एक्सप्लोरर

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या एयरपोर्ट पर लैंड हुए 100 चार्टर्ड प्लेन, अमिताभ बच्चन से सचिन तेंदुलकर तक इन्हें मिली जगह

Ram Mandir News: कॉरपोरेट दिग्गजों और विशिष्ट अतिथियों सहित कई लोग अयोध्या पहुंचे थे. रविवार को करीब 90 उड़ानें संचालित हुई थीं. इसमें 50 प्लेन बिजनेस क्लास के थे.

Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में भव्य राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए सोमवार को देश भर से विशिष्ट अतिथियों के आगमन से नवनिर्मित हवाई अड्डे पर लगभग 100 चार्टर्ड उड़ानें संचालित की गईं. इस समारोह के लिए आमंत्रित लोगों की सूची में 7,000 से अधिक मेहमान शामिल थे.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में अयोध्या के भव्य मंदिर में राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई. इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी सैकड़ों विशिष्ट हस्तियां पहुंचीं. चार्टर्ड विमानों के परिचालक संघ बीएओए के अध्यक्ष कैप्टन आर के बाली ने बताया कि सोमवार को अयोध्या जाने के लिए करीब 100 चार्टर्ड उड़ानें बुक की गई थीं. इनमें से करीब 50 उड़ानें बिजनेस श्रेणी वाले विमानों की थीं.

Ram Mandir Inauguration: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अवधपुरी में दीपोत्सव, सरयू किनारे जले आस्था और आत्मीयता के दीप

50 बिजनेस क्लास के थे प्लेन
एक निजी विमान परिचालक कंपनी के अधिकारी ने भी कहा कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन अयोध्या स्थित महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर करीब 100 उड़ानें संचालित हुईं. इससे पहले हवाई अड्डे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था कि भव्य राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए सैकड़ों विशिष्ट अतिथियों के आने से उड़ानों के उतरने एवं रवानगी की संख्या लगभग 100 तक पहुंचने की उम्मीद है.

रविवार को भी कॉरपोरेट दिग्गजों और विशिष्ट अतिथियों सहित कई लोग अयोध्या पहुंचे थे. रविवार को करीब 90 उड़ानें संचालित हुई थीं. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सुबह की उड़ानों से मोहन भागवत, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, अनुपम खेर, कैलाश खेर, जुबिन नौटियाल, प्रसून जोशी, सचिन तेंदुलकर और अनिल अंबानी पहुंचे थे.

इनके अलावा हेमा मालिनी, कंगना रनौत, श्री श्री रविशंकर, मोरारी बापू, रजनीकांत, पवन कल्याण, मधुर भंडारकर, सुभाष घई, शेफाली शाह और सोनू निगम रविवार को ही अयोध्या पहुंच गए थे. बता दें कि रामलला के विराजमान होने के बाद देर रात तक भक्त उनके दर्शन के लिए जुटे रहे. सुबह भी आरती में शामिल होने के लिए वहां भक्त पहुंचे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget