एक्सप्लोरर

UP News: समाजवादी पार्टी के 'हज हाउस' बनाने और बीजेपी के 'कैलाश मानसरोवर' बनाने के बाद अंतर साफ़ हो गया है: योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ ने सपा सरकार पर यह कहते हुए दावा बोला है कि सपा ने हज हाउस बनाया था तो हमारी सरकार ने गाज़ियाबाद में कैलाश मानसरोवर बनवाया है. आइये जानिए पूरी खबर

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को कहा कि राज्य में पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार ने गाजियाबाद में 'हज हाउस' बनाया था, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मौजूदा सरकार ने यहां अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त 'कैलाश मानसरोवर भवन' का निर्माण कराया, और इससे दोनों दलों के बीच अंतर साफ हो गया है.

शनिवार दोपहर को गाजियाबाद और उसके बाद बागपत जाएंगे

योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तहत प्रचार के लिए शनिवार दोपहर को गाजियाबाद और उसके बाद बागपत जाएंगे. इन दोनों जिलों में चुनाव के पहले चरण के तहत 10 फरवरी को चुनाव होगा. योगी ने शनिवार सुबह ट़वीट किया, ‘‘आज मैं वाणिज्यिक, औद्योगिक एवं शैक्षणिक केंद्र के रूप में प्रख्यात गाजियाबाद जिले में आप सभी के बीच रहूंगा. यहां की उर्वरा भूमि चित्त को ऊर्जा और उमंग से भर देती है और आप सभी का स्नेह, सहयोग एवं विकास के प्रति उत्साह मुझे जन सेवा के लिए प्रेरणा प्रदान करता है.'

 

UP News: समाजवादी पार्टी के 'हज हाउस' बनाने और बीजेपी के 'कैलाश मानसरोवर' बनाने के बाद अंतर साफ़ हो गया है: योगी आदित्यनाथ

ट्वीट के ज़रिये कही सारी बातें

योगी ने एक अन्य ट्वीट किया, 'आपके जनपद गाजियाबाद के मुरादनगर क्षेत्र के ग्राम सुराना में प्राचीन शिव मंदिर का 50 लाख रुपए की लागत से सौंदर्यीकरण, गंग नहर सोंधा पुल से रेवड़ा रेवड़ी ग्राम तक 22 करोड़ रुपए की लागत से सड़क तथा हिंडन नदी पर पुल का निर्माण भाजपा सरकार के कार्यकाल में ही हुआ है.'उन्होंने एक और ट़वीट किया, ‘‘उत्तर प्रदेश की पूर्व सरकार ने गाजियाबाद में 'हज हाउस' बनवाया था. भाजपा सरकार ने यहां 94 करोड़ रुपए की लागत से अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त कैलाश मानसरोवर भवन का निर्माण कराया है. आस्था को सम्मान देता यह भवन श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सौगात है. फर्क साफ है...!'

दिसंबर 2020 में गाजियाबाद में कैलाश मानसरोवर भवन का किया था लोकार्पण

योगी ने दिसंबर 2020 में गाजियाबाद के इंदिरापुरम में बने कैलाश मानसरोवर भवन का लोकार्पण किया था. कैलाश मानसरोवर यात्रा और चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए यहां उच्‍च स्‍तरीय सुविधाओं का प्रबंध है और करीब 300 लोगों के एक साथ ठहरने की व्यवस्था है. योगी ने मुख्यमंत्री बनने के बाद अगस्त 2017 में मानसरोवर भवन के निर्माण की घोषणा की थी. समाजवादी पार्टी की पूर्ववती सरकार में मुख्यमंत्री रहे अखिलेश यादव ने 2016 में गाजियाबाद में 'हज हाउस' का निर्माण कराया था.

यह भी पढ़ें :-

Coronavirus Cases Today: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2 लाख 35 हजार से ज्यादा केस दर्ज, 871 लोगों की मौत

UP Elections: डिप्टी सीएम Keshav Prasad Maurya का Akhilesh पर हमला, कहा- इन्हें न तो कोरोना का टीका पसंद है न माथे का

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अग्निवीर योजना पर कांग्रेस का हल्ला बोल, देहरादून में निकाली आक्रोश रैली
अग्निवीर योजना पर कांग्रेस का हल्ला बोल, देहरादून में निकाली आक्रोश रैली
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
उत्तराखंड SIR: उम्र-नाम में गड़बड़ी मिली तो क्या होगा? निर्वाचन आयोग ने जारी किए नए नियम
उत्तराखंड SIR: उम्र-नाम में गड़बड़ी मिली तो क्या होगा? निर्वाचन आयोग ने जारी किए नए नियम
मेरठ: योगी आदित्यनाथ के फिर CM बनने की मन्नत, युवक ने उठाया 301 लीटर का कांवड़
मेरठ: योगी आदित्यनाथ के फिर CM बनने की मन्नत, युवक ने उठाया 301 लीटर का कांवड़

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
Embed widget