एक्सप्लोरर

Rishabh Pant Car Accident: 'गड्ढे की वजह से दुर्घटनाग्रस्त हुई थी ऋषभ पंत की कार', CM पुष्कर सिंह धामी का बड़ा बयान

Rishabh Pant Health Update: सीएम धामी ने जानकारी देते हुए कहा, 'पिछले 2 दिनों में काफी सुधार हुआ है. डॉक्टर और BCCI के लोग संपर्क में हैं.'

Rishabh Pant Car Accident: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी क्रिकेटर ऋषभ पंत से मिलने मैक्स अस्पताल पहुंचे. सीएम धामी ने बताया कि पिछले दो दिनों में ऋषभ की हालत में काफी सुधार हुआ है. डॉक्टर और BCCI के लोग संपर्क में हैं. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अभी ऋषभ मैक्स अस्पताल में ही रहेंगे. बाहरी चोटों का दर्द जब कम हो जाएगा, उसके बाद उनके लिगामेंट के ट्रीटमेंट के बारे में आगे का निर्णय लिया जाना है.

सीएम धामी ने मीडिया को जानकारी दी, 'पिछले 2 दिनों में काफी सुधार हुआ है. डॉक्टर और BCCI के लोग संपर्क में हैं. मेरी उनकी(ऋषभ पंत) मां से भी बात हुई है. वो सभी लोग जो इलाज चल रहा है उससे संतुष्ट हैं. हम प्रार्थना करते हैं कि वे जल्द स्वस्थ हों.'

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ऋषभ पंत की तबीयत में पहले से काफी सुधार है. कार दुर्घटना के कारण को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषभ ने उन्हें बताया की गड्ढा जैसे सामने आया था जिसके चलते अचानक से यह पूरी दुर्घटना हो गई.

सीएम धामी ने किया ये एलान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने एलान किया कि उनकी सरकार गणतंत्र दिवस पर दोनों को सम्मानित करेगी. धामी ने कहा कि ड्राइवर और कंडक्टर ने ऋषभ पंत की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी. 

ऋषभ पंत का उत्तराखंड के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है. 30 दिसंबर को सुबह करीब 5.30 बजे पंत दिल्ली से अपनी मां को सरप्राइज देने के लिए रुड़की लौटते समय एक गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गए. इस दौरान उनकी कार हम्मादपुर झाल के पास रुड़की के नारसन बॉर्डर पर डिवाइडर से टकरा गई. वह हादसे के दौरान कार में अकेले थे. इस दौरान उनके पीठ, माथे और पैर में चोटें आई हैं. 

देहरादून के मैक्स अस्पताल में चल रहा ईलाज

घटनास्थल से मिली तस्वीरों के मुताबिक कार बुरी तरह जल गई थी और दुर्घटना के वक्त पंत गाड़ी चला रहे थे. हरिद्वार एसपी स्वपन किशोर ने बताया कि पंत को देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्होंने कहा था कि अगर प्लास्टिक सर्जरी की जरूरत होगी तो उन्हें दिल्ली ले जाया जा सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें गाड़ी चलाते समय झपकी आ गई थी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget