एक्सप्लोरर

बदल जाएगा अयोध्या का रेलवे स्टेशन, बरसों से चल रहे कोयला डिपो को हटाया गया

अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के साथ तमाम सुन्दरीकरण के काम चल रहे हैं. इस कड़ी में राम नगरी का रेलवे स्टेशन पूरी तरह से बदल जाएगा.

अयोध्या: राम नगरी के स्टेशन को उसके गरिमा के रूप में तैयार किया जा रहा है. राम नगरी के स्टेशन का बाहरी हिस्सा मंदिर के स्वरूप में होगा. श्रद्धालुओं को धर्म नगरी होने की अनुभूति कराएगा. इसके लिए बाकायदा स्टेशन के विस्तारीकरण का काम युद्ध स्तर पर चालू है. अब इसी क्रम में बरसों से अयोध्या में चल रहा कोयला डिपो स्थाई रूप से बंद किया गया है. कोयला डिपो का स्थानांतरण बिल्हर घाट रेलवे स्टेशन के पास किया जा रहा है. अयोध्या में लगातार स्थानीय स्तर पर भी कोयला डिपो का विरोध होता रहा है, परंतु अभी तक इसको हटाया नहीं जा सका था. अब रेलवे स्टेशन को ही रिमॉडलिंग करने के दरमियां अयोध्या से कोयला डिपो को पूर्ण रूप से हटा दिया गया है. इतना ही नहीं कोयला साइडिंग पर अनलोड करने के लिए रेलवे की पटरियां जो बनाई गई थीं उनको भी युद्ध स्तर पर हटाया जा रहा है और अब रेलवे स्टेशन का विस्तारीकरण तेजी के साथ किया जा रहा है.

स्टेशन से हटाया गया कोयला डिपो

अयोध्या के दौरे पर आए डीआरएम ने भी कोयला डिपो को हटाकर के कोयला साइडिंग के लिए अलग स्थान पर शिफ्ट करने के आदेश दिए थे. इस क्रम में अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह भी काफी लंबे समय से सक्रिय रहे और आज इस कोयला साइडिंग को पूर्ण रूप से अयोध्या के रेलवे स्टेशन से हटा दिया गया है.

क्या कहना है सांसद लल्लू सिंह का

अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि कोयला साइडिंग को अयोध्या के रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण के दरमियां हटाया जाना था, वहां पर काम प्रारंभ होने वाला है, इसलिए रेलवे बोर्ड के द्वारा वहां से कोयला डिपो को बंद किया गया है. सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि हमारा प्रयास है कि स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक सुविधा दी जा सके. पूर्व में चल रही सभी ट्रेनों को चलाया जाए और आने वाले समय में नई ट्रेनें भी चलाई जाएं.

अप्रैल महीने से नई जगह पर होगा कोयला अनलोड

अयोध्या रेलवे स्टेशन के माल बाबू ए के किशोर ने बताया कि कोयला साइडिंग की व्यवस्था बिल्हर घाट रेलवे स्टेशन पर की गई है. अप्रैल माह तक कोयला अनलोड होना बिल्हार घाट रेलवे स्टेशन पर प्रारंभ हो जाएगा. माल बाबू के अनुसार प्रत्येक माह में 15 से 18 गाड़ियां कोयला की अयोध्या पहुंचती थीं. बिल्हरघाट रेलवे स्टेशन पर भी कोयला अनलोड होने की व्यवस्थाएं बहुत ही सुचारू हैं. नई व्यवस्था रेलवे प्रशासन ने की है. अब आगामी कोयले के अनलोडिंग का कार्य बिल्हार घाट रेलवे स्टेशन पर अप्रैल माह से प्रारंभ हो जाएगा.

ये भी पढ़ें.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ डॉल्फिन को पीट पीटकर मार डालने का वीडियो, तीन गिरफ्तार 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget