एक्सप्लोरर

रक्षाबंधनः भाईयों की कलाई पर नेह की डोर बांधने जेल पहुंचीं बहनें, लगी लंबी कतार

ये इस पवित्र रिश्‍ते की ताकत ही है, जो बहनों को जेल तक खींच ले आई है. भले ही भाई जेल में है, लेकिन बचपन से ही जिसे राखी बांधती चली आईं, उन बहनों का मोह भला कैसे कम हो सकता है.

गोरखपुर: भाईयों की कलाई पर नेह की डोर बांधने के लिए बहनें गोरखपुर के मंडलीय कारागार (जेल) पहुंची. जेल के बाहर सुबह से ही अंदर किसी न किसी जुर्म में विचाराधीन और सजा काट रहे बंदियों को राखी बांधने के लिए बहनों की लम्‍बी कतार लग गई. रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भले ही भाई जेल में बंद हैं. ये इस पवित्र रिश्‍ते की ताकत ही है, जो बहनों को जेल तक खींच ले आई है. भले ही भाई जेल में है, लेकिन बचपन से ही जिसे राखी बांधती चली आईं, उन बहनों का मोह भला कैसे कम हो सकता है.

गोरखपुर के बिछिया में मंडलीय कारागार पर सुबह से ही दूर-दराज के ग्रामीण इलाके और अलग-अलग शहरों से आई बहनों की लंबी कतार लग गई. हाथ में आरती और पूजा की थाल में राखी, चंदन, रोली और मिठाई की थाल के साथ वे घंटों लाइन में खड़ी रहीं. साल में एक बार जेल के बाहर ये नजारा देखने को मिलता है. दूर से ही जेल के बाहर मेले जैसा माहौल दिखाई देता है. बहनें भी भाई-बहन के प्‍यार के प्रतीक इस पर्व को मनाने और राखी बांधने के लिए यहां पर आती हैं.

मंडलीय कारागार पर भाई को राखी बांधने के लिए कतार में लगी काजल डेढ़ साल बाद भाई को राखी बांधने के लिए आई हैं. वे कहती हैं कि सरकार की ये अच्‍छी पहल है. वे कहती हैं कि भाई-बहन के प्‍यार के रिश्‍ते को कायम रखने के लिए सरकार की पहल की वो सराहना करती हैं. काजल की आंखों में आंसू हैं, क्‍योंकि वे डेढ़ साल बाद भाई से मिलेंगी और वो भी रक्षाबंधन के दिन उनकी भाई से मुलाकात होगी. सवालों के जवाब देते हुए भी उनका गला रुंध जाता है.

पुष्‍पा भी गोरखपुर के बेनीगंज से यहां पर भाई को राखी बांधने के लिए आई हैं. वे कहती हैं कि सरकार ने आज भाईयों को राखी बांधने का अवसर दिया है. वे सरकार की इस पहल की सराहना करती हैं. उन्‍होंने कहा कि वे भाई से चार महीने बाद मिलने जा रही हैं. 

वहीं गोरखपुर के बलुआ से यहां पर भाई को राखी बांधने के लिए आईं रश्मि भी आज काफी खुश हैं. वे कहती हैं कि वे 22 मार्च के बाद भाई से मिलने के लिए आ रही हैं. उन्‍होंने बताया कि आज रक्षाबंधन का पर्व है. उन्‍हें काफी अच्‍छा लग रहा है. सरकार की इस पहल से बहनों को भाईयों को राखी बांधने का सौभाग्‍य मिला है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget