एक्सप्लोरर

यूपी में कल से खुल जाएंगे कक्षा 9 से 12 तक के आवासीय स्कूल, इन नियमों का करना होगा पालन

सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों और विद्यालय के अन्य कर्मचारियों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा. विद्यालय खोले जाने से पूर्व उन्हें पूरी तरह से सेनेटाइज़ किया जाएगा.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में संचालित सभी शिक्षा बोर्ड के कक्षा नौ से 12 तक के आवासीय विद्यालयों को आगामी नौ फरवरी से पूरी तरह खोलने की इजाजत दे दी है. प्रदेश के माध्यमिक और उच्च शिक्षा मंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने रविवार को एक बयान में बताया कि प्रदेश में संचालित सभी शिक्षा बोर्डों के कक्षा नौ से कक्षा 12 तक के जवाहर नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय और अन्य आवासीय विद्यालयों को पठन-पाठन के लिए आगामी नौ फरवरी से पूर्ण रूप से संचालित किए जाने की अनुमति दे दी गई है.

शर्मा ने बताया कि कोविड-19 के संक्रमण के कारण माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययन और अध्यापन का कार्य भौतिक रूप से प्रभावित रहा है. छात्र हित और शैक्षणिक सत्र को नियमित किए जाने और बोर्ड/वार्षिक परीक्षाओं के मद्देनजर सोच विचार कर यह निर्णय लिया गया है. उन्होंने बताया कि इस संबंध मे निर्देश दिया गया है कि विद्यालय खोले जाने से पूर्व उन्हें पूरी तरह से सेनेटाइज़ किया जाए, विद्यालयों में सेनेटाइजर, हैंडवास, थर्मल स्कैनिंग और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. अगर किसी विद्यार्थी, शिक्षक या अन्य कार्मिक को खांसी, जुकाम या बुखार के लक्षण हो तो उन्हें अलग करते हुए उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए.

मास्क पहनना अनिवार्य होगा

शर्मा ने बताया कि छात्रावास में अगर कोई विद्यार्थी कोराना से संक्रमित हो जाता है तो उसका उपचार सुनिश्चित कराते हुए चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा जारी प्रोटोकॉल का अक्षरशः पालन सुनिश्चित कराया जाए.

उन्होंने बताया कि सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों और विद्यालय के अन्य कर्मचारियों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा, विद्यालय प्रबंधन द्वारा अतिरिक्त मात्रा में मास्क उपलब्ध रखे जाने के साथ-साथ कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए जारी दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित करना होगा.

ये भी पढ़ें-

ग्लेशियर हादसे पर उमा भारती बोलीं- नदियों पर पॉवर प्रोजेक्ट निर्माण को लेकर दी थी चेतावनी

Chamoli Glacier Burst: एबीपी न्यूज से बोले सीएम रावत- 200 से ज्यादा लोग लापता, 11 शव बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget