एक्सप्लोरर

Lok Saha Election Result 2024: सपा की हुई अयोध्या, फैजाबाद में अवधेश प्रसाद ने बीजेपी को हराकर रच दिया इतिहास

UP Lok Sabha Election Results 2024: फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत अयोध्या का राम मंदिर आता है. इस सीट पर बीजेपी को जोरदार झटका लगा है. यहां से बीजेपी प्रत्याशी लल्लू सिंह चुनाव हार गए हैं.

UP Lok Sabha Elections Result Live: लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना जारी है. इसी बीच उत्तर प्रदेश की फैजाबाद सीट का नतीजा सामने आ गया है. अयोध्या में आने वाली फैजाबाद सीट पर समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की है. इस सीट पर सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद ने बाजी मार ली है और बीजेपी के लल्लू  सिंह को हराया है.

सपा के अवधेश प्रसाद ने बीजेपी उम्मीदवार लल्लू सिंह को 54567 वोटों से हराया है. फैजाबाद लोकसभा सीट पर सपा के अवधेश प्रसाद को 554289 वोट मिले तो वहीं बीजेपी के लल्लू सिंह को 499722 वोट हासिल किए. इसके साथ ही बसपा के सचिदानंद को इस सीट पर 46407 वोट मिले. 

सपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए फैजाबाद लोकसभा सीट से अवधेश प्रसाद को उम्मीदवार बनाया तो वहीं इस सीट से बीजेपी ने लल्लू सिंह पर दांव खेला. दोनों प्रत्याशियों के बीज मुकाबला जबरदस्त रहा. सपा और बीजेपी के प्रत्याशियों के बीच ही मुख्य मुकाबला माना जा रहा था और इस मुकाबले में सपा प्रत्याशी ने बाजी मार ली.  सपा ने इस सीट पर साल 1998 के बाद जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है.

यूपी में बीजेपी को झटका 

अयोध्या धाम में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. बीजेपी ने जिन नतीजों की उम्मीद की थी, वैसे नतीजे सामने नहीं आए हैं. अबकी बार 400 पार वाली बीजेपी अपने दम पर सरकार बनाने से पिछती दिख रही है, तो वहीं यही हाल यूपी में भी हैं. बीजेपी की तरफ से दावा किया गया था कि बीजेपी यूपी की 80 की 80 सीटों पर जीत दर्ज करेगी. इसको लेकर खास तरह का प्लान भी तैयार किया गया था, लेकिन जनता को कुछ और ही मंजूर था. जनता ने यूपी में साइकिल को दौड़ा दिया है और बीजेपी झटका दिया है.

अयोध्या में मिली हार 

फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत अयोध्या का राम मंदिर आता है. चुनाव से ठीक पहले जनवरी में अयोध्या के भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया था. इस वक्त ऐसा लग रहा था कि मानों पूरे देश में पीएम मोदी की लहर है. हालांकि रुझानों में तस्वीर कुछ अलग ही है और बीजेपी को फैजाबाद सीट पर हार मिली है. 

ये भी पढ़ेंUP Lok Sabha Election Results 2024: गाजीपुर में मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी की बड़ी जीत, बीजेपी के पारसनाथ राय की हुई हार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
UP News: मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
Mahoba News: अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, 2 होमगार्ड समेत 19 'लोकेटर' पर FIR दर्ज
महोबा में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, 2 होमगार्ड समेत 19 'लोकेटर' पर FIR दर्ज

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत का बड़ा…
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत…
Embed widget