एक्सप्लोरर

Rudrapur: दुकान के बाहर गाड़ी पार्क करने पर कहासुनी, फिर चलाई गई गोली, कांग्रेस नेता प्रांजल गाबा गिरफ्तार

Uttarakhand News: रुद्रपुर में एक दुकान के अंदर गोलीबारी करने के मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 307 यानी हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है.

Rudrapur Crime News: उत्तराखंड के रुद्रपुर (Rudrapur) में दोस्तों के साथ मिलकर युवकों पर फायरिंग करने के आरोपी कांग्रेस नेता प्रांजल गाबा (Pranjal Gaba) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद कर ली है जबकि उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम दबिश दे रही है. गोलीबारी की यह घटना रुद्रपुर के शांति कॉलोनी में हुई थी. 

यह गोलीबारी अभय चौहान नाम के व्यक्ति की दुकान में हुई थी. उसने आवास विकास इलाके की पुलिस को अपनी तहरीर में बताया कि वह इलाके में एक दुकान चलाता है. वह घटना वाले दिन अपनी दुकान में बैठा था. उसने बताया कि एक ग्राहक ने दुकान के सामने अपनी गाड़ी खड़ी की और अंदर चला आया. कुछ देर बाद पड़ोस में रहने वाला एक युवक भी दुकान में घुस गया और ग्राहक के साथ गालीगलौज करने लगा. बहुत समझाने के बाद भी धक्का-मुक्की करने लगा. उस युवक ने अपने 7-8 साथियों को भी दुकान में बुलाया और फिर मारपीट करने लगे. इतने में युवकों में शामिल प्रांजल गाबा ने फायरिंग कर दी. पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रांजल को आवास विकास चौकी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी से घटना में इस्तेमाल 32  बोर की पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और एक खाली खोखा भी बरामद किया है.

प्रांजल के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज
एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि फायरिंग के बाद मुख्य आरोपी प्रांजल को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है. इस मामले में आईपीसी 307 (हत्या की कोशिश) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोपी से लाइसेंसी पिस्टल जब्त कर ली गई है. एसएसपी ने बताया कि मारपीट में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है.

ये भी पढ़ें -

Hathras Rape Case: हाथरस गैंगरेप केस में तीन आरोपी बरी, एक दोषी करार, एससी-एसटी कोर्ट ने दिया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त
CM धामी बोले- सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का स्वर्णिम काल
CM धामी बोले- सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का स्वर्णिम काल
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget