एक्सप्लोरर

UP Rajya Sabha Elections 2024: राज्यसभा चुनाव के पहले बोले अखिलेश - जिनको लाभ मिलना होगा वो चले जायेंगे भाजपा के साथ

UP Rajya Sabha Elections: यूपी में राज्यसभा के लिए चुनाव हो रहे हैं. सपा के 7-8 विधायक टूट कर भाजपा के प्रत्याशी को वोट दे सकते हैं. वोट देने से पहले राकेश सिंह बोले अंतरात्मा की आवाज पर दूंगा वोट. 

UP Rajya Sabha Elections 2024: राज्यसभा के लिए आज वोटिंग हो रही हैं. वहीं सपा के सात से आठ विधायक टूटने वाले माने जा रहे हैं. कल हुए डिनर पॉलिटिक्स में मुकेश वर्मा, महाराजी देवी, पूजा पाल, राकेश पांडे , विनोद चतुर्वेदी , राकेश प्रताप सिंह और अभय सिंह डिनर में नहीं पहुंचे थे. इनमें से इन्हीं के टूट कर भाजपा के पक्ष में वोट देने के आसार हैं. अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि जिनको लाभ मिलना होगा वह जरूर भाजपा के साथ चले जाएंगे. वहीं सपा के 7-8 विधायक भाजपा को वोट दे सकते हैं.

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि चंडीगढ़ में आपने देखा कि किस तरीके से अधिकारियों से मिलकर क्या हुआ और अगर बैलेट पेपर ना होता, सीसीटीवी कैमरे ना होता तो परिणाम कुछ और दिखाई देता .वहीं सपा के तरफ से जिन लोगों के बागी होने की सूचना हैं. उसमें विधायक राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह और राकेश पांडे भी हैं. सपा के 7-8 विधायक टूट कर भाजपा के प्रत्याशी को वोट दे सकते हैं. वहीं राकेश सिंह बोले अंतरात्मा की आवाज पर वोट दूंगा.

'अखिलेश यादव विधानसभा में क्या बोले'
अखिलेश यादव ने बोला कि उम्मीद है सपा के तीनों प्रत्याशी जीतेंगे पर जो खबरें आ रही हैं वो सभी जानते हैं. जो दूसरों के लिए काटे बोते हैं, एक दिन उनके लिए भी कांटे मिलते हैं. जो दूसरों के लिए गड्ढे खोदते हैं, एक दिन वह खुद ही उस गड्ढे में गिरते हैं. अखिलेश ने कहा कि चंडीगढ़ में भी आपने देखा कि किस तरीके से अधिकारियों से मिलकर क्या हुआ और अगर बैलट पेपर ना होता, सीसीटीवी कैमरे ना होता तो परिणाम कुछ और दिखाई देता है. पर सुप्रीम कोर्ट को बधाई जिसने चंडीगढ़ और लोकतंत्र को बचाया. भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीतने के लिए कोई भी हाथ कंडा अपना सकती है, कोई भी लाभ देने का आश्वासन दे सकती है. ये बीजेपी है जीतने के लिए सब कुछ करेगी. अखिलेश ने कहा जिनको लाभ मिलना होगा वह जरूर भाजपा के साथ चले जाएंगे या जिनको बहुत वादा किया होगा वह चले जाएंगे भाजपा के साथ.

ये विधायक कर सकते हैं भाजपा को वोट 
सपा की तरफ से जिन लोगों के बागी होने की सूचना है. उसमें से विधायक राकेश प्रताप सिंह खुद गाड़ी चलाकर विधानसभा पहुंचे वोट देने, उनके साथ अभय सिंह और राकेश पांडे भी साथ पहुंचे. इस दौरान राकेश सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी किसी से कोई नाराजगी नहीं है, पर वो अपनी अंतरात्मा की आवाज पर वोट देने जा रहे हैं. जब अंतरात्मा की आवाज के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा थोड़ी देर में सब बता दिया जायेगा. राकेश सिंह ने कहा जय श्री राम, जय सियाराम मैं सदन में भी बोल चुका हूं. राम कण-कण में है, राम रोम - रोम में हैं.

ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव से पहले सपा को बड़ा झटका, शफीकुर्ररहमान बर्क का इंतकाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने दांव में फंसे अखिलेश! AIMIM ने पूछा 20% मुस्लिमों की भागेदारी पर सवाल
अपने दांव में फंसे अखिलेश! AIMIM ने पूछा 20% मुस्लिमों की भागेदारी पर सवाल
महोबा में जेन-अल्फा का प्रदर्शन, खराब सड़क के लेकर फूटा छात्रों का गुस्सा
महोबा में जेन-अल्फा का प्रदर्शन, खराब सड़क के लेकर फूटा छात्रों का गुस्सा
पीलीभीत में उधार सामान देने से मना करने पर दुकानदार की हत्या, 3 गिरफ्तार
पीलीभीत में उधार सामान देने से मना करने पर दुकानदार की हत्या, 3 गिरफ्तार
नितिन नवीन की टीम पर बृजभूषण सिंह के सांसद बेटे का बयान, जानें क्या कहा?
नितिन नवीन की टीम पर बृजभूषण सिंह के सांसद बेटे का बयान, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा
Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget