एक्सप्लोरर

Ram Mandir Inaugration: राम मंदिर के पुजारी पद को लेकर वायरल तस्वीर पर ट्रस्ट का बयान, बताया- क्या है पूरी सच्चाई

Ram Mandir Inaugration: राम मंदिर के उद्घाटन से पहले एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, दावा है कि वो राम मंदिर के पुजारी पद पर नियुक्त हुए मोहित पांडे हैं.

Ayodhya Ram Mandir Priest: अयोध्या में भव्य राम मंदिर की उद्घाटन की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं. 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी. इस बीच इन दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि वो राम मंदिर के पुजारी पद पर नियुक्त हुए मोहित पांडे की तस्वीर है, इसे लेकर कई तरह की चर्चा हो रही हैं. इस पूरे मामले में राम मंदिर ट्रस्ट का बयान भी सामने आया है. 
 
एबीपी न्यूज ने जब वायरल तस्वीर को लेकर राम जन्मभूमि ट्रस्ट से बात की तो ट्रस्ट कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि अभी ऐसा कुछ नहीं है.  हमारे यहां पुजारियों की रामनंदीय परंपरा से चयन करने के लिए प्रार्थना पत्र मांगे गए थे. उसमें लगभग 3000 प्रार्थना पत्र आए उनको बुलाकर इंटरव्यू लिया गया उसमें 24 योग्य लोग प्रशिक्षण ले रहे हैं. हालांकि इनमें एक मोहित नाम का व्यक्ति भी है, लेकिन ये तस्वीर उसकी है या नहीं उसे लेकर ट्रस्ट ने कोई जवाब नहीं दिया है.  
 
दरअसल, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अर्चकों का एक प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है इसके लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे. इसके लिए करीब 3000 लोगों ने आवेदन किया था, इसी के बाद साक्षात्कार हुआ और इनमें से 24 आर्चकों का चयन हुआ. जिसमें से 21 आर्चकों का प्रशिक्षण चल रहा है. ट्रस्ट ने कहा, इसमें से एक नाम मोहित पांडे का भी है. ट्रस्ट की ओर से तस्वीर को लेकर कुछ नहीं कहा गया है लेकिन उन्होंने ये जरूर कहा कि दिल्ली के रहने वाले मोहित पांडे नाम के एक युवक का चयन अर्चक प्रशिक्षण के लिए हुआ है. 
 
वायरल तस्वीर पर ट्रस्ट का बयान
ट्रस्ट सूत्रों की माने तो वायरल तस्वीर कुछ इस तरह ली गई है कि वह फोटो मोहित पांडे की लगे. वहीं अयोध्या पुलिस ने इस मामले पर ट्वीट करके साइबर सेल द्वारा मामले की जांच की बात तो कही है, लेकिन फिलहाल कुछ बोलने को तैयार नहीं है. वहीं ट्रस्ट की निगाह भी इस मामले की जांच पर लगी है और वह भले ही कहे की इस तरह के व्यक्तिगत आक्षेप से उसका कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन ट्रस्ट यह भी कहता है कि जांच के बाद अगर कुछ इस तरह की बात सामने आती है तो वह अपने स्तर से भी कार्रवाई करेगा. जाहिर है इसकी आच अर्चक प्रशिक्षण में चयन किए गए मोहित पांडे तक भी पहुंचेगी. 
 
ट्रस्ट दफ्तर के प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने कहा, हमारे यहां पुजारियों की रामनंदीय परंपरा से चयन करने के लिए प्रार्थना पत्र मांगे गए थे उसमें लगभग 3000 प्रार्थना पत्र आए है उनको बुलाकर इंटरव्यू लिया गया उसमें योग्य 24 लोग प्रशिक्षण ले रहे हैं उसमें एक मोहित नाम का व्यक्ति भी है अभी तो यह लोग 6 माह का प्रशिक्षण ले रहे हैं प्रशिक्षण के बाद जो योग्य से योग्य व्यक्ति होगा उसकी परीक्षा के बाद नियुक्ति होगी अभी तो केवल प्रशिक्षण के लिए जो 21 लोग आए हैं उसी में से एक मोहित भी है. 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
यूपीआईटीएस 2026:मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा, बोले- प्रदेश में बनेगा औद्योगिक क्षमता और वैश्विक ब्रांडिंग का मंच
यूपीआईटीएस 2026:मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा, बोले- प्रदेश में बनेगा औद्योगिक क्षमता और वैश्विक ब्रांडिंग का मंच
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
'भगवा का अपमान है', पप्पू यादव के संसद में नाटक पर साक्षी महाराज का हमला
'भगवा का अपमान है', पप्पू यादव के संसद में नाटक पर साक्षी महाराज का हमला

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget