एक्सप्लोरर

संभल की हिंसा पर आजम खान ने जेल से लिखी चिट्ठी, मुस्लिमों के लिए भेजा ये संदेश, इंडिया अलायंस को दी चेतावनी

Azam Khan On Sambal: समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने संभल हिंसा के मामले पर जेल से संदेश भिजवाया है. इस संदेश में उन्होंने खास अपील की है.

Sambhal News: उत्तर प्रदेश स्थित रामपुर से पूर्व सांसद और यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री आजम खान ने सीतापुर जेल से संभल की घटना को लेकर संदेश भेजा है. आज़म ने सपा जिलाध्यक्ष के पत्र के द्वारा संदेश भेजा. आज़म खान ने कहा सपा रामपुर में हुए जुल्म का भी मुद्दा संसद में उठाए. उन्होंने कहा कि संसद में उतनी ही मजबूती से मुद्दा उठाएं जितना संभल का उठाया.

आजम खान द्वारा जेल से भेजे गए संदेश में लिखा गया है कि समाजवादी पार्टी रामपुर में हुऐ जुल्म और बर्बादी का मुद्दा संसद में उतनी ही मजबूती से उठाएं जितना सम्भल का क्योंकि रामपुर के सफल तजुर्बे के बाद ही सम्भल पर आक्रमण हुआ है. रामपुर की बर्बादी पर इंडिया गठबंधन खामोश तमाशायी बना रहा और मुस्लिम लीडरशिप को मिटाने पर काम करता रहा. इंडिया ब्लाक को अपनी स्थिति स्पष्ट करना होगी अन्यथा मुसलमानों के हालात और भविष्य पर विचार करने के लिये मजबूर होना पड़ेगा. 

'दूसरी आबादी को बर्बाद एवं ....'
उन्होंने लिखा कि मुसलमानों पर होने वाले हमलों और उनकी मौजूदा स्थिति पर तथा अपनी नीति पर खुलकर स्थिति स्पष्ट करें. यदि मुसलमानों के वोट का कोई अर्थ ही नही है और उनके वोट का अधिकार उनकी नस्लकुशी करा रहा है तो उन्हें विचार करने पर मजबूर होना पड़ेगा कि उनके वोट के अधिकार को रहना चाहिए या नहीं.

पूर्व काबीना मंत्री ने लिखा है कि बेसहारा, अलग-थलग और अकेला खाक व खून में नहाया हुआ अधिकार इबादत गाहों को विवादित बनाकर समाप्त करना इत्यादि, केवल साजिश करने वालो, षड्यन्त्र रचने वालों तथा दिखावे के हमदर्दी के लिये देश की दूसरी आबादी को बर्बाद एवं नेस्तोंनाबूद नहीं किया जा सकता.  

संभल में 19 नवंबर को मस्जिद के सर्वे के आदेश दिए गए थे. बाद में फिर जब 24 नवंबर को सर्वे के लिए टीम पहुंची तह हिंसा हुई थी और इसमें 4 लोग मारे गए थे.

संभल हिंसा में मृतकों के परिजनों से राहुल गांधी ने की मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
Gorakhpur News: CM योगी की बड़ी सौगात, 697 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी की बड़ी सौगात, 697 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: विपक्ष पर भड़के CM योगी, 'लगता है कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने पूरे...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: विपक्ष पर भड़के CM योगी, 'लगता है कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने पूरे...'

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
US-Iran War LIVE: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Live: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Embed widget