एक्सप्लोरर

Rampur News: रजा लाइब्रेरी को विश्व पटल पर चमकाने की कवायद शुरू, संस्कृति मंत्रालय ने किया निरीक्षण

Rampur News: रामपुर की रजा लाइब्रेरी को विश्व पटल पर चमकाने की कवायद शुरू हो गई है. इससे पहले बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना ने पीएम मोदी से मिलकर इस संबंध में एक प्रस्ताव रखा था.

Rampur Raza Library: उत्तर प्रदेश के रामपुर (Rampur) में आजम खान (Azam Khan) को शिकस्त देने के बाद बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना (Akash Saxsena) एक्शन में दिखाई दे रहे हैं. कुछ दिनों पहले रामपुर के इतिहास को पहचान दिलाने के लिए आकाश सक्सेना ने जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से मुलाकात की तो उन्होंने यहां की एतिहासिक धरोहर रजा लाइब्रेरी (Raza Library) को विश्व पटल पर पहचाने दिलाने का प्रस्ताव रखा, जिसे पीएम मोदी ने भी इस कुछ बड़ा करने की बात कही थी. जिसके बाद अब रजा लाइब्रेरी को चमकाने की कवायद शुरू हो गई हैं.  

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की संयुक्त सचिव मुग्धा सिन्हा अपनी टीम के साथ रामपुर पहुंचीं और उन्होंने रजा लाइब्रेरी, बापू मॉल व गांधी समाधि सहित शहर के तमाम इलाकों का जायजा लिया. जिसके बाद रजा लाइब्रेरी के सौंदर्यीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाने पर चर्चा की. इस दौरान उनके साथ बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना, रज़ा लाइब्रेरी के डायरेक्टर का चार्ज संभाल रहे जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ और विकास कार्यों की रूप रेखा तैयार करने वाले मंडलायुक्त मुरादाबाद आंजनेय कुमार सिंह भी मौजूद थे. 

संस्कृति मंत्रालय ने किया लाइब्रेरी का निरीक्षण
संस्कृति मंत्रालय की संयुक्त सचिव मुग्धा सिन्हा रामपुर में ऐतिहासिक पुस्तकों और पांडुलिपियों के अनमोल खजाने को संरक्षित करने और संवारने के लिए योजना बना रही है, जिससे रामपुर के युवाओं में रजा लाइब्रेरी जाने की इच्छा प्रबल हो और रामपुर के बाहर से भी शोधकर्ता यहां आ सकें. इसके साथ ही यूरोप व खाडी देशों के शोधकर्ताओं के लिए रजा लाइब्रेरी को विश्व स्तरीय शोध केंद्र बनाया जाए. जिससे ज्ञान के साथ ही रामपुर में रोजगार और रजा लाइब्रेरी की आय में भी इजाफा हो. रामपुर रजा लाइब्रेरी के सहारे रामपुर विश्व पटल पर अपना स्थान बना सकेगा और विदेशी पर्यटकों भी यहां आ सकेंगे. 

लाइब्रेरी में एतिहासिक किताबों की धरोहर
मुग्धा सिन्हा ने मीडिया से बात करते हुए कहा ये मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर की लाइब्रेरी है जो बहुत आईकॉनिक है. इसमें 17,000 से ज्यादा रेयर मैनुस्क्रिप्ट्स हैं. यहां पर किताबों का भी कलेक्शन है, इस रजा लाइब्रेरी को पहचान मिलना चाहिए जो भी मिनिस्ट्री की स्कीम है उसके तहत हम कोशिश करेंगे. रज़ा लाइब्रेरी 2024 में ढाई सौ साल सेलिब्रेट करने वाली है इसलिए इसके अंदर जो भी ऐतिहासिक धरोहर हैं जनता को उसे देखने का मौका मिलना चाहिए. इस हिसाब से हम यहां विजिट करने आए हैं.

मुग्धा सिन्हा ने कहा कि आकाश सक्सेना ने दिल्ली में हमें बहुत सारे सुझाव दिए थे. जिसके बाद हम रामपुर आए हैं. यहां ऐतिहासिक किताबों में मैनुस्क्रिप्ट्स और आर्टीफैक्ट्स के माध्यम से संग्रह है. यहां नई टेक्नोलॉजी के हिसाब से संग्रह नहीं हो सकता है, संग्रह का डिस्प्ले भी होना चाहिए. जिससे लोग देखें और अपने इतिहास को समझें. इतिहास नई जनरेशन के लिए ही फायदेमंद होता है. 

ये भी पढ़ें- Suniel Shetty: फिल्म बॉयकॉट पर सुनील शेट्टी की CM योगी से अपील, नफरत को मिटाने में मदद करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget