एक्सप्लोरर

Dehradun Roads: देहरादून की सड़कें 31 अक्टूबर तक होंगी गड्ढा मुक्त, तेज हुआ अभियान

Uttarakhand News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 31 अक्टूबर तक सड़कें गड्ढा मुक्त करने का निर्देश दिया गया है. सतपाल महाराज इसकी मॉनिटरिंग भी कर रहे हैं.

Pothole Roads in Dehradun: उत्तराखंड (Uttarakhand) की राजधानी देहरादून में सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का अभियान तेजी से चलाया जा रहा है. सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए 31 अक्टूबर तक की समय सीमा तय की गई है. पीडब्ल्यूडी मंत्री सतपाल महाराज (Satpal Maharaj) लगातार इसकी मॉनिटरिंग भी कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने सभी पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ बैठक कर इस संबंध में फीडबैक भी लिया था. सतपाल महाराज ने कहा कि प्रदेश की सभी सड़कों को 31 अक्टूबर तक गड्ढा को करने के निर्देश दिए हैं ताकि लोगों को दिक्कत ना हो. इसके लिए प्रदेश भर में अभियान चलाया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि देहरादून में स्मार्ट सिटी का काम चल रहा है इसलिए यहां पर कुछ दिक्कतें आ रही हैं. फिर भी लिंक रोड समेत सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं. बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 15 सितंबर से प्रदेश भर में सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का अभियान चलाने के निर्देश दिए थे. हालांकि बरसात की वजह से इसमें कुछ देरी हुई है, लेकिन अब इस अभियान को तेज गति से चलाया जा रहा है.

स्मार्ट सिटी का काम जारी
गौरतलब है कि देहरादून में जाम के झाम का एक बड़ा कारण स्मार्ट सिटी के अधूरे काम भी हैं. देहरादून में स्मार्ट सिटी के कामों के चलते सड़कें खुदी हुई हैं और ऐसे में सड़कों पर जाम लग जाता है. अब पुलिस ने सभी लाइन डिपार्टमेंट के साथ समन्वय बनाकर स्मार्ट सिटी के एरिया वाइज होने वाले कामों के लिए समय सीमा निर्धारित करने के लिए कहा है. पुलिस का कहना है कि जहां पर भी स्मार्ट सिटी के काम हो रहे हैं वहां पर सभी लाइन डिपार्टमेंट एक साथ काम करेंगे. समय सीमा रहेगी तो काम तय समय से पूरे होंगे और ट्रैफिक को भी उस हिसाब से चलाया जा सकेगा.

एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी ने बताया कि अगर स्मार्ट सिटी के कामों के लिए समय सीमा निर्धारित रहेगी तो ऐसे में आम लोगों को भी बताया जा सकेगा कि कब तक इस सड़क पर काम होना है. इससे लोगों को भी जानकारी होगी और ऐसे स्थानों पर लोग आवाजाही कम करेंगे.

ये भी पढ़ें:

UP Election 2022: यूपी में JDU लड़ेगी विधानसभा चुनाव, पार्टी को BJP से गठबंधन की उम्मीद, नीतीश कुमार करेंगे रैलियां

PM Modi Uttarakhand Visit: 7 अक्टूबर को उत्तराखंड जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जानें- क्या रहेगा खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माता-पिता को कांवड़ में लेकर निकले दो भाई, लोग बोले- श्रवण कुमार
माता-पिता को कांवड़ में लेकर निकले दो भाई, लोग बोले- श्रवण कुमार
हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत
हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत
'पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख', लखनऊ में प्रदर्शन
'पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख', लखनऊ में प्रदर्शन
PM सूर्य घर योजना: पहले नंबर पर लखनऊ, टॉप-100 में UP के 17 जिले
PM सूर्य घर योजना: पहले नंबर पर लखनऊ, टॉप-100 में UP के 17 जिले

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
Saturday Box Office: 6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget