एक्सप्लोरर

Meerut News: भड़काऊ भाषण मामले में सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Mukesh Siddharth News: समाजवादी पार्टी के नेता मुकेश सिद्धार्थ को भड़काऊ बयान देने के मामले में रविवार शाम को गिरफ्तार किया गया था. उन्होंने बीजेपी नेता सोमेंद्र तोमर को लेकर विवादित बयान दिया था.

Meerut News: समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता और पूर्व मंत्री मुकेश सिद्धार्थ की मुश्किलें बढ़ गई हैं. सोमवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. उत्तर प्रदेश के मेरठ नगर निगम की बोर्ड बैठक में विपक्षी दलों के दलित पार्षदों की कथित पिटाई के मामले में समाजवादी पार्टी नेता मुकेश सिद्धार्थ का ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर को लेकर विवादित टिप्पणी वाला एक वीडियो सामने आया थी.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू करते हुए मुकेश सिद्धार्थ को गिरफ्तार किया था. मेरठ के सिविल लाइन थाने में पुलिस के मुताबिक, सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ के खिलाफ आईपीसी की धारा 143, 153, 153-ए, 115, 353, 505, 2, 506 और 7 क्रिमिनल अमेंडमेंट एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था. 

पार्षदों की पिटाई से जुड़ा है मामला

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने रविवार को बताया था कि मुकेश सिद्धार्थ के वायरल वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लेते हुए उनके खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत सिविल लाइन थाने में एक प्राथमिक दर्ज कराई गई. इसकी जांच शुरू करते हुए मुकेश सिद्धार्थ को गिरफ्तार किया गया है. ये मामला मेरठ नगर निगम की बैठक में बीएसपी पार्षदों की पिटाई से जुड़ा हुआ है. बसपा ने बीजेपी नेता और ऊर्जा राज्य मंत्री डॉक्टर सोमेंद्र तोमर और एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज पर मारपीट का आरोप लगाया है. 

मुकेश सिद्धार्थ का वीडियो हुआ था वायरल

पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष व सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ का शनिवार को यहां कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के दौरान बातचीत का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में उन्हें कथित तौर पर यह कहते हुए सुना जा सकता है कि यदि राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर की 10 जनवरी तक गिरफ्तारी नहीं होती है, तो तोमर को जिंदा जलाया जाएगा और उनकी गाड़ी व घर में आग लगाई जाएगी. 

ये भी पढ़ें- 

Ram Mandir Inauguration: सीएम योगी कल पहुंचेंगे अयोध्या, प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों का लेंगे जायजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget