायम सिंह यादव के पक्ष में हैं, फाइनल हो गया है. सुबह नायडू राष्ट्रपति को लिखकर दे आएंगे कि मुलायम सिंह यूनाइटेड फ्रंट के नेता होंगे और अगले दिन उनकी प्रधानमंत्री पद की शपथ हो जाएगी, फिर ऐसी तिकड़म चली कि सुरजीत रूस चले गए. मैंने कहा आप कल चले जाओ, तो वो बोले कि नहीं वहां जाना जरूरी है. अगर सुरजीत मास्को न गए होते तो नेताजी ही प्रधानमंत्री बने होते." 

राम गोपाल ने बताई पर्दे की पीछे की वजह
राम गोपाल यादव ने कहा, "ये बहुत बड़ी साजिश थी कि मुलायम सिंह प्रधानमंत्री न बनने पाएं. तब एक आदमी (इंद्र कुमार गुजराल) जिसे वो समझते थे कि कम्युनिस्ट है तो उसे प्रधानमंत्री बना दिया था. ये असल बात थी, जो मैंने आपको बताई, क्योंकि मैं सारे घटनाक्रम का चश्मदीद गवाह हूं. इसलिए वो पीएम नहीं बन पाएं. 

Lok Sabha Election 2024: 'सुभासपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे बाहुबली बृजेश सिंह', लोकसभा चुनाव से पहले ओमप्रकाश राजभर का बड़ा दावा

उन्होंने कहा, "कई बार जब आप लोग नेताजी को प्रधानमंत्री बनाने का नारा लगाते थे तो एक बार उन्होंने गुस्से में मुझे कह भी दिया था कि ये पांच और दस एमपी बनाएंगे और मुझे प्रधानमंत्री बना लेंगे. हां यूपी 2024 के लोकसभा चुनाव में अगर आपकी पार्टी 40 सीटें जीतती है तो हम कह सकते हैं कि अखिलेश यादव को प्रधानमंत्री बनाइए, नहीं तो कोई दूसरा पीएम बनेगा." 

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fatehpur News: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
फतेहपुर: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
Aligarh News: 20 साल बाद जेल से छूटा पति, पत्नी को ससुराल ले जाने के बहाने खेत में मारी गोली, फरार
अलीगढ़: 20 साल बाद जेल से छूटा पति, पत्नी को ससुराल ले जाने के बहाने खेत में मारी गोली, फरार

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget