एक्सप्लोरर

Roorkee: रुड़की में गंगनहर और सेल्फी प्वाइंट पर तीसरी आंख से होगी निगरानी, पुलिस ने उठाए ये कदम

Roorkee: रुड़की में गंगनहर के आसपास के क्षेत्र पर नजर रखने के लिए पुलिस ने बड़े कदम उठाए जाएंगे. इस क्षेत्र पर अब तीसरी आंख की नजर होगी. प्रशासन ने यहां होने वाली मौतों को देखते हुए ये कदम उठाया है.

Roorkee News: रुड़की में गंगनहर में हो रही डूबने की घटनाओं पर नज़र रखने के लिए पुलिस ने अब ठोस कदम उठाया है. जिसके बाद गंगा नगर (Ganga) के किनारे और तमाम सेल्फी प्वाइंट्स पर तीसरा आंख यानी सीसीटीवी कैमरे (CCTV) से निगरानी रखी जाएगी. जिसके लिए पुलिस, नगर निगम और जन सहयोग से कुछ स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी कर रही हैं. जिन पर हर वक्त पुलिस (Roorkee Police) की नजर होगी. दरअसल आये दिन गंगनहर में लोगों के डूबने की घटनाएं सामने आ रही हैं जिसके बाद ये कदम उठाया गया है. 

तीसरी आंख से रखी जाएगी नजर

खबर के मुताबिक गंगनहर के आसपास और जिन सेल्फी प्वाइंट पर कैमरे लगाने की तैयारी की गई है वो हैं, सोलानी नदी, सोलानी पार्क, पंडित दीनदयाल उपाध्याय ब्रिज के दोनों किनारे, नया पुल, नीला पुल और आसफनगर झाल जिस पर डूबने की सबसे ज्यादा घटनाएं सामने आती हैं. पुलिस का कहना है कि इस क्षेत्र में लोगों की डूबकर मरने की काफी घटनाएं होती हैं. खासतौर से युवा गंगनहर के किनारे खड़े होकर फोटो और सेल्फी लेने के चक्कर में अपनी जान गंवा बैठते हैं, इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखकर इस क्षेत्र में सीसीटीवी लगाने की पहल की गई है ताकि यहां पर पुलिस की नजर रह सके. 

पुलिस ने इसलिए उठाया ये कदम

पुलिस अब गंगनहर मे होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना तैयार कर रही है. गंगनहर किनारे काफी संख्या में युवा फोटो और सेल्फी खींचते हुए नज़र आते हैं जो अपनी जान की परवाह किये बिना फोटो और सेल्फी लेते हैं. एसपी देहात हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल ने जानकारी दी काफी समय से गंगनहर में डूबने की घटनाएं सामने आ रही है. सीसीटीवी कैमरों के लिए कुछ और जगहों को भी चिन्हित किया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा क्षेत्र पर पुलिस निगरानी क सके. इसके अलावा एक जागरुकता अभियान भी चलाया जाएगा ताकि लोगों को सावधान किया जा सके.

यह भी पढ़ें-

UP Election: मुश्किल में फंसे राजा भैया, कुंडा थाने में FIR दर्ज, जानें- क्या है मामला

UP Election 2022: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, यूपी में चलेगी ट्रिपल इंजन की सरकार, जानिए कौन हैं वो तीन इंजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Joshimath Helicopter Crash LIVE: जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश में पायलट सहित सभी 6 की मौत, शव बरामद
Live: जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश में पायलट सहित सभी 6 की मौत, शव बरामद
PM किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, UP को मिले 4482 करोड़
PM किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, UP को मिले 4482 करोड़
UP में पहली नवंबर से होगी धान खरीदी, 65 लाख MT का प्रस्तावित लक्ष्य
UP में पहली नवंबर से होगी धान खरीदी, 65 लाख MT का प्रस्तावित लक्ष्य
दीपोत्सव-2026 से पहले अयोध्या में UPSTDC की सौगात, 6 घंटे में होंगे धार्मिक स्थलों के दर्शन
दीपोत्सव-2026 से पहले अयोध्या में UPSTDC की सौगात, 6 घंटे में होंगे धार्मिक स्थलों के दर्शन

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
Pressure Cooker Tips: प्रेशर कुकर से बाहर निकल रही भाप, ये जुगाड़ आएगा काम
प्रेशर कुकर से बाहर निकल रही भाप, ये जुगाड़ आएगा काम
Embed widget