एक्सप्लोरर

'विपक्ष ने जैसा सवाल किया, वैसा ही जवाब...' UP Vidhan Sabha में सीएम योगी आदित्यनाथ ने साधा निशाना

सीएम योगी ने कहा कि विपक्ष ने डेंगू पर जैसा प्रश्न किया, वैसा ही उसका उन्हें उत्तर मिल रहा है. जब प्रश्न ही उल्टा था तो उस उल्टे प्रश्न को सही करने का प्रयास था.

UP Vidhan Sabha News: उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन डेंगू पर विपक्ष के सवालों का सीएम योगी आदित्यनाथ ने जवाब दिया. उन्होंने नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव पर हमला करते हुए कहा कि समस्या इस बात की नहीं है कि हम समस्या के समाधान की ओर जाएं, समस्या केवल हर मुद्दे का राजनीतिकरण करके समाज में अव्यवस्था पैदा करना है.

दरअसल, नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया था कि सरकारी अस्पतालों में लोगों को डेंगू का इलाज नहीं मिल रहा और लोग प्राइवेट अस्पतालों में इलाज के लिए मजबूर हैं. नेता प्रतिपक्ष और सपा विधायकों के सवालों का जवाब डिप्टी सीएम और हेल्थ मिनिस्टर ब्रजेश पाठक दे रहे थे. विपक्षी विधायकों के शोर-शराबे के बीच सीएम योगी खड़े हुए और उन्होंने चुन-चुनकर सारे आरोपों का जवाब दिया.

योगी ने कहा कि लोगों में असंतोष पैदा करने का जो कुत्सित प्रयास किया जाता है, वो तो कोरोना कालखंड में भी लोगों ने देख लिया था, जब आप लोगों को बहका रहे थे कि वैक्सीन मत लगवाना, ये तो मोदी वैक्सीन है. परिणाम क्या है, मोदी जी के शासनकाल में, उनके मार्गदर्शन में हमारे वैज्ञानिकों द्वारा बनाई गई दोनों वैक्सीन दुनिया की सबसे प्रभावी वैक्सीन हैं. दुनिया के तमाम देशों में कोरोना महामारी के मामले बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं. भारत और उत्तर प्रदेश में कोरोना कंट्रोल में है. प्रदेश में कहीं कोई समस्या नहीं है. सरकार आपके द्वारा उठाए गए मुद्दों पर पूरी तरह सतर्क है. अब तो वैसे भी डेंगू के मामले समाप्ति की ओर हैं.

PMGKAY News: केंद्र सरकार के तोहफे पर गदगद हुए सीएम योगी, जमकर की तारीफ, जानिए क्या कहा?

उत्तर प्रदेश में क्षेत्रवार बीमारियों का जिक्र
सीएम योगी ने कहा कि विपक्ष ने डेंगू पर जैसा प्रश्न किया, वैसा ही उसका उन्हें उत्तर मिल रहा है. जब प्रश्न ही उल्टा था तो उस उल्टे प्रश्न को सही करने का प्रयास था. अभी आपने आधा ही जवाब सुना है, पूरा सुनेंगे तो संभवतः पुराना इतिहास याद आने लगेगा. डेंगू को लेकर सरकार पहले से ही अवेयर थी. अंतरविभागीय समन्वय से संचारी रोग नियंत्रण के लिए सरकार ने गंभीर प्रयास किया है. आपने सिर्फ डेंगू की बात की है, लेकिन जब वेक्टर बांड डिजीज की बात करते हैं तो उसमें डेंगू के साथ मलेरिया, चिकनगुनिया, कालाजार भी आती हैं. इनके उपचार के लिए समन्वित प्रयास किया गया है.

सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश में क्षेत्रवार बीमारियों का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश 25 करोड़ आबादी का राज्य है और स्वाभाविक रूप से अलग-अलग क्लाइमेटिक जोन होने के नाते अलग-अलग क्षेत्र में अलग-अलग बीमारियां देखने को मिलती हैं. आपने सिर्फ डेंगू की चिंता की, डेंगू पूरी तरह से नियंत्रण में हैं जो सरकार के द्वारा समय से उठाए गए कदमों का परिणाम है.

सीएम योगी ने डेंगू के विषय में कहा कि यह एक प्रकार का फ्लू है. इसका अपना एक साइकिल होता है. मुझे आश्चर्य होता है कि जो सदस्य यह विषय उठा रहे थे वो जब चिल्ला रहे थे तो मुझे उनके स्वास्थ्य की भी चिंता हो रही थी. आपने जो बात कही है, वो ब्लड ट्रिप नहीं है उसको प्लेटलेट्स कहते हैं. वह पर्याप्त मात्रा में हर जनपद में उपलब्ध है. प्रदेश के अंदर 10 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपए सालाना स्वास्थ्य बीमा का कवर भी ये सरकार उपलब्ध करा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 'अब ये लड़ाई EVM तक...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 'अब ये लड़ाई EVM तक...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं- 'पहले फैसला होता तो...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं- 'पहले फैसला होता तो...'
जंतर-मंतर हुए लाठीचार्ज को लेकर महोबा में प्रोटेस्ट, भीम आर्मी ने दी ये चेतावनी
जंतर-मंतर हुए लाठीचार्ज को लेकर महोबा में प्रोटेस्ट, भीम आर्मी ने दी ये चेतावनी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
अब CM सम्राट चौधरी हटेंगे? पटना में जुटेंगे 'कॉकरोच', अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
अब CM सम्राट चौधरी हटेंगे? पटना में जुटेंगे 'कॉकरोच', अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
IND vs ZIM Highlights: भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
Embed widget