एक्सप्लोरर

Rudraprayag Landslide: गौरीकुंड हादसे के बाद अभी भी 17 लोग लापता, सिर्फ तीन का मिला शव, गढ़वाल कमिश्नर ने किया निरीक्षण

Gaurikund Landslide: रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड में लैंडस्लाइड से कुछ दुकानें चपेट में आ गईं थी, जिनमें लगभग 20 लोग थे. वह सभी लापता चल रहे थे, इनमें से 3 लोगों की लाशें अभी तक बरामद की जा चुकी हैं.

Uttarakhand News: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग (Rudraprayag) के गौरीकुंड (Gaurikund) हादसे में अब तक 17 लोग लापता हैं. 3 लोगों की डेड बॉडी बरामद हो चुकी हैं. जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन की टीम, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ अभी भी रेस्क्यू चलाए हुए हैं. बाकी के लापता 17 लोगों की तलाश की जा रही है. शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) गौरीकुंड पहुंचकर निरीक्षण करना चाहते थे लेकिन खराब मौसम के चलते उनका हेलीकॉप्टर नहीं उड़ पाया, जिस कारण वह गौरीकुंड नहीं पहुंच पाए. आपदा प्रबंधन सचिव और गढ़वाल कमिश्नर दोनों मौके पर पहुंचे हैं और स्थिति का जायजा ले रहे हैं.

रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड में लैंडस्लाइड होने से कुछ दुकान हैं, जो चपेट में आ गई थी, जिनमें लगभग 20 लोग थे, वह सभी लापता चल रहे थे, जिनमें से 3 लोगों की लाशें अभी तक बरामद की जा चुकी हैं. बाकी के 17 लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है. इसके लिए तमाम टीमें मौके पर रात और दिन काम कर रही हैं. आपदा सचिव रंजीत सिन्हा ने बताया कि पल-पल की जानकारी खुद मुख्यमंत्री ले रहे हैं. लगातार हम लोगों के संपर्क में हैं. यहां के अधिकारियों से मुख्यमंत्री लगातार बात कर रहे हैं और जो लोग लापता हैं. जो लापता हैं उनके परिवार से भी मुख्यमंत्री बात कर रहे हैं. मुख्यमंत्री इस पूरे मामले पर बेहद गंभीर हैं, फिलहाल हमारा पूरा फोकस उन 17 लापता लोगों को खोजना है, उसके बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी.

लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है. लगातार बारिश होने से उत्तराखंड में कई जगहों पर सड़कें बंद हैं. इसके साथ ही लैंडस्लाइड की सूचनाएं आ रही हैं. फिलहाल पूरी स्थिति पर शासन अपनी नजर बनाए हुए हैं और लगातार कोशिश की जा रही है कि किसी भी तरह से लापता लोगों की जानकारी मिल सके. क्षेत्र में आपदा प्रबंधन की टीम, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ मिलकर जिला प्रशासन के साथ काम कर रहे हैं. साथ ही पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- Uttarakhand News: नैनीताल के रामनगर में बारिश का कहर, बरसाती नाले में बह गई यात्रियों से भरी, JCB से किया रेसक्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget