एक्सप्लोरर

Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस पर लखनऊ समेत पूरे यूपी में कैसी रहेगी सुरक्षा, ADG ने दी जानकारी

UP News: डीजीपी डा.डीएस चौहान ने कहा कि चप्पे-चप्पे पर पूरी सतर्कता बरतने के साथ ही संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और ग्लाइडर और ड्रोन की उड़ान पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी.

Republic Day 2023: उत्तर प्रदेश में गणतंत्र दिवस को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है. राजधानी लखनऊ सहित राज्य में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. इस संबंध में एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश में विशेष सतर्कता बरतते हुए अचूक सुरक्षा प्रबंध किये गये हैं. सिविल पुलिस के अतिरिक्त 115 कंपनी पीएसी को सुरक्षा व्यवस्था में संलग्न किया गया है. सुरक्षा को लेकर अफसरों को साफ निर्देश दिए गए हैं और लगातार चेकिंग की जा रही है.

ग्लाइडर और ड्रोन की उड़ान पर रहेगी नजर

एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि गणतंत्र दिवस के मद्देनजर महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान, भीड़-भाड़ वाले स्थलों, पूजा स्थलों, मॉल आदि पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है, चेकिंग भी जारी है. सिविल पुलिस के अलावा PAC की भी तैनाती की गई है. इसके साथ ही डीजीपी डा.डीएस चौहान ने कहा कि चप्पे-चप्पे पर पूरी सतर्कता बरतने के साथ ही संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और ग्लाइडर और ड्रोन की उड़ान पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी. वहीं प्रमुख आयोजन स्थलों पर कड़ी चेकिंग कराए जाने के साथ ही छतों पर भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी.

उत्तराखंड में भी बढ़ाई गई सुरक्षा

वहीं यूपी के अलावा उत्तराखंड में भी गणतंत्र दिवस को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई गई है. हरिद्वार एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने कहा कि 26 जनवरी और बसंत पंचमी का स्नान है. इसके मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. सभी जगहों पर चेकिंग जारी है और सेंवदनशील जगहों पर चेकिंग अभियान चलता रहता है. हर की पौड़ी और रेलवे स्टेशन पुलिस के लिए हमेशा अलर्ट जोन रहता है.

राष्ट्रपति का देश के नाम संदेश

इसी बीच गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या राष्ट्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि संविधान के लागू होने से लेकर आज तक हमारी यात्रा अद्भुत रही है. इससे कई अन्य देशों को प्रेरणा मिली है, प्रत्येक नागरिक को भारत की गौरव-गाथा पर गर्व का अनुभव होता है. भारत एक गरीब और निरक्षर राष्ट्र की स्थिति से आगे बढ़ते हुए विश्व-मंच पर एक आत्मविश्वास से भरे राष्ट्र का स्थान ले चुका है. संविधान-निर्माताओं की सामूहिक बुद्धिमत्ता से मिले मार्गदर्शन के बिना यह प्रगति संभव नहीं थी.

UP News: 'चढ़ावा बंद हो जाएगा', स्वामी प्रसाद मौर्य का ब्राह्मण समाज पर विवादित बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर: BJP MLC के बागी तेवर, सपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे
गोरखपुर: BJP MLC के बागी तेवर, सपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे
PET परीक्षा को लेकर एक्शन में हापुड़ प्रशासन, डीएम-एसपी ने लिया जायजा
PET परीक्षा को लेकर एक्शन में हापुड़ प्रशासन, डीएम-एसपी ने लिया जायजा
काशी के शिल्पकार की कलाकृति PM मोदी और CM योगी को होगी समर्पित
काशी के शिल्पकार की कलाकृति PM मोदी और CM योगी को होगी समर्पित
फॉरेंसिक जांच में AI की भूमिका बढ़ी, मानवीय निगरानी जरूरी
फॉरेंसिक जांच में AI की भूमिका बढ़ी, मानवीय निगरानी जरूरी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget